न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरंडी का तेल: जानें इसे बालों पर सीधे लगाना सही है या नहीं

अरंडी का तेल बालों की सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करना जरूरी है। सीधे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और बेहतर परिणामों के लिए इसे दूसरे हल्के तेलों के साथ मिलाकर लगाएं। नियमित उपयोग से आपके बाल न सिर्फ मजबूत और घने होंगे, बल्कि उनकी चमक और बनावट भी निखरेगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 3:14:35

अरंडी का तेल: जानें इसे बालों पर सीधे लगाना सही है या नहीं

आजकल अधिकतर लोग बालों के झड़ने, पतले होने और समय से पहले गंजेपन की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में घरेलू उपायों की ओर रुझान बढ़ा है और अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आया है। अरंडी का तेल बहुत गाढ़ा, चिपचिपा और घना होता है, लेकिन इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व बालों की ग्रोथ को बढ़ाने और उनकी सेहत सुधारने में कारगर साबित होते हैं। स्कैल्प पर इसका इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बाल तेजी से बढ़ते हैं। लेकिन एक सवाल जो अक्सर पूछा जाता है, वह यह है कि क्या इसे सीधे बालों पर लगाना सुरक्षित है? आइए जानें विस्तार से।

क्या अरंडी का तेल सीधे लगाना सुरक्षित है?

अरंडी के तेल को सीधे बालों और स्कैल्प पर लगाना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन यह हर किसी की त्वचा पर एक जैसा असर नहीं करता। क्योंकि यह तेल काफी गाढ़ा होता है, इसलिए कुछ लोगों को इससे एलर्जी या खुजली हो सकती है। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके लिए थोड़ी सी मात्रा हाथ या कान के पीछे की त्वचा पर लगाएं और 24 घंटे तक इंतजार करें। अगर कोई जलन या एलर्जी नहीं होती, तो आप इसे बालों में लगा सकते हैं। हालांकि, इस तेल को अन्य हल्के तेलों के साथ मिलाकर लगाना ज्यादा फायदेमंद और कम चिपचिपा होता है।

अरंडी के तेल को किन तेलों के साथ मिलाया जा सकता है?

अरंडी का तेल बेहद गाढ़ा होने के कारण इसे पतला करने के लिए अन्य हल्के तेलों के साथ मिलाया जा सकता है। नारियल का तेल, जैतून का तेल या बादाम का तेल इसके बेहतरीन विकल्प हैं। खासकर नारियल का तेल बालों को पोषण देने में भी मदद करता है। आप एक भाग अरंडी का तेल और एक भाग नारियल तेल लेकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण का उपयोग सप्ताह में एक या दो बार किया जा सकता है।

तेल लगाने का सही तरीका

इस मिश्रित तेल की कुछ बूंदें अपनी उंगलियों पर लें और धीरे-धीरे स्कैल्प पर मालिश करें। उसके बाद बालों की लंबाई और सिरे तक तेल फैलाएं। यह मालिश बालों की जड़ों को पोषण देती है, टूटने से बचाती है और बालों की बनावट को बेहतर बनाती है। तेल लगाने के बाद इसे कम से कम दो घंटे तक लगा रहने दें ताकि स्कैल्प और बाल इसे अच्छी तरह अवशोषित कर सकें। फिर किसी माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से बालों को धो लें।

अरंडी का तेल बालों की सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करना जरूरी है। सीधे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और बेहतर परिणामों के लिए इसे दूसरे हल्के तेलों के साथ मिलाकर लगाएं। नियमित उपयोग से आपके बाल न सिर्फ मजबूत और घने होंगे, बल्कि उनकी चमक और बनावट भी निखरेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत