Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरती पाने के लिए सेलेब्स अपनाती हैं ये सस्ते तरीके, आप भी जन लें

बॉलीवुड सेलेब्स की खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन का हर कोई कायल होता है। ऐसे में हर आम आदमी के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिर ये सेलेब्स ऐसा क्या करते है जिसकी वजह से इनकी त्वचा हमेशा खिली-खिली रहती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Dec 2021 11:11:02

खूबसूरती पाने के लिए सेलेब्स अपनाती हैं ये सस्ते तरीके, आप भी जन लें

बॉलीवुड सेलेब्स की खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन का हर कोई कायल होता है। ऐसे में हर आम आदमी के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिर ये सेलेब्स ऐसा क्या करते है जिसकी वजह से इनकी त्वचा हमेशा खिली-खिली रहती हैं। तो आज हम आपके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर से लेकर भूमि पेडनेकर और कृति सेनन तक के पसंदीदा घरेलू नुस्खे लेकर आए है जिनको अपनाकर आप भी इन सेलेबस जैसी खूबसूरती पा सकते हैं। ये सभी नुस्खे सदियों पुराने हैं और पुरानी पीढ़ियां इन्हीं के जरिए अपनी सुंदरता निखारती रही हैं...
skin care tips,skin care,bollywood celebs skin care treatment,beauty tips - ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी त्वचा पर कई घरेलू चीजें लगाना पसंद करती हैं। इनमें केला, दही, ऐवोकाडो और शहद जैसी चीजें शामिल हैं। ऐश ने एक ब्यूटी मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि वे अपने बालों पर ऐवोकाडो का हेयर मास्क बनाकर लगाती हैं। तो कभी-कभी दही और केले का मास्क तैयार करके बालों को हाइड्रेट करती हैं। ताकि बाल प्राकृतिक रूप से घने और सुंदर बने रहें। skin care tips,skin care,bollywood celebs skin care treatment,beauty tips - मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लोग भले ही इनकी उम्र और इनके रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है लेकिन इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि त्वचा बहुत खूबसूरत है। मलाइका अपनी स्किन की देखभाल कई घरेलू नुस्खों से करती हैं। स्किन का ग्लो बनाए रखने के लिए मलाइका अपनी त्वचा पर घरेलू कॉफी स्क्रब लगाती हैं। कॉफी स्क्रब को तैयार करने के लिए मलाइका इसमें ऑलिव ऑइल और कॉफी पाउडर को मिक्स करती है और इससे डेड सेल्स और डर्ट को क्लीन करती हैं। त्वचा को हाइड्रेड रखने और फ्लॉलेस रखने के लिए मलाइका ऐलोवेरा जेल लगाती हैं।
skin care tips,skin care,bollywood celebs skin care treatment,beauty tips - आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की स्किन हमेशा टाइट और ग्लोइंग नजर आती है। टाइट और ग्लोइंग स्किन के लिए आलिया अपनी त्वचा पर आइस क्यूब्स लगाना पसंद करती हैं। खासतौर पर जब इन्हें इंस्टेंट फ्रेशनेस चाहिए होती है या पफी आइज से निजात पानी होती है तो ये आइस क्यूब्स लेकर इससे अपने चेहरे की मसाज करती हैं। तुरंत ग्लोइंग और कसावट भरी त्वचा पाने का यह बहुत प्रभावी घरेलू नुस्खा है। skin care tips,skin care,bollywood celebs skin care treatment,beauty tips - कृति सेनन (Kriti Senon) अपनी त्वचा को हर्बल देखभाल देना पसंद करती हैं। त्वचा की बेदाग और निखरी हुई बनाए रखने के लिए कृति को शहद का उपयोग करना पसंद है। यह त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है और रिंकल्स, ऐक्ने जैसी स्किन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा दिलाता है। skin care tips,skin care,bollywood celebs skin care treatment,beauty tips - कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपनी त्वचा पर दादी-मां के बताए घरेलू नुस्खों को अप्लाई करना पसंद करती हैं। इनमें मलाई-बेसन-दूध और हल्दी से बना फेस पैक भी शामिल है। वहीं रोज वॉटर कियारा के स्किन केयर रेजीम का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। skin care tips,skin care,bollywood celebs skin care treatment,beauty tips - भूमि पेडनकेर (Bhumi Pednekar) को मेकअप का बहुत शौक है। ये अक्सर मेकअप करना पसंद करती हैं और कभी-कभी तो सिर्फ फन के लिए मेकअप करना इन्हें पसंद है। हालांकि अपना स्किन केयर रेजीम ये बहुत सिंपल और सादगीपूर्ण रखती हैं। हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना ताकि स्किन हाइड्रेट रहे और चेहरे पर दादी का बताया नीम का फेस पैक लगाना इन्हें पसंद है। skin care tips,skin care,bollywood celebs skin care treatment,beauty tips - दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी स्किन को ग्लोइंग रखने के लिए अपनी डायट पर अधिक फोकस करना पसंद करती हैं। ये सही न्यूट्रिशन और हाइड्रेशन का ध्यान रखकर अपनी स्किन के ग्लो को मेंटेन रखती हैं। Deepika Padukone का पसंदीदा घरेलू नुस्खा है मसाज और ऑइलिंग। स्किन का ग्लो मेंटेन रखने के लिए दीपिका मसाज लेना पसंद करती हैं तौ बालों को घना और सुंदर बनाए रखने के लिए समय मिलते ही ऑइलिंग जरूर करती हैं। skin care tips,skin care,bollywood celebs skin care treatment,beauty tips - करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) अपनी स्किन को अपनी मम्मी के बताए घरेलू नुस्खों के माध्यम से खूबसूरत बनाए रखना पसंद करती हैं। इसलिए इनके स्किन केयर रेजीम में फ्रूट फेस पैक से लेकर माचा टी फेस पैक तक कई घरेलू नुस्खे शामिल हैं। skin care tips,skin care,bollywood celebs skin care treatment,beauty tips - एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) आज भी अपनी खूबसूरत स्किन और फिटनेस को लेकर जानी जाती हैं। उनका कहना है कि अगर आप निखरी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो ज्यादा से जयादा पानी पीएं। पानी आपकी बॉडी को डिटॉक्स करता है जिसका ग्लो आपकी स्किन पर दिखता है। इसके अलावा खूबसूरत दिखने के लिए बाहरी नहीं बल्कि आंतरिक ब्यूटी पर ध्यान देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology