न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेसन से बने ये फेस पैक स्किन प्रॉब्लम से दिलाएंगे मुक्ति, जानें चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल

घरेलू उपायों की मदद से त्वचा की देखभाल की जा सकती है। ऐसे में सबसे पहले बेसन का ही नाम सामने आता है। बेसन को प्राकृतिक रूप से सौंदर्य निखारने के लिए वर्षों से उपयोग में लाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 7:40:19

बेसन से बने ये फेस पैक स्किन प्रॉब्लम से दिलाएंगे मुक्ति, जानें चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल

घरेलू उपायों की मदद से त्वचा की देखभाल की जा सकती है। ऐसे में सबसे पहले बेसन का ही नाम सामने आता है। बेसन को प्राकृतिक रूप से सौंदर्य निखारने के लिए वर्षों से उपयोग में लाया जा रहा है। बेसन में क्लींजिंग के गुण होते हैं, जो त्वचा से गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करते हैं। आज हम आपको बेसन से बने फेस पैक के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप मुंहासे, सनटैन, निशान और दाग-धब्बे जैसी कई त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते है। सबसे खास बात बेसन ऐसा प्रोडक्ट है जिसके कोई साइड-इफेक्ट नहीं है। तो चलिए जानते है बेसन से बने इन फेस पैक के बारे में...

besan,besan face pack,besan face mask,face mask,gram flour face mask,gram flour face pack,face,skin care,skin beauty,face treatment

बेसन और हल्दी फेस पैक

सामग्री:

1 बड़ा चम्मच बेसन
1 चम्मच हल्दी

विधि:

- एक साफ कटोरे में 1 बड़ा चम्मच बेसन डालें।
- हल्दी और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- एक पेस्ट तैयार कर लें।
- चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं।
- 15 - 20 मिनट इस पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दे।
- इसके बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें और अच्छी तरह इस पैक को अपने चेहरे से छुड़ाएं।
- अगर जरूरत लगे तो इसके बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

कैसे है फायदेमंद :

हल्दी और बेसन से बना यह फेस पैक आपकी त्वचा में निखार ला सकते है। हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी-एलर्जी प्रभाव भी होते हैं, जो त्वचा की रंगत निखार सकते हैं। साथ ही, यह बढ़ती उम्र के कारण होने वाली झुर्रियों की समस्या भी दूर कर सकता है। हल्दी का करक्यूमिन प्रभाव कोलेजन के निर्माण में मदद कर सकते हैं, जिससे त्वचा की रंगत की निखार बनी रह सकती है।

besan,besan face pack,besan face mask,face mask,gram flour face mask,gram flour face pack,face,skin care,skin beauty,face treatment

बेसन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

सामग्री:

1 बड़ा चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
1 बड़ा चम्मच गुलाब जल

विधि:

- एक साफ कटोरे में मुल्तानी मिट्टी और बेसन डालें।
- एक मिश्रण में एक बड़ा चम्मच गुलाब जल डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
- चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं।
- इसे 5 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दे और फिर साफ उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें।
- एक बार पूरी तरह सूखने के बाद चेहरा धो लें।
- फिर एक साफ तौलिए से चेहरे को सुखाएं।

कैसे है फायदेमंद :

बेसन और मुल्तानी मिट्टी दोनों डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं। मुल्तानी मिट्टी न केवल आपकी त्वचा को ग्लोइंग और रैडिएंट बनाए रखने में मदद करता है बल्कि आपके छिद्रों से एक्स्ट्रा तेल और गंदगी को बाहर निकालने में भी बहुत अच्छा काम करता है। इसका किसी भी तरह से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। ये पूरी तरह से नेचुरल है और इसका इस्तेमाल करने के बाद आप भी अपने आप में फर्क जान पाएंगे।

besan,besan face pack,besan face mask,face mask,gram flour face mask,gram flour face pack,face,skin care,skin beauty,face treatment

बेसन और टमाटर का फेस पैक

सामग्री:

1 बड़ा चम्मच बेसन
1 टमाटर का गूदा

विधि:

- टमाटर का पेस्ट बनाने के लिए उसे काटकर अच्छी तरह से मैश करें।
- फिर इसमें बेसन मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर ले।
- पूरे चेहरे पर इस पेस्ट को लगाएं।
- इसे लगभग 10-15 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
- ताजे पानी से इसे धीरे से स्क्रब करके पैक को धोएं।
- अपने चेहरे को तौलिए से सुखाएं और नम चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

कैसे है फायदेमंद :

त्वचा को गोरा करने के लिए चेहरे के लिए बेसन मास्क में टमाटर का इस्तेमाल सबसे अच्छा उपाय है। टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपिन एंटी एजिंग की समस्या को भी दूर रखता है। टमाटर के उपयोग से सर्दी के मौसम में होने वाली स्किन समस्या जैसे रूखी त्वचा से बचा जा सकता है। सूरज से निकलने वाली हानिकारक रोशनी से भी स्किन की सुरक्षा करता है। टमाटर में एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं, जो स्किन पर होने वाली सूजन को कम करता है। त्वचा पर जमी धूल और गंदगी भी हटाता है। टमाटर स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है।

besan,besan face pack,besan face mask,face mask,gram flour face mask,gram flour face pack,face,skin care,skin beauty,face treatment

बेसन और दही का फेस पैक

सामग्री:

1 बड़ा चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच दही

विधि:

- बेसन और दही को एक साथ मिक्स कर के पेस्ट तैयार करें।
- एक साफ ब्रश का उपयोग करके इसे पूरे चेहरे पर समान रूप से लगाएं।
- इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दे।
- इसके बाद ताजे पानी से चेहरे को धो ले।
- तौलिए की मदद से चेहरे को सुखा लें।

कैसे है फायदेमंद :

दही लैक्टिक एसिड से भरा होता है और जब इसे बेसन के साथ मिलाया जाता है, तो यह स्किन पर अद्भुत असर दिखाता है। दही त्वचा को निखारने, मॉइस्चराइज करने और स्किन इलास्टिसिटी में सुधार कर सकता है। दही दाग-धब्बों को हल्का करने और सनबर्न का इलाज़ करता है।

besan,besan face pack,besan face mask,face mask,gram flour face mask,gram flour face pack,face,skin care,skin beauty,face treatment

बेसन और हनी फेस पैक

सामग्री:

1 बड़ा चम्मच बेसन
1 चम्मच शहद

विधि:

- एक साफ कटोरे में बेसन और शहद लें।
- एक पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह से मिलाएं।
- पेस्ट को साफ़ उंगलियों से चेहरे पर लगाएं।
- इसे चेहरे पर 15 मिनट लगे रहने के बाद उंगलियों को गोल-गोल घुमाकर धीरे-धीरे मालिश करें।
- थोड़ी देर बाद इसे ताजे पानी से धो लें।
- तौलिए से अपना चेहरा सुखा लें और सर्दियों में इसके बाद मॉइस्चराइज़र जरुर लगाए।

कैसे है फायदेमंद :

शहद में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो धाग-धब्बे, कील-मुंहासे और झुर्रियों से मुकाबला करने में मदद करती है। इसे चेहरे पर नियमित लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है। यह स्‍किन पोर्स में जमी अशुद्धियों को बाहर निकालता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए