न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारिश में नहीं होगा मेकअप खराब, जानें ब्यूटी एक्सपर्ट्स की राय

हम आपके लिए ब्युटिशियन के कुछ ख़ास टिप्स लेकर आए है साथ ही बॉलीवुड से इंस्पायर्ड मेकअप की भी जानकारी देने वाले है जो आपको इस मानसून में कूल और आकर्षक लुक देगा।

Posts by : Karishma | Updated on: Tue, 21 Jun 2022 2:59:50

बारिश में नहीं होगा मेकअप खराब, जानें ब्यूटी एक्सपर्ट्स की राय

महिलाएं अपने लुक्स और मेकअप को लेकर काफी उत्साहित रहती है और हर छोटी से छोटी बात का ख्याल भी रखती है ऐसे में जब बात हो मानसून की तो इसे लेकर महिलाएं हो या फिर गर्ल्स दोनों ही सबसे ज्यादा खुश नजर आती हैं लेकिन साथ ही वो इस मौसम में अपने मेकअप को लेकर भी परेशान दिखती हैं उन्हें समझ में नहीं आता कि वो इस मौसम में कैसा मेकअप करें जो लंबे समय तक उनके चेहरे की चमक को बरकरार रखे। वैसे तो इस मौसम में मेकअप से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती हैं क्योंकि नमी बढ़ने के कारण मेकअप से त्वचा पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं। खैर इस मौसम में भी वो खूबसूरत दिख सकती हैं। लेकिन इसके लिए हम आपके लिए ब्युटिशियन के कुछ ख़ास टिप्स लेकर आए है साथ ही बॉलीवुड से इंस्पायर्ड मेकअप की भी जानकारी देने वाले है जो आपको इस मानसून में कूल और आकर्षक लुक देगा।

beauty tips for rainy season,beauty tips,beauty hacks

वाटरप्रूफ मेकअप का करें इस्तेमाल

सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि इस मौसम में हमेशा बेहद कम और वाटरप्रूफ मेकअप का ही इस्तेमाल करें। मेकअप करने से पहले एस्ट्रिजेंट का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं और चेहरे पर फ्रेशनेश आती है। साथ ही दाग धब्बे भी नहीं होते है। हालांकि वाटरप्रूफ मेकअप सामान्य मेकअप की तुलना में थोड़ा महंगा जरूर है पर चेहरे की रंगत बनाए रखने के लिए इससे बेहतर ऑप्शन नहीं है। अगर आप बारिश में भीग भी जाएंगे तो वाटरप्रूफ काजल आईलाइनर व मस्कारा टिका ही रहेगा।

beauty tips for rainy season,beauty tips,beauty hacks

नियॉन कलर्स का करें चुनाव

बारिश के मौसम में रंगों का ख़ास महत्व होता है। वैसे आपको बताएं कि इस मौसम में नियॉन कलर्स बहुत अच्छे लगते हैं। तभी तो बॉलीवुड सेलेब्रिटी को भी आप नियॉन कलर्स के मेकअप में देख सकते हैं। चाहे वह नियॉन कलर्स में लिपस्टिक लगायें हुए हो या फिर कोई और मेकअप करेंए देखकर ही अच्छा लगता है।नियॉन कलर्स रात में काफी खूबसूरत नजर आते है ऐसे में आप भी इन कलर्स को अपने मेकअप में यूज़ कर सकती हैं।

beauty tips for rainy season,beauty tips,beauty hacks

आईज मेकअप के लिए करे वाटरप्रूफ प्रोडक्ट का चुनाव

सुन्दर कजरारी आंखों को देखने को भला किसका मन नहीं करता है है ऐसे में बारिश के मौसम में आइज का मेकअप करते समय खासतौर पर वाटरप्रूफ लाइनर काजल और मस्कारे का चुनाव करना चाहिए। आपको बता दे कि बारिश के समय ज़्यादातर सेलेब्रिटी वॉटरप्रूफ आई मेकअप का प्रयोग करती हैं। चाहे आप मस्कारा लगाएं या काजल कोशिश करें कि वह बारिश में खराब न हो। इसलिए आपको स्मज फ्री आई मेकअप का सहारा लेना चाहिए।

beauty tips for rainy season,beauty tips,beauty hacks

बारिश के अनुसार हो हेयरस्टाइल

बारिश के मौसम में हेयरस्टाइल को बनाए रखना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि बारिश के मौसम में बाल फिजी होने लगते है जो आपके मानसून लुक को बिगाड़ सकते है। ब्यूटी एक्सस्पर्ट कंचन का कहना है कि किसी भी हेयरस्टाइल को फॉलो करने से पहले ये देख लेना चाहिए की आपके बाल कितने मज़बूत हैं। बाल मज़बूत होंगे तभी तो आप अच्छी हेयरस्टाइल बना सकेंगी और बालों को लम्बे समय तक बारिश में गीले रहने से भी बचाना होगा ताकि आपके बालों को डैमेज होने से बचाया जा सके।

beauty tips for rainy season,beauty tips,beauty hacks

बारिश में करे लूज़ पाउडर का इस्तेमाल

बारिश में जब भी मेकअप किया जाता है तो ब्यूटी एक्सपर्ट्स इस बात का जरूर ख्याल रखती है की वे वाटर प्रूफ हो ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी का कहना है की बारिश के मौसम में उमस के कारण मेकअप करने पर चेहरे पर पैचेज बन जाते है। इससे आपका चेहरा बहुत बुरा दिखता है ऐसे में आपको इस स्तिथि से बचने के लिए लूज़ पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इससे पसीना आने पर भी मेकअप पर असर नहीं होगा। बॉलीवुड में भी सेलेब्ज के मेकअप के लॉन्ग लास्टिंग बने रहें के पीछे भी यहीं कारण है एक्योंकि उन्हें लम्बी शूटिंग करनी होती है इसलिए लूज़ पाउडर के बिना उनका काम नहीं हो सकता ऐसे में गर्ल्स हो या महिलाएं वे इस बात का जरूर ख्याल रखे की मानसून में उनके मेकअप किट में लूज पाउडर जरूर शामिल हो ताकि इस बारिश के मौसम में भी वे ब्यूटीफुल नजर आ सके।

beauty tips for rainy season,beauty tips,beauty hacks

अवॉइड करें ग्लिटर आईशैडो

ग्लिटर आईशैडो आपकी पहली पसंद हो सकते है लेकिन मानसून में इनका इस्तेमाल करना ठीक नहीं है हवा में मौजूद नमी ग्लिटर को चिपचिपा और धब्बेदार दिखा सकती है तो निश्चित तौर पर आपका आईशैडो आपके गालों को धब्बेदार चमक देगा। ब्यूटी एक्सपर्ट मीनाक्षी सोलंकी का कहना है कि ग्लिटर्स बारिश के मौसम में बहकर आपकी आंखों के अंदर भी जा सकते है ऐसे में आपको आंखों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद