Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं की खूबसूरती का अहम हिस्सा हैं उनके स्तन, इन घरेलू उपायों से लाएं इनमें कसावट

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बिना किसी सर्जरी के स्तनों में कसावट लाते हुए सही आकार दिया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 4:11:01

महिलाओं की खूबसूरती का अहम हिस्सा हैं उनके स्तन, इन घरेलू उपायों से लाएं इनमें कसावट

हर महिला आकर्षक दिखने के लिए एक परफेक्ट फिगर पाना चाहती हैं और उसके लिए शरीर का हर हिस्सा अच्छी शेप में होना बहुत जरूरी होता है। खासतौर से स्तनों का आकार और कसावट महिलाओं की खूबसूरती का अहम हिस्सा हैं। हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके स्तन टाइट और सुडौल हों। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ या गर्भावस्था के बाद स्तनों का लटकना एक प्राकृतिक प्रक्रिया हैं। ढीले ब्रेस्ट महिलाओं को असहज महसूस कराते हैं और उनके आत्मविश्वास को प्रभावित करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से बिना किसी सर्जरी के स्तनों में कसावट लाते हुए सही आकार दिया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

breasts are an important part of womens beauty bring them tight with these home remedies,beauty tips,beauty hacks अनार के छिलके

अनार के छिलके का इस्तेमाल ढीले स्तनों के लिए बहुत प्रभावशाली और फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप अनार के छिलकों का लेप तैयार करें और फिर रोजाना रात को सोने से पहले उस लेप को अपने स्तनों पर लगाएं। लगे हुए लेप को 2-3 घंटों के बाद या अगली सुबह पानी से अच्छी तरह से धो लें। कुछ सप्ताह तक लगातार ऐसा करने से आपके स्तनों का ढीलापन काफी हद तक दूर हो जाता है और आपके स्तन पहले की तुलना में अधिक टाइट और सुडौल दिखाई पड़ते हैं।

breasts are an important part of womens beauty bring them tight with these home remedies,beauty tips,beauty hacks ऑयल मसाज करें

स्तनों की रेगुलर मालिश करके आप अपने लटके और ढीले स्तनों को टाइट कर सकती हैं। स्तनों को टाइट करने के लिए आप जैतूल का तेल, सरसों का तेल या फिर नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप हाथ पर तेल की कुछ बूंद लें, फिर हाथों से स्तनों की सर्कुलर मोशन में मसाज करें। मालिश करने से स्तनों में कसावट आती है। breasts are an important part of womens beauty bring them tight with these home remedies,beauty tips,beauty hacks अंडे और खीरे का इस्तेमाल

लटके हुए स्तनों को उठाने के लिए खीरा और अंडे की जर्दी का मास्क भी एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। खीरे में त्वचा को टोन करने के गुण मौजूद होते हैं और अंडे की जर्दी में उच्च मात्रा में प्रोटीन और विटामिन होते हैं जो लटके हुए स्तनों का इलाज करते हैं। सबसे पहले एक खीरे को मिक्सर में मिक्स कर लें। अब एक अंडे की जर्दी और एक चम्मच बटर या क्रीम को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को स्तनों पर लगाएं और फिर आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही लगा हुआ रहने दें। फिर ठंडे पानी से उस क्षेत्र को धो लें। इस मास्क को हफ्ते में एक बार ज़रूर इस्तेमाल करें और ब्रेस्ट के उत्तकों को मजबूती दें। breasts are an important part of womens beauty bring them tight with these home remedies,beauty tips,beauty hacks मेथी का इस्तेमाल करें

मेथी ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए बहुत ही असरदार हैं। ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए आप मेथी लेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। मेथी का लेप बनाने के लिए मेथी को रात भर पानी में भिगो दें। अगले दिन मेथी को पीस लें। इसके बाद इसमें ऑलिव ऑयल मिला लें। इस लेप को 20 मिनट तक ब्रेस्ट पर लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर लें।

breasts are an important part of womens beauty bring them tight with these home remedies,beauty tips,beauty hacks प्याज का इस्तेमाल

प्याज भी स्तनों में कसावट लाने और उन्हें सुडौल बनाने वाले प्रभावशाली घरेलू उपचारों में से एक है। अगर आपके स्तन भी ढीले और लटके हुए हैं तो आपको अधिक घबराने कि जरूरत नहीं है, क्योंकि प्याज की मदद से आप घर बैठे अपने स्तनों को टाइट और सुडौल बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस एक प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े करने हैं और फिर उन्हें पानी में डालकर छोड़ देना है। जब प्याज का रस पानी में मिल जाए तब उस पानी से अपने स्तनों को अच्छी तरह से धोएं एवं साफ करें। नियमित रूप से इस विधि का पाला करने से आपके स्तनों के ढीलेपन की समस्या खत्म हो जाएगी।

breasts are an important part of womens beauty bring them tight with these home remedies,beauty tips,beauty hacks बर्फ से मसाज

लटके और ढीले ब्रेस्ट को सुडौल या टाइट बनाने के लिए बर्फ से मसाज करना एक अच्छा घरेलू उपाय हो सकता है। बर्फ से स्तनों की मसल्स में ब्लड फ्लो तेज होता है। इससे स्तनों को उभार मिलता है और स्तन टाइट बनते हैं। इसके लिए आप बर्फ के टुकड़े लें। बर्फ के टुकड़ों को अपने स्तनों पर गोल-गोल घुमाएं। ऐसा आप 1 मिनट तक कर सकती हैं। अधिक समय तक ब्रेस्ट पर बर्फ लगाने से भी बचना चाहिए। breasts are an important part of womens beauty bring them tight with these home remedies,beauty tips,beauty hacks माजूफल का इस्तेमाल

माजूफल को अच्छी तरह से पानी में पीसकर उसमें शहद मिलाएं और इसका लेप तैयार करें। लेप तैयार करने के बाद उसे अपने स्तनों पर चारों तरफ अच्छी तरह से लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। 2-3 घंटों के बाद जब वह अच्छी तरह से सुख जाए तो उसे पानी से धोएं और रात को सोने से पहले बादाम रोगन तेल से अपने स्तनों की मालिश भी करें। कुछ सप्ताह तक ऐसा करने से आपके स्तनों में कसावट आती है और वे पहले की तुलना में अधिक सुडौल और आकर्षक बन जाते हैं। breasts are an important part of womens beauty bring them tight with these home remedies,beauty tips,beauty hacks शिया बटर

शिया बटर ब्रेस्ट में स्थिरता और कसाव लाने के लिए एक और प्रभावी प्राकृतिक सामग्री है। ये विटामिन ई का स्रोत है जो त्वचा को टाइट करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये फ्री रेडिकल्स की वजह से कोशिकाओं को पहुंचने वाली हानि से बचाता भी है। सबसे पहले अपने स्तनों पर शिया बटर को रगड़ें। फिर 10 से 15 मिनट तक अच्छे से मसाज करें। अब दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा हुआ रहने दें और फिर स्तनों को ठंडे पानी से धो लें। अच्छा परिणाम पाने के लिए इस उपाय को तीन से चार बार दोहराएं।

breasts are an important part of womens beauty bring them tight with these home remedies,beauty tips,beauty hacks एलोवेरा का इस्तेमाल

एलो वेरा में प्राकृतिक तरीके से स्किन को टोन करने के गुण मौजूद होते हैं जो ब्रेस्ट को लटकने से रोकते हैं। एलोवेरा के एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से पहुंचने वाली हानि को दूर रखते हैं और स्तनों में स्थिरता लाते हैं। इसके लिए सबसे पहले एलो वेरा को ब्रेस्ट पर लगाएं और फिर दस मिनट तक मसाज करें। फिर दस मिनट तक इसे ऐसे ही लगा हुआ रहने दें और फिर गुनगुने पानी से स्तनों को धो लें। अच्छा परिणाम पाने के लिए इस उपाय को हफ्ते में चार से पांच बार दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology