Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शहद के इस्तेमाल से दें त्वचा को खूबसूरत निखार, आजमाए ये घरेलू फेस पैक्स

आज हम आपको शहद से बनने वाले कुछ होममेड फेस पैक्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा की खोई रंगत वापस मिलेगी और चहरे का निखार देखते ही बनेगा। तो आइये जानते हैं शहद के इन होममेड फेस पैक्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Apr 2022 3:23:17

शहद के इस्तेमाल से दें त्वचा को खूबसूरत निखार, आजमाए ये घरेलू फेस पैक्स

गर्मियों के इन दिनों में त्वचा को लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं जिसमें पसीने की वजह से इसका रूखापन, ऑयली होना, रनगत खोना आदि शामिल हैं। ओने चहरे पर निखार लाने के लिए महिलाएं बाजार में उपलब्ध कई महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं जो उनकी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आपकी मदद कर सकता हैं एंटी बेक्टेरियल, एंटी सेप्टिक गुणों से भरपूर शहद जो स्वास्थ्य के साथ सुंदरता बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है। आज हम आपको शहद से बनने वाले कुछ होममेड फेस पैक्स की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा की खोई रंगत वापस मिलेगी और चहरे का निखार देखते ही बनेगा। तो आइये जानते हैं शहद के इन होममेड फेस पैक्स के बारे में...


beauty benefits of honey,beauty tips,beauty hacks चीनी और शहद

डेड स्किन को हटाने के लिए आप शहद और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दोनों सामग्री को समान मात्रा में मिलाएं। इससे त्वचा की गंदगी साफ होने में मदद मिलेगी। ये मृत त्वचा को हटाने में मदद कर सकता है। beauty benefits of honey,beauty tips,beauty hacks बेसन और शहद

एक चम्मच बेसन में थोड़ा शहद और थोड़ा पानी या गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद साफ़ कर दें। इस तरह हनी का इस्तेमाल करने से भी सुंदरता को बढ़ाने में मदद मिलती है। beauty benefits of honey,beauty tips,beauty hacks दूध और शहद

दूध त्वचा को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। साथ ही शहद स्किन टोन को हल्का करने में असरदार है। दूध और शहद को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें। जिससे कि चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी की परत हट जाए। शहद और दूध की थोड़ी मात्रा मिलाकर पेस्ट बना लें। क्योंकि ये पेस्ट चिपचिपा होता है इसलिए थोड़ी मात्रा भी चेहरे के लिए पर्याप्त होगी। एक चम्मच कच्चा दूध और दो चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे से लेकर गर्दन पर पर लगा लें। फिर दस से पंद्रह मिनट बाद अच्छे से गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें। beauty benefits of honey,beauty tips,beauty hacks टमाटर और शहद

यदि आपकी स्किन पर टैनिंग हो गई है जिसकी वजह से स्किन काली पड़ रही है। तो ऐसे में आप टमाटर का पेस्ट बनाकर शहद में मिलाएं। उसके बाद इस पेस्ट से अपनी स्किन की मसाज करें और दस से पंद्रह मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद साफ़ पानी का इस्तेमाल करके चेहरे को धो दें। शहद का इस आसान तरीके से इस्तेमाल करके आपको टैनिंग की समस्या को दूर करके अपनी ख़ूबसूरती को बरकरार रहने में मदद मिलती है। beauty benefits of honey,beauty tips,beauty hacks निम्बू और शहद

शहद में निम्बू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। और दस से पंद्रह मिनट के बाद चेहरे को साफ कर दें। आपको अपने चेहरे पर तुरंत फ़र्क़ नज़र आएगा। और ऐसा हफ्ते में दो बार जरूर करें इससे चेहरे की ख़ूबसूरती को बने रहने में मदद मिलती है।

beauty benefits of honey,beauty tips,beauty hacks बेसन, दूध और शहद

त्वचा ऑयली हो या फिर ड्राई उसे एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप बेसन, शहद और दूध का फेस पैक लगाती हैं तो यह आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ ही नरिश भी करेगा। तीनों जीचों को आपस में मिलाएं और फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इसके बाद 15 मिनट तक मिश्रण को चेहरे पर लगा रहेने दें, इसके बाद आप इसे हाथों को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए साफ करें। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से वॉश कर लें। हफ्ते में एक बार इस फेस पैक का जरूर इस्तेमाल करें आपको फर्क नजर आने लगेगा।

beauty benefits of honey,beauty tips,beauty hacks केला और शहद

केले को मैश करके शहद के साथ मिलाएं और इस पेस्ट को स्किन पर लगाएं। ऐसा करने से स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के साथ मुहांसे की समस्या को दूर करने में भी मदद मिलती है। साथ ही इससे आपकी सुंदरता भी बढ़ती है। beauty benefits of honey,beauty tips,beauty hacks ओटमील और शहद

ओटमील और शहद का इस्तेमाल फेस क्लीन्ज़र की तिरह किया जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक चम्मच ओटमील में शहद को मिलकर एक पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट से अपने चेहरे की मसाज करें। तीन से चार मिनट मसाज करने के बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो दें। ऐसा करने के बाद आपके चेहरे पर आया फ़र्क़ आपको साफ़ महसूस होगा। beauty benefits of honey,beauty tips,beauty hacks दालचीनी और शहद

एक चम्मच शहद में आधा चम्मच दालचीनी मिलाएं। उसके बाद इस पेस्ट से अपने चेहरे पर मसाज करें और थोड़ी देर के लिए इसे चेहरे पर लगे रहने दें। थोड़ी देर बाद साफ़ पानी से अपने चेहरे को धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर होने वाली एक्ने की समस्या से निजात पाने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology