न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑयली स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा एलोवेरा, जानें इस्तेमाल के तरीके

। एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई, बी1, बी2, बी3, बी6, बी12 और फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। आज इस कड़ी में हम आपको एलोवेरा के इस्तेमाल के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Mar 2022 3:42:55

ऑयली स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा एलोवेरा, जानें इस्तेमाल के तरीके

मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा हैं और गर्मियों के दिन आने वाले हैं। गर्मियों में देखा जाता हैं कि सबसे ज्यादा परेशानी ऑयली स्किन वाली महिलाओं को होती हैं जिसमें स्किन पर चिपचिपापन, ब्रेकआउट्स व एक्ने की समस्या बार-बार उठती रहती हैं। ऐसे में अपनी स्किन के ऑयल को नियंत्रित करने और उससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने का एक आसान तरीका है एलोवेरा जेल। एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई, बी1, बी2, बी3, बी6, बी12 और फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। आज इस कड़ी में हम आपको एलोवेरा के इस्तेमाल के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

beauty benefits of alovera gel,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा के साथ ग्लिसरीन

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में आप एलोवेरा जेल के साथ ग्लिसरीन का मास्क बनाकर अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। यह आपकी स्किन को मॉइश्चराइज भी करेगा। इसको बनाने के लिए 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल में थोड़ा सा ग्लिसरीन मिलाएं। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 टेबलस्पून एलोवेरा जेल लें और उसमें ग्लिसरीन को डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद अपने फेस को साफ कर लें और एक कॉटन की मदद से इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। करीबन 15 से 20 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ करें।

beauty benefits of alovera gel,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा के साथ नींबू

गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और साथ ही तेज धूप का प्रकोप भी जारी है। इस वजह से त्वचा को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसके लिए आपके घर में सबसे बेहतरीन विकल्प के तौर पर एलोवेरा है जो आपकी त्वचा के लिए एक रक्षक का काम करता है। आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लेना होगा और उसे एक स्प्रे बॉटल में डाल दें। इसके बाद आप इसमें आधा चम्मच ताजा नींबू का रस और पानी मिला लें। इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को आप फ्रिज में रख दें और ठंडा होने के बाद चेहरे पर इसका इस्तेमाल करें।

beauty benefits of alovera gel,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा के साथ ऑरेंज जूस

आप अपनी स्किन पर एलोवेरा के साथ ऑरेंज जूस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह ना सिर्फ आपकी स्किन से ऑयल को दूर करेगा बल्कि आपकी स्किन पर चमक भी बढ़ेगा। ऐसा करने के लिए एक चम्मच ऑरेंज जूस और दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। सबसे पहले इन दोनों को एक बाउल में डाल लें। इसको मिक्स करने के बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद पानी से अपना चेहरा धो लें।

beauty benefits of alovera gel,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा के साथ दही

दही में नेचुरल मॉश्चराइजिंग गुण होते हैं जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद और नींबू की कुछ बूंदे को अच्छी तरह से मिलाएं। अगर आपकी त्वचा ऑयली या ड्राई है तो इस फेस पैक में शहद की जगह नींबू का इस्तेमाल करें। इस फेस पैक को करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और बाद में पानी से धो लें।

beauty benefits of alovera gel,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा के साथ नीम

अगर आप अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल से और दाग धब्बों से काफी परेशान हैं तो ऐसे में आप नीम के पत्ते एलोवेरा जेल के साथ अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसको अप्लाई करने के लिए मुट्ठी भर नीम के पत्ते ले और दो चम्मच एलोवेरा जेल सबसे पहले नीम के पत्तों को धोकर सुखा लें। फिर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। एक बाउल में एलोवेरा जेल और नीम के पत्तों को पाउडर डालकर मिक्स कर लें। इसे फेस पर लगाएं और 1 मास की तरह लगे रहने दे और आखिरी में चेहरे को पानी की मदद से धो लें।

beauty benefits of alovera gel,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा के साथ शहद और हल्दी

गर्मियों में शहद बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको चुटकी भर हल्दी, एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच शहद के साथ गुलाब जल की कुछ बूंदे मिलाएं। इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

beauty benefits of alovera gel,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा के साथ खीरा

स्वस्थ त्वचा के लिए लगभग एक कप खीरे के स्लाइस लें इन्हें ब्लेंडर में डालें। इसमें 2-3 टेबल स्पून ताजा एलोवेरा जेल भी मिलाएं। इन्हें जब तक मिलाएं तब तक एक स्मूद पेस्ट न मिल जाए। इसके बाद आप इसे बाहर निकालें। फिर पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। 15-20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। अब साफ और ताजे पानी से चेहरे को धो लें। सप्ताह में दो या तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद