Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा को जवां बनाने का काम करता हैं जायफल का तेल, दूर होती हैं ये 7 समस्याएं

जायफल के तेल में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी एजिंग और एनाल्जेसिक तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा को सुंदर बनाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं जायफल के तेल से दूर होने वाली त्वचा की उन समस्याओं के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Mar 2022 9:48:55

त्वचा को जवां बनाने का काम करता हैं जायफल का तेल, दूर होती हैं ये 7 समस्याएं

देखा जाता हैं कि उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा से जुड़ी कई परेशानियां भी सामने आने लगती हैं जिनसे बचने के लिए त्वचा की सही देखभाल जरूरी हैं ताकि त्वचा जवां बनी रहे। ऐसे में आप जायफल जिसे Nutmeg कहा जाता हैं इसके तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जायफल के तेल में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी एजिंग और एनाल्जेसिक तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा को सुंदर बनाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं जायफल के तेल से दूर होने वाली त्वचा की उन समस्याओं के बारे में।

beauty benefits of nutmeg oil,beauty tips,beauty hacks त्वचा की रंगत में सुधार करे जायफल का तेल

जायफल का उपयोग त्वचा की रंगत में सुधार करने के लिए किया जा सकता है। अगर आपकी स्किन में टैनिंग, काले दाग-धब्बे आदि हैं, तो आप जायफल का तेल अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे धीरे-धीरे मुहांसों के दाग धब्बे दूर होने लगेंगे। साथ ही त्वचा में एक नई चमक और निखार भी आएगी।

beauty benefits of nutmeg oil,beauty tips,beauty hacks संक्रमण से बचाए जायफल का तेल

जायफल के तेल में एंटीमाइक्रोबियल, एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को तरह-तरह के संक्रमण से बचाते हैं। जायफल के तेल में सूक्ष्म बैक्टीरिया को नष्ट करने वाले गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा को संक्रमण से दूर रखते हैं। अगर आपको इंफेक्शन हो भी गया है, तो इसके इस्तेमाल से ठीक किया जा सकता है।

beauty benefits of nutmeg oil,beauty tips,beauty hacks बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करे

अगर आप कम उम्र में ही झुर्रियों, फाइन लाइंस आदि की समस्या से परेशान हैं, तो आप जायफल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, जायफल के तेल में एंटी एजिंग तत्व होते हैं जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। जायफल का तेल झुर्रियों से भी छुटकारा दिलाता है।

beauty benefits of nutmeg oil,beauty tips,beauty hacks चेहरे के डेड स्किन सेल्स निकाले जायफल का तेल

डेड स्किन सेल्स चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। चेहरे की डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए स्क्रब करना जरूरी होता है। आप चेहरे पर जायफल का तेल लगाकर भी मृत कोशिकाओं से छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए स्क्रबिंग भी एक जरूर स्टेप होता है।
beauty benefits of nutmeg oil,beauty tips,beauty hacks मुहांसों की समस्या दूर करें जायफल का तेल

जायफल में एंटीएक्ने, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो चेहरे को कील-मुहांसों की समस्या से बचाते हैं। अगर आपके चेहरे पर मुहांसे हैं, तो आप एक्सपर्ट की राय पर जायफल के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
beauty benefits of nutmeg oil,beauty tips,beauty hacks सूजन कम करे जायफल का तेल

जायफल का तेल त्वचा की सूजन को कम करने में भी मददगार है। जायफल में सूजन कम करने वाले गुण यानी एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे सूजन कम होने में मदद मिलती है। साथ ही यह घाव को भी जल्दी भरने में कारगर माना जाता है।

beauty benefits of nutmeg oil,beauty tips,beauty hacks
त्वचा को चमकदार बनाए रखने में फायदेमंद

ड्राय स्किन के लिए जायफल का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जायफल त्वचा को नरम, मुलायम, चमकदार और जवां बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपकी ड्राय स्किन है, तो आप इस तेल का उपयोग कर सकते हैं। इससे स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग नजर आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology