न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं नारियल तेल, झुर्रियां और पिंपल्स की समस्या से पाए निजात

गर्मियों में चेहरे की त्वचा को निखारने और उसे स्वस्थ रखने के लिए शुद्ध नारियल तेल एक बेहतरीन उपाय है। जानें कैसे नारियल तेल झुर्रियों, पिंपल्स, सनबर्न और ड्राई स्किन से राहत दिला सकता है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 4:45:23

गर्मियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं नारियल तेल, झुर्रियां और पिंपल्स की समस्या से पाए निजात

गर्मियों में तेज धूप, धूल और पसीने के कारण हमारी त्वचा सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। स्किन ड्राई, बेजान और चिपचिपी हो जाती है, जिससे झुर्रियां, पिंपल्स और दाग-धब्बों जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बेहतर है कि हम नैचुरल उपायों का सहारा लें। और इन नैचुरल उपायों में सबसे प्रभावी और सुरक्षित विकल्प हो सकता है शुद्ध नारियल तेल। यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुणों का भंडार होता है, जो आपकी त्वचा को न केवल सुंदर बनाता है, बल्कि उसे स्वस्थ भी रखता है। अगर आप गर्मियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर शुद्ध नारियल तेल लगाते हैं, तो यह आपकी स्किन की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं सोने से पहले नारियल तेल लगाने के फायदे-

# झुर्रियों को करता है कम

नारियल तेल में मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन की कोशिकाओं को पोषण प्रदान करते हैं और समय से पहले होने वाली उम्र की निशानियों को कम करने में मदद करते हैं। यह स्किन को मुलायम और लचीला बनाता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होती हैं।

# पिंपल्स से छुटकारा

नारियल तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म कर पिंपल्स की समस्या को कंट्रोल करता है। इसके नियमित उपयोग से चेहरे के दाग, सनटैन और काले धब्बे हल्के हो जाते हैं और त्वचा की रंगत निखरती है।

# स्किन को करे मॉइस्चराइज

गर्मियों में कई लोगों की त्वचा अंदर से ड्राई हो जाती है। नारियल तेल स्किन की गहराई तक जाकर उसे नमी प्रदान करता है और उसे सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाता है। यह स्किन को हाइड्रेट करता है, जिससे चेहरा ताजगी से भरपूर दिखाई देता है।

# सनबर्न से छुटकारा

गर्मियों में ज्यादा धूप में रहने से अक्सर स्किन जल जाती है और सनबर्न की समस्या उत्पन्न होती है। अगर गर्मी में चेहरा ज्यादा धूप में जल गया हो, तो नारियल तेल लगाने से तुरंत ठंडक मिलती है और स्किन की सूजन भी कम होती है। इससे सनबर्न की परेशानी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

चेहरे पर कैसे लगाएं नारियल तेल?

- रात को सोने से पहले सबसे पहले चेहरे को हल्के क्लींजर या फेसवॉश से धो लें।
- फिर एक टिशू या तौलिए से चेहरे को हल्के से सुखा लें।
- अब अपनी हथेली पर 2-3 बूंद वर्जिन नारियल तेल लेकर उसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं।
- उंगलियों से सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट तक मसाज करें ताकि तेल स्किन में अच्छी तरह समा जाए।
- तेल को पूरी रात त्वचा पर रहने दें और सुबह सामान्य पानी से चेहरा धो लें।

नारियल तेल न केवल आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने का काम करता है, बल्कि यह आपकी त्वचा को सुरक्षित और स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसे अपनी रात की स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर आप गर्मियों में अपनी त्वचा को गहराई से निखार सकते हैं।

अस्वीकरण: इस खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत