न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मुलतानी मिट्टी, जानें कैसे पहुचाएगी फायदा

ऐसे में आपकी मदद कर सकती हैं मुलतानी मिट्टी जो स्किन के साथ ही बालों के लिए भी महत्व रखती हैं। इसमें एलुमिना, सिलिका, आयरन ऑक्साइड जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। मुलतानी मिट्टी को आजमाकर आप ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पा सकती हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह मुलतानी मिट्टी आपके बालों को फायदा पहुचाएगी...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Mar 2022 3:44:00

चिपचिपे बालों से निजात दिलाने में मदद करेगी मुलतानी मिट्टी, जानें कैसे पहुचाएगी फायदा

गर्मियों के मौसम में जहां महिलाओं को उनकी ऑयली स्किन परेशान करती हैं, वहीँ ऑयली स्कैल्प की वजह से भी बालों में चिपचिपापन पनपता हैं जो बहुत ही भद्दा लगता हैं। ऑयली स्कैल्प की वजह से चिपचिपे बालों के साथ ही इनके कमजोर होने, झड़ने, खुजली होने की समस्या पनपती हैं। कुछ महिलाएं ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए रोजाना हेयर वॉश करती हैं, लेकिन यह तरीका पर्याप्त नहीं है। ऐसे में आपकी मदद कर सकती हैं मुलतानी मिट्टी जो स्किन के साथ ही बालों के लिए भी महत्व रखती हैं। इसमें एलुमिना, सिलिका, आयरन ऑक्साइड जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। मुलतानी मिट्टी को आजमाकर आप ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पा सकती हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह मुलतानी मिट्टी आपके बालों को फायदा पहुचाएगी...

beauty benefits of multani mitti,beauty tips,beauty hacks

मुल्तानी मिट्टी से धोएं बाल

स्कैल्प में मौजूद ऑयल ग्लैंड्स से अत्यधिक तेल निकलने की वजह से स्कैल्प ऑयली होते हैं। ऐसे में बार-बार शैंपू से हेयर वॉश करने से ये और अधिक मात्रा में प्रोड्यूस होने लगते हैं। ऐसे में आपको शैंपू की जगह कुछ और चीजों को ट्राई करने की आवश्यकता है। अगर स्कैल्प ऑयली है और चिपचिपे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नॉर्मल मुल्तानी मिट्टी लें और उससे नींबू का रस और दही मिक्स कर पेस्ट बनाएं। अब इससे अपने बालों को अच्छी तरह धो लें। धोते वक्त उंगलियों से स्कैल्प को रब करना ना भूलें। ध्यान रखें कि आपको इसके बाद शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना है।

मुल्तानी मिट्टी बेहतरीन क्लींजर

मुलतानी मिट्टी एक प्रकार का क्लींजर होता है जो बालों से गंदगी को हटाने का काम करता है। अगर आपकी ऑइली स्कैल्प है तो यह मुलतानी मिट्टी का हेयर पैक आपको बालों से ऑइल को कम करने में मदद करता है। कई लोग इसे शैंपू की तरह भी इस्तेमाल करते हैं।

beauty benefits of multani mitti,beauty tips,beauty hacks

मुल्तानी मिट्टी का हेयर पैक लगाएं

आप चाहें तो इसे हेयर पैक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अंडे में मुल्तानी मिट्टी मिक्स कर पेस्ट बनाएं। बालों में बदबू ना आए इसके लिए हाफ नींबू का रस मिक्स कर दें। इसे बालों में अच्छी तरह लगाकर करीब 30 से 35 मिनट के लिए छोड़ दें। 35 मिनट बाद बालों को पानी से रिंस कर लें। वहीं शैंपू उसी समय करने के बजाय अगले दिन करें। कम से कम दो से तीन बार पानी से बालों को अच्छी तरह रिंस कर लें।

कंडीशनर की तरह काम करेगी मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी को कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, यह थोड़ा टफ टेक्निक है। कंडीशनर बनाने के लिए आपको एलोवेरा के पत्तों की आवश्यकता होगी। सबसे पहले एक एलोवेरा के पत्ते लें और उसका सारा जेल निकाल लें। अपने बालों की लेंथ के अनुसार, पत्तों का इस्तेमाल करें। अब इन सभी जेल के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर पीस लें। पीसते वक्त आपको पानी डालने की आवश्यकता नहीं है। अब इसमें दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। वहीं कंडीशनर बनाने के लिए एलोवेरा जेल मुल्तानी मिट्टी से ज्यादा होना चाहिए। इसे बालों में लगाएं और 10 मिनट बाद पानी से रिंस कर लें। ध्यान रखें कि इसे बालों की ऊपरी परत पर अच्छी तरह लगाना है।

beauty benefits of multani mitti,beauty tips,beauty hacks

स्कैल्प हेल्थ को मेंटेन रखती है मुल्तानी मिट्टी

बालों में मुलतानी मिट्टी का रेगुलर इस्तेमाल आपको स्कैल्प को मजबूत बनाता है साथ ही इसमें डैंड्रफ और एग्जिमा होने से भी बचाता है। बालों से टॉक्सिन्स हटाता है। बालों में जमा गंदगी को हटाने में मदद करता है और बालों में आने वाली दुर्गंध को हटाने में मदद करता है।

ड्राई बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक

4 टेबलस्पून मुलतानी मिट्टी, आधा कप प्लेन दही, आधा नींबू और 2 बड़ा चम्मच शहद लें। इन सभी चीजों को एक बाउल में मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर ब्रश की मदद से लगा लें फिर इसे 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। इस दौरान आप किसी चीज से अपने सिर को ढंक कर भी रख सकते हैं। 20 मिनट के बाद किसी माइल्ड शैंपू से अपने बालों को धो लें आपके बाल नेचुरली मुलायम हो जाएंगे। इस प्रक्रिया को आप सप्ताह में दो बार दोहरा सकते हैं। इस पैक में मौजूद दही आपके बालों की नेचुरल कंडीशनिंग करता है नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है।

beauty benefits of multani mitti,beauty tips,beauty hacks

कैसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

अगर आप शैंपू की जगह मुल्तानी मिट्टी ही इस्तेमाल करना चाहती हैं तो हर दूसरे दिन हेयर वॉश के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता हैं। हालांकि, कोशिश करें कि कम से कम एक बार शैंपू से हेयर वॉश जरूर करें। दरअसल, कई बार हम स्कैल्प को अच्छी तरह क्लीन नहीं कर पाते, ऐसे में ये स्कैल्प में जम जाते हैं और फिर इचिंग शुरू हो जाती है। इसलिए कम से कम हफ्ते में एक बार शैंपू से हेयर वॉश जरूर करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद