न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने फेस शेप के अनुसार करें हेयरस्टाइल का चुनाव, मिलेगा परफेक्ट लुक

आपको ऐसा हेयर कट करवाना चाहिए, जो आपके फेस शेप को कॉम्पलीमेंट करे। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि आपके चहरे पर कौनसा हेयरस्टाइल बेस्ट रहेगा। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 28 Dec 2022 5:06:06

अपने फेस शेप के अनुसार करें हेयरस्टाइल का चुनाव, मिलेगा परफेक्ट लुक

खुद को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाने के लिए लोग अपने लुक पर काफी ध्यान देते हैं और इसे संवारने के लिए कई चीजों की मदद लेते हैं। ऐसे में आपके बालों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता हैं और इसके लिए लोग अलग-अलग हेयर स्टाइल करवाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर देखने को मिलता हैं कि हेयर स्टाइल करवाते वक्त या फिर हेयर कट लेते वक्त हम दूसरों की नकल भी कर जाते हैं जो लुक बिगाड़ सकता हैं। वहीँ अगर अपने फेस शेप के अनुसार हेयरस्टाइल का चुनाव किया जाए, तो आपको परफेक्ट लुक मिल सकता हैं। आपको ऐसा हेयर कट करवाना चाहिए, जो आपके फेस शेप को कॉम्पलीमेंट करे। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि आपके चहरे पर कौनसा हेयरस्टाइल बेस्ट रहेगा। आइये जानते हैं इसके बारे में...

choose hairstyle according to your face shape you will get perfect look,beauty tips,beauty hacks

ओवल फेस के लिए हेयर कट

अगर आपका फेस शेप ओवल है तो यकीन मानिए कि आप बहुत अधिक लकी हैं। दरअसल, यह एक ऐसा फेस शेप है, जिस पर कई तरह के हेयरस्टाइल्स और हेयर कट्स को ट्राई किया जा सकता है। ओवल फेस शेप पर लगभग हर तरह का हेयर कट जंचता है। ओवल फेस की महिलाएं जो शॉर्ट हेयर रखना पसंद करती हैं, वह ब्लंट बॉब हेयरकट या लॉब हेयरकट ट्राई कर सकती हैं। वहीं, अगर आप लॉन्ग हेयर लुक रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप मिनिमल लेयर्स लुक रख सकती हैं।

choose hairstyle according to your face shape you will get perfect look,beauty tips,beauty hacks

हार्ट शेप के लिए हेयर कट

हार्ट शेप फेस माथे की तरफ से चौड़ा रहता है जबकि जबड़े की तरफ संकरा हो जाता है। इस चेहरे पर ऐसे बाल रखें जो कंधे से थोड़े ऊपर हों। नीचे की तरफ इनमें थोड़ा बाउंस और कर्ल्स दे दें। जबड़े की तरफ से पतला चेहरा, बालों की इस स्टाइल से भरा-भरा लगेगा।

choose hairstyle according to your face shape you will get perfect look,beauty tips,beauty hacks

स्क्वेयर फेस के लिए हेयर कट

अगर आपका फेस शेप स्क्वेयर है तो इसका अर्थ है कि आपकी जॉलाइन बेहद शॉर्प है और ऐसे में आपको ऐसे हेयर कट्स को चुनना चाहिए, जो उसे एक सॉफ्ट लुक दें। आपको ऐसे ब्लंट कट से बचना चाहिए, जो जॉलाइन पर खत्म हो, क्योंकि ऐसे हेयरकट आपकी जॉलाइन को और भी अधिक शॉर्प दिखाते हैं। साथ ही आपका फेस अधिक स्क्वेयर नजर आता है। आप हेयरकट में लेयर्स का ऑप्शन चुन सकती हैं। इसके अलावा, एमेट्रिकल बैंग्स कट भी स्केवयर फेस पर काफी अच्छा लगता है।

choose hairstyle according to your face shape you will get perfect look,beauty tips,beauty hacks

लॉन्ग फेस के लिए हेयर कट

लॉन्ग फेस तकरीबन ओवल फेस की तरह ही होता है। लेकिन लंबाई के मामले में ये थोड़ा ज्यादा होता है, जिस वजह से जॉ लाइन के पास से ऐसा चेहरा पतला नजर आता है। इसलिए हेयर स्टाइल ऐसी बनाएं और हेयर कट ऐसा चुनें जो ऊपर से प्लेन हो लेकिन जॉ लाइन के पास आते आते थोड़ी भरी हुई नजर आए।

choose hairstyle according to your face shape you will get perfect look,beauty tips,beauty hacks

राउंड फेस के लिए हेयर कट

राउंड फेस शेप की महिलाओं को ऐसे हेयर कट का चयन करना चाहिए, जो उनकी जॉलाइन के थोड़ा लम्बा होने का भ्रम पैदा करें। इसके लिए आप लॉन्ग बॉब कट का ऑप्शन चुन सकती हैं। इसके अलावा, साइड स्वेप्ट बैंग्स भी इस फेस शेप के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। वहीं अगर आप अपने फेस में एक स्ट्रक्चर एड करना चाहती हैं तो हेयर कट में लेयर्स का ऑप्शन भी चुन सकती हैं।

choose hairstyle according to your face shape you will get perfect look,beauty tips,beauty hacks

डायमंड शेप के लिए हेयर कट

डायमंड शेप चेहरा माथे की तरफ से और जॉ लाइन की तरफ से पतला होता है। जबकि बीच से यानि चीक बोन के पास से थोड़ा चौड़ा होता है। इस तरह का चेहरा काफी कम देखने को मिलता है। इस तरह के चेहरे पर कम लेंथ के बाल सूट करते हैं। शोल्डर या कॉलर बोन तक कटे बाल ऐसे चेहरे पर सबसे अच्छे लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका