न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने का काम करेगी सौंफ, जानें इस्तेमाल का तरीका

आज इस कड़ी में हम आपको सौंफ को चहरे पर इस्तेमाल करने के तरीकों से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 3:48:19

त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने का काम करेगी सौंफ, जानें इस्तेमाल का तरीका

गर्मियों का मौसम आने वाला हैं जिसमें ऐसे आहार को शामिल किया जाता हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करें। ऐसा ही एक आहार हैं सौंफ जो अंदरूनी ठंडक प्रदान करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सौंफ स्किन को भी काई तरह के फायदे पहुंचाती हैं। जी हां, सौंफ में उपस्थिति विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, कॉपर, जिंक, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व त्वचा को पोषित करते हुए इसकी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सौंफ को चहरे पर इस्तेमाल करने के तरीकों से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

beauty benefits of fennel,beauty tips,beauty hacks

सौंफ और एलोवेरा

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास सौंफ और एलोवेरा का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को बारीक पीस लें और उसमें एलोवेरा को मिलाएं। अब पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। मिश्रण को तकरीबन 15 से 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। अब अपनी त्वचा को साधारण पानी से अच्छे से धो लें। इससे ना केवल चेहरे पर चिपचिपाहट दूर हो सकती है बल्कि त्वचा खिली-खिली और बेदाग नजरि आ सकती है। ऐसे में यदि आपकी त्वचा पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे हैं तो इस पेस्ट से अपने निशानों को दूर कर सकते हैं।

beauty benefits of fennel,beauty tips,beauty hacks

सौंफ और दही

इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास दही और सौंफ का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को उबाकर उसके पानी और सौंफ को ठंडा करें और उसमें दही को मिलाएं। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 20 से 25 मिनट के लिए इस मिश्रण को त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। इससे ना केवल बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है बल्कि एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से भी राहत दिला सकते हैं। झुर्रियों की समस्या को दूर करने में भी सौंफ आपके बेहद काम आ सकती है।

beauty benefits of fennel,beauty tips,beauty hacks

सौंफ और टी ट्री ऑयल

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास टी ट्री ऑयल की कुछ बूंद और सौंफ का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को पानी में उबालें और उसके पानी और सौंफ को ठंडा होने दें और उसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए इस मिश्रण को त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। इससे ना केवल चेहरे पर चिपकी गंदगी को दूर किया जा सकता है बल्कि मृत कोशिकाओं को भी दूर किया जा सकता है। बता दें कि इस पेस्ट से मुहांसों की समस्या से राहत मिल सकती है।

beauty benefits of fennel,beauty tips,beauty hacks

सौंफ का पाउडर और पानी

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास केवल सौंफ का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को दरदरा पीस लें और उसमें पानी को मिलाएं। अब एक दरदरा पेस्ट तैयार करें और त्वचा पर स्क्रब लगाएं। अब हल्के-हल्के हाथों से सर्कुलर तरीके से 15 से 20 मिनट तक स्क्रब करें और बीच-बीच में पानी की कुछ छींटे मारते रहें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा का ब्लड फ्लो भी बढ़ता है।

beauty benefits of fennel,beauty tips,beauty hacks

सौंफ और शहद

इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास दलिया, सौंफ और शहद का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को उबाकर उसके पानी को ठंडा करें और उसमें पिसा हुआ दलिया और शहद को मिलाएं। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 10 से 15 मिनट के लिए इस मिश्रण को त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा पिंपल्स की समस्या दूर हो सकती है। बता दें कि सौंफ के अंदर एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में ये ना केवल मुंहासों की समस्या से छुटकारा दिला सकतें है बल्कि चेहरे को फ्रेश भी रख सकते हैं।

beauty benefits of fennel,beauty tips,beauty hacks

सौंफ और ओटमील

इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास ओटमील और सौंफ का होना जरूरी है। अब आप सौंफ के साथ ओटमील को उबालें और उसके पानी व सौंफ को ठंडा करें। ठंडा होने के बाद मिश्रण को पीस लें और कुछ सेकेंड के लिए मिश्रण को ऐसे ही रख दें। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 20 से 25 मिनट के लिए इस मिश्रण को त्वचा पर लगा रहने दें। जब मिश्रण सूख जाए तो त्वचा को साधारण पानी से धो लें। इससे ना केवल वॉटर रिटेंशन की समस्या को रोका जा सकता है बल्कि त्वचा पर चिपके जिद्दी बैक्टीरिया भी दूर हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद