न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा और बालों को गजब के फायदे पहुंचाती हैं मुल्तानी मिट्टी, जानें इसके बारे में

इसके इन्हीं लाभ को देखते हुए इस का इस्तेमाल प्राकृतिक क्लींजर और एस्ट्रिंजेंट के रूप में भी किया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह मुल्तानी मिट्टी त्वचा और बालों को गजब के फायदे पहुंचाती हैं...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Mar 2023 6:49:32

त्वचा और बालों को गजब के फायदे पहुंचाती हैं मुल्तानी मिट्टी, जानें इसके बारे में

अपनी त्वचा और बालों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लोग ना जाने कितने तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कई कुदरती चीजें शामिल की जाती हैं जिसमें से एक हैं मुल्तानी मिट्टी। जब बात आए खूबसूरत और चमकदार त्वचा की, तो ‘मुल्तानी मिट्टी’ से बेहतर कोई घरेलू उपचार नहीं हो सकता। यह एक तरह की मिट्टी है, जिसमें एंटीसेप्टिक गुण समाए होते हैं, जो स्किन से जुड़ी एलर्जी को दूर करने में मददगार साबित होती है। ऐसा कहा जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मुल्तानी मिट्टी को पानी के साथ मिलाकर पैरों पर सूजन को कम करने के लिए भी लगाया जाता था। इसके इन्हीं लाभ को देखते हुए इस का इस्तेमाल प्राकृतिक क्लींजर और एस्ट्रिंजेंट के रूप में भी किया जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह मुल्तानी मिट्टी त्वचा और बालों को गजब के फायदे पहुंचाती हैं...

beauty benefits of multani mitti,beauty tips,beauty hacks

पिग्मेंटेशन कम होती है

लगातार सूरज की किरणों के संपर्क में आने से पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। इस समस्या के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में नारियल पानी और चीनी को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहर पर लगा लें। इससे पिग्मेंटेशन काफी कम हो सकती है।

beauty benefits of multani mitti,beauty tips,beauty hacks

तैलीय त्वचा के लिए फायदेमंद

मुल्तानी मिट्टी न सिर्फ त्वचा की गंदगी को निकालने में मदद कर सकती है, बल्कि तैलीय और शुष्क दोनों प्रकार की त्वचा के लिए तेल उत्पादन को नियमित करने में मदद कर सकती है। कई बार त्वचा से अत्यधिक तेल निकलने से त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। इसी वजह से कील-मुंहासे होने लगते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी फेस पैक लगाने से त्वचा से निकलने वाला तेल नियंत्रित होगा।

beauty benefits of multani mitti,beauty tips,beauty hacks

त्वचा को ठंडक प्रदान करती है

गर्मियों के मौसम में मुल्तानी मिट्टी ठंडक का एहसास प्रदान करती है जो गर्मी की तीव्र लहरों से निपटने के लिए एक शानदार अनुप्रयोग हो सकता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की कई समस्याओं जैसे सनबर्न और रिंकल्स से छुटकारा मिलता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में 1 चम्मच दही और आधा चम्मच गुलाबजल मिला सकती हैं। इस मिश्रण को त्वचा पर अप्लाई करें और 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। यह पेस्ट चेहरे की त्वचा को ठंडक देने में मदद करता है।

beauty benefits of multani mitti,beauty tips,beauty hacks

एलर्जी को ठीक करे

यह स्किन की सबसे अच्छी दोस्त है। अगर आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन है, तो बस थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी को थोड़े से गुलाब जल में मिलाकर संक्रमित जगह पर लगाने से आराम मिलता है।

beauty benefits of multani mitti,beauty tips,beauty hacks

मुंहासों से छुटकारा

मुल्तानी मिट्टी मुंहासों के इलाज में कारगर है। ये पसीने, गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने का काम करती है। ये ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को भी हटाती है। अधिक तेल उत्पादन को नियंत्रित करती है। छिद्रों को कम और त्वचा को ठंडा रखती है। मुल्तानी मिट्टी में मौजूद मैग्नीशियम क्लोराइड मुंहासों को दूर करने में मदद करता है।

beauty benefits of multani mitti,beauty tips,beauty hacks

बालों के रूखापन दूर करने में फायदेमंद

बालों के रूखापन दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद है। इसके लिए शहद और मेथीदाना का पेस्ट बना लें। फिर मुल्तानी मिट्टी में शहद और मेथीदाना का पेस्ट डालकर मिला लें और अपने बालों में स्कैल्प से लेकर नीचे तक लगाएं। इसे 30 मिनट धो लें। ऐसा करने से असर जल्द ही दिखेगा।

beauty benefits of multani mitti,beauty tips,beauty hacks

डार्क सर्कल से दिलाए छुटकारा

डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए भी आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आधा आलू लें और उसे छीलकर कद्दूकस कर लें। इसमें एक चम्मच ताजी क्रीम और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इस पेस्ट को अपनी आंखों के नीचे के हिस्से पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। चेहरे को कुछ देर के बाद धो लें और अपने डार्क सर्कल से छुटकारा पाएं। अच्छे परिणामों के लिए ये पेस्ट त्वचा पर हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाएं।

beauty benefits of multani mitti,beauty tips,beauty hacks

डैंड्रफ को दूर करने में फायदेमंद

बालों की डैंड्रफ को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद है। इसके लिए एक कटोरे में दो बड़े चम्मच नींबू का रस, चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इसे आप अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसे 30 मिनट के माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से धो लें। ऐसा करने से असर जल्द ही दिखेगा।

beauty benefits of multani mitti,beauty tips,beauty hacks

ग्लोइंग त्वचा के लिए

मुल्तानी मिट्टी सतह से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर त्वचा की सफाई करती है। ये पोषक तत्व प्रदान करती है। इससे त्वचा ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और त्वचा टाइट रहती है। ये एक एक्सफोलीएटिंग प्रभाव के रूप में काम करती है। ये त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता