न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुल्हन बनने जा रही हैं तो परफेक्ट लुक पाने के लिए इस तरह तैयार करें अपनी शॉपिंग लिस्ट

इस लिस्ट को तैयार करते समय अपने लुक के बारे में विचार करना जरूरी हैं ताकि आपको परफेक्ट लुक मिल सके। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको अपने लुक के अनुसार किस तरह शॉपिंग लिस्ट तैयार की जनि चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 12:31:42

दुल्हन बनने जा रही हैं तो परफेक्ट लुक पाने के लिए इस तरह तैयार करें अपनी शॉपिंग लिस्ट

शादियों का सीजन जारी हैं जहां अब बाजारों में दुल्हन अपनी शॉपिंग के लिए निकल रही हैं। शादी तय होने के बाद से ही महिलाएं अपने दुल्हन लुक के लिए शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं। इसके लिए शॉपिंग की लिस्ट तैयार की जाती हैं ताकि कोई सामान ना रह जाए। इस लिस्ट को तैयार करते समय अपने लुक के बारे में विचार करना जरूरी हैं ताकि आपको परफेक्ट लुक मिल सके। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको अपने लुक के अनुसार किस तरह शॉपिंग लिस्ट तैयार की जनि चाहिए।

bride shopping list for perfect look,beauty tips,beauty hacks

शादी का लहंगा

होने वाली दुल्हन की शॉपिंग लिस्ट में सबसे पहले आता है, लहंगा। अक्सर हम ट्रेंड के मुताबिक ही कपड़े खरीदते हैं जो की अच्छी बात है। लेकिन आप ट्रेंड फॉलो करने के बजाय ये देखें कि आप पर कैसा लहंगा सूट करता है। अपनी हाइट, कॉम्प्लैक्शन और मौसम के अनुसार शादी के लहंगे का चुनाव करें।

दूसरे फंक्शन के लिए कपड़े

शादी में कोई भी फंक्शन हो लोगों की नजर सिर्फ दुल्हन पर ही होती है। ऐसे में शादी में होने वाली रस्में जैसे-हल्दी, मेहंदी, संगीत, रिसेप्शन को ख़ास बनाने के लिए अलग-अलग लुक कैरी करें। हल्दी के लिए यलो क्रॉप टॉप विद स्कर्ट, मेहंदी फंक्शन के लिए आप अनारकली विद लहंगा ख़रीद सकती हैं, संगीत के लिए फ्लोर लेंथ अनारकली ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। शादी की रस्म के लिए लहंगा-चोली बेस्ट ऑप्शन है। वहीं, रिसेप्शन के लिए गाउन या कॉन्सेप्ट साड़ी खरीद सकती हैं। शादी के फंक्शन के लिए कपड़े खरीदते समय रेड, ग्रीन, ब्लू, पिंक, ऑरेंज जैसे ब्राइट कलर्स पर ज्यादा फोकस करें।

bride shopping list for perfect look,beauty tips,beauty hacks

शादी के गहने

कपड़ों के बाद गहने की बारी आती है। जोकि दुल्हन की शॉपिंग का सबसे खास और महंगा सामान होता है। इसलिए गहने खरीदते वक्त जल्दबाजी न करें। उनके प्रमाणिकता जैसे होल मॉर्क, गहने में मिलावट तो नहीं आदी चीजों का ध्यान रखें। शादी के लिए ऐसी टाइमलेस ज्वेलरी ख़रीदें, जो आपके चेहरे पर सूट करती हो और हमेशा क्लासी नज़र आए।

मेकअप-हेयर स्टाइल

शादी के लिए दुल्हन का मेकअप भी सबसे खास होता है। ऐसे में छोटी सी गलती भी आपके सबसे खास दिन को बिगाड़ सकता है। इससे बचने के लिए मेकअप और हेयर आर्टिस्ट बुक करते समय पहले मेकअप और हेयर स्टाइल का ट्रायल ले लें, ताकि शादी के दिन मेकअप या हेयर स्टाइल में कोई गड़बड़ न हो। इसके अलावा ब्यूटीशियन की सोशल मीडिया पर रिव्यू और फीडबैक से भी पता लगा सकती हैं।

bride shopping list for perfect look,beauty tips,beauty hacks

मेहंदी आर्टिस्ट

शादी से लेकर शादी के बाद भी ससुराल में दुल्हन की मेहंदी पर सबकी नजर होती ही है। ऐसे में मेहंदी की डिज़ाइन सोच-समझकर चुनें और ट्रेंड आर्टिस्ट से ही लगवाएं।

फुटवेयर

शादी के कपड़ों के साथ ही फुटवेयर पर भी आपको ध्यान देने की जरुरत होती है। शादी के लिए गोल्डन, सिल्वर या अपने आउटफिट से कैच करता क्लासी फुटवेयर ख़रीदें। यदि आप हील्स पहनना चाहती हैं तो ख़रीदें, नहीं तो एथनिक फ्लैट्स भी पहन सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद