Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

संजीवनी बूटी का काम करता हैं स्किन के लिए आंवला, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

आंवला में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, आय़रन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो त्वचा को पोषित करते हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह किया जाए आंवले का इस्तेमाल की दूर हो त्वचा की परेशानियां

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Feb 2022 8:33:43

संजीवनी बूटी का काम करता हैं स्किन के लिए आंवला, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका

स्किन को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने की चाहत सभी रखते हैं चाहे महिला हो या पुरुष और इसके लिए वे कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन इसके लिए कुदरती तरीके आजमाए जाए तो बेहतर रहता हैं जो प्रभावी परिणाम देते हैं और स्किन को नुकसान होने का डर भी नहीं रहता हैं। ऐसे में आप आंवले की मदद ले सकते हैं जो स्किन के लिए संजीवनी बूटी का काम करता हैं और आपकी कई परेशानियों का हल बनता हैं। आंवला में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, आय़रन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो त्वचा को पोषित करते हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह किया जाए आंवले का इस्तेमाल की दूर हो त्वचा की परेशानियां...


beauty benefits of amla,beauty tips,beauty hacks त्वचा के रूखेपन को कम करे

सर्दियों में हमारी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। आंवला तेल स्किन को हाइड्रेट करने का काम करता है। साथ ही इसकी मदद से बेजान त्वचा निखरी नजर आती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग गुण त्वचा को कोमल और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

त्वचा को कोमल और खूबसूरत बनाने के लिए आप आंवला तेल को रातभर चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। फिर सुबह उठकर अपनी स्किन के अनुसार किसी अच्छे फेसवॉश से स्किन को साफ कर लें। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। beauty benefits of amla,beauty tips,beauty hacks मृत त्वचा को हटाए

आपकी चेहरे की खूबसूरती कई बार डेड स्किन सेल्स के नीचे दब जाती है। इसकी वजह से स्किन ऑयली, बेजान और दाग-धब्बे नजर आने लगते है। ऐसे में आंवला का तेल एक प्राकृतिक स्क्रब का काम करता है। यह शरीर की मृत त्वचा को हटाने और एक्सफोलीएटिंग का काम करता है। इससे स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

इसके लिए आप आंवला तेल त्वचा पर लगाएं। त्वचा को हल्के हाथों से गीला करके सूखा बेसन लगाएं। फिर हल्के हाथों से इसे त्वचा पर रगड़ें और सूखने दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। इससे डेड स्किन सेल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। beauty benefits of amla,beauty tips,beauty hacks स्वस्थ त्वचा के लिए फायदेमंद

स्वस्थ त्वचा के लिए आंवला तेल बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल यह स्किन को टोंड करके त्वचा में निखार लाने के काम करता है। इसके उपयोग से रोम छिद्र छोटे हो जाते हैं और त्वचा में कसाव आता है। विटामिन सी की मदद से यह चेहरे को खूबसूरत और प्राकृतिक चमक प्रदान करता है।

इस्तेमाल करने का तरीका

आंवला तेल का उपयोग करने के लिए आप चेहरे को पहले अच्छे से साफ कर लें। उसके बाद तौलिए से पोंछने के बाद इसे हाथों की मदद से पूरे स्किन पर लगाकर चेहरे और गर्दन वाले हिस्से की मालिश करें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। हालांकि मसाज करते समय चेहरे पर ज्यादा दबाव न बनाएं। beauty benefits of amla,beauty tips,beauty hacks एंटी एजिंग गुण

आंवला में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, जो आपकी झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कोलेजन के उत्पादन में मदद करते हैं, जिससे कोशिकाओं में वृद्धि होती है। साथ ही प्रोटीन क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को रिपेयर करने में भी मदद करता है और आपकी स्किन जवां और निखरी नजर आती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

इसका उपयोग करने के लिए आप नहाने से पहले चेहरे और शरीर की मालिश कर लें। फिर अच्छे फेस मास्क का चेहरे पर उपयोग करें और गुनगुने पानी से नहा लें। इसके बाद आपको हल्का भी महसूस होता है। beauty benefits of amla,beauty tips,beauty hacks शरीर को बनाए चमकदार

आंवला तेल का इस्तेमाल आप पूरे शरीर पर कर सकते है। यह त्वचा को अंदर तक मॉइस्चराइजेशन प्रदान करता है। इससे रूखी और फटी त्वचा को हील करने में मदद मिलती है। यह त्वचा को हाइड्रेट करने का भी काम करता है। इससे स्किन की दरारें को ठीक करने में सहायता मिलती है। आंवला तेल के इस्तेमाल से स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

गर्म पानी से नहाने के बाद आप आंवला तेल की कुछ बूंदें सीधे त्वचा पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। इसे आप चाहे तो धो सकते हैं और सूखने के लिए छोड़ भी सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology