न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2022 : इन ब्यूटी टिप्स की मदद से रखें होली पर अपनी त्वचा और बालों का ख्याल

हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बाल और त्वचा का ख्याल अच्छें से रख पाएंगी। तो होली में रंगों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Mar 2022 3:01:42

Holi 2022 : इन ब्यूटी टिप्स की मदद से रखें होली पर अपनी त्वचा और बालों का ख्याल

मस्ती और धमाल से भरा त्यौहार आ चुका हैं होली। देशभर में 18 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाना हैं। होली में ज्यादातर लोग आजकल नेचुरल और हर्बल कलर का ही इस्तेमाल करते हैं जो त्वचा और बालों के लिए सही रहते हैं। लेकिन अभी भी बाजार में कई रंग ऐसे हैं जो केमिकल युक्त हैं और आपके बाल और गाल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आपको बेसिक स्किन केयर रूटीन को फॉलो करने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बाल और त्वचा का ख्याल अच्छें से रख पाएंगी। तो होली में रंगों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स...

beauty tips for holi,skin care tips,hair care tips,beauty hacks

हेयर मास्क

हेयर मास्क बनाने के लिए पका हुआ केला और शहद का मिश्रण उपयुक्त होगा अथवा एलोवेरा जेल और विटामिन ई के साथ अलसी का जेल मिक्स करें आैर इस मास्क को बालों में लगाएं। इस पैक को एक से दो घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

बालों पर डीप कंडीशनिंग करें

होली के बाद तुरंत बालों को अच्छे से कंडीशनिंग करें, लेकिन अगर उस दिन समय की कमी है तो दूसरे दिन भी आप ये कर सकते हैं। ये रंगों से बालों को डैमेज होने से बचाता है। दो बड़े चम्मच शहद और एक बड़े चम्मच नारियल का तेल अच्छे से मिलाएं। इसे अपने बालों पर लगाएं और करीब एक घंटे तक रहने दें। इसे माइल्ड शैंपू और एक अच्छे कंडीशनर से धो लें। इस घरेलू कंडीशनिंग से आप अपने बालों को ज्यादा खूबसूरत पाएंगे।

beauty tips for holi,skin care tips,hair care tips,beauty hacks

किचन इन्ग्रीडियेंट का इस्तेमाल

चने का आटा, शहद और दूध को मिक्स करके स्क्रब बना लें और इसे फेस और बॉडी पर स्क्रब करें। ये बॉडी से कलर हटाने में आपकी मदद करेगा। साथ ही स्किन को चमकदार और मुलायम भी बनाता है। एक्स्ट्रा पोषण के लिए मॉइस्चराइजिंग के पहले फ्रेश एलोवेरा जेल बॉडी पर लगाएं।

होली खेलने के 20 मिनट पहले स्किन पर सनस्क्रीन लगाएं

होली खेलने से 20 मिनट पहले त्वचा पर 20 SPF सनस्क्रीन लगाएं। यदि आपकी त्वचा पर फोडे़, फुन्सियां आदि है तो 20 SPF से ज्यादा सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए। ज्यादातर सनस्क्रीन में माइस्चराईजर ही विद्यमान होता है। यदि आपकी त्वचा अत्याधिक शुष्क हैं तो पहले सनस्क्रीन और बाद में माइस्चराईजर लगाएं। अपनी बाजू और सभी खुले अंगों पर माईस्चराइजर लोशन या क्रीम लगाएं।

beauty tips for holi,skin care tips,hair care tips,beauty hacks

होली के बाद ना करें ब्लीचिंग प्रॉडक्ट का इस्तेमाल

ज्यातर लेडीज सोचती हैं कि होली के बाद स्किन और बालों के ट्रीटमेंट के लिए पार्लर जाएंगे, जबकि ऐसा बिल्कुल गलत है। होली के दस दिन पहले से ही लेडीज को अपने स्किन और बालों की केयर करनी चाहिए, ताकि नमी बरकरार रहे। जब आप होली के बाद पार्लर जाते हैं, तो ब्लीचिंग प्रॉडक्ट कतई यूज न करें, क्योंकि यह स्किन के लिए हार्ड होता है। होली वाला मौसम काफी ड्राई होता है। इसलिए पानी खूब पिएं और जमकर फल खाएं।

आइलिंग और मॉइस्चराइजर

कलर के साइड इफेक्ट से अपनी स्किन को बचाने का सबसे आसान तरीका है कि आप रंग खेलने से पहले बॉडी पर ऑइलिंग करें। इसके बाद मॉइस्चराइजर का यूज करें। ये थोड़ा चिपचिपा जरूर होगा, लेकिन ये आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित होगा। होली खेलने से पहले नहाएं जरूर और नहाने के बाद आइलिंग करना न भूलें।

beauty tips for holi,skin care tips,hair care tips,beauty hacks

फुलस्लीव कपड़ें पहनें

रंगों से खुद को ज्यादा से ज्यादा बचा कर रखने का सबसे बेहतर तरीका है फुलकवर्ड कपड़े पहनना। इसलिए फुल जींस और फुलस्लीव टीशर्ट पहनें। लंबे बालों वाली लड़कियों को बाल बांधकर रखना चाहिए। साथ ही छोटे बालों वाली लड़कियों और लड़कों को कैप पहन कर रहना चाहिए।

शैंपू और ऑइलिंग करें

होली के एक दिन पहले ही शाम को या होली खेलने के तुरंत पहले अपने बालों में आइलिंग जरूर करें। बहुत से लोग ये मानते हैं कि बालों को गंदा होना ही है, तो इसे शैंपू करने से क्या फायदा। लेकिन बालों में पहले से पड़ी गंदगी कलर के साथ मिलकर आपके बालों को और भी डैमेज कर सकती है। इसलिए पहले बालों को अच्छे से धो लें। इनमें कंडीशनिंग करें फिर सुखाने के बाद इसमें नारियल का तेल या ऑलिव ऑइल का इस्तेमाल करें। ये कलर को आपके स्कैल्प (बालों के जड़) तक पहुंचने से रोकता है।

beauty tips for holi,skin care tips,hair care tips,beauty hacks

ऐसे करें बालों की देखभाल

होली खेलने से पहले सिर में बालों पर हेयर सीरम या कंडीशनर का उपयोग करें। इससे बालों को गुलाल के रंगों की वजह से पहुंचने वाले सुखेपन से सुरक्षा मिलेगी तथा सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान से भी बचाव मिलेगा। आजकल बाजार में सनस्क्रीन सहित हेयर क्रीम आसानी से उपलब्ध हो जाती है। थोड़ी से हेयर क्रीम लेकर उसे दोनों हथेलियों पर फैलाकर बालों की हल्की-हल्की मालिश करें। इसके लिए आप शुद्ध नारियल तेल की बालों पर मालिश भी कर सकते हैं। इससे भी रसायनिक रंगों से बालों को होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है।

नेलपेंट का डबलकोट लगाएं

होली के रंग सबसे ज्यादा हमारे नाखूनों को प्रभावित करते हैं। क्योंकि ये जल्दी छूटने का नाम ही नहीं लेता है और काफी दिनों तक हमारे नाखूनों को बदसूरत बनाए रखता है। इससे बचने के लिए किसी स्ट्रॉङ्ग नेलपेंट का डबलकोट अपने हाथों और पैरों के नाखूनों पर लगाएं। होली के बाद जब आप थिनर से अपना नेलपेंट हटायेंगे, तो आपके नाखून पहले जैसे ही खूबसूरत और बेदाग नजर आयेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए