न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं उग पा रही अच्छे से दाढ़ी या मूंछ, ये आसान तरीके आजमाकर बनाएं इसे घना

जिस तरह महिलाऐं अपने लुक के लिए आइब्रो को घना बनाने की कोशिश करती हैं, उसी तरह पुरुष भी घनी दाढ़ी की चाहत रखते हैं। इन दिनों पुरूषों में बियर्ड लुक बेहद पसंद किया जा रहा है जिसके लिए घनी दाढ़ी होना बहुत जरूरी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Jul 2022 7:03:59

नहीं उग पा रही अच्छे से दाढ़ी या मूंछ, ये आसान तरीके आजमाकर बनाएं इसे घना

जिस तरह महिलाऐं अपने लुक के लिए आइब्रो को घना बनाने की कोशिश करती हैं, उसी तरह पुरुष भी घनी दाढ़ी की चाहत रखते हैं। इन दिनों पुरूषों में बियर्ड लुक बेहद पसंद किया जा रहा है जिसके लिए घनी दाढ़ी होना बहुत जरूरी हैं। लेकिन कई युवा ऐसे हैं जो इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके चहरे पर दाढ़ी अच्छे से नहीं आ पाती हैं और उन्हें उनका मनचाहा लुक नहीं मिल पाता हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त बियर्ड हेयर ग्रोथ ऑयल का इस्तेमाल करते हैं जो कि स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से अच्छे से दाढ़ी या मूंछ उग पाएगी।

beard growth,beard growth tips,beauty,beauty tips

नारियल तेल से करें मसाज

जिस तरह स्कैल्प पर हेयरग्रोथ के लिए तेल मालिश की सलाह दी जाती है, ठीक उसी तरह नारियल तेल से मसाज करने से दा़ढ़ी के बाल भी तेजी से बढ़ते हैं। आपके बस इतना करना है कि आप नारियल तेल को हल्का गर्म करके उससे अपनी दाढ़ी की मसाज करें। आप चाहें तो इस तेल में थोड़ा सा रोजमेरी ऑयल भी मिक्स कर सकती हैं। अब, इसे कॉटन बॉल की मदद से लगाएं और कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें। आप एक दिन छोड़कर इस तेल से अपनी दाढ़ी की मसाज कर सकते हैं।

beard growth,beard growth tips,beauty,beauty tips

प्याज का रस करेगा मदद

दाढ़ी के बाल बढ़ाने के लिए प्याज का रस आपको सकारात्मक परिणाम दे सकता है। मार्केट में बियर्ड ग्रोथ के लिए मिलने वाले कई ऑयल में प्याज का रस भी मिला रहता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फोर्मेशन के रिसर्च के अनुसार, प्याज के रस में बालों के विकास और उन्हें उगाने में मदद प्रदान करने का गुण पाया जाता है। इस कारण से जिन लड़कों को बढ़िया दाढ़ी पाने की इच्छा है वो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

beard growth,beard growth tips,beauty,beauty tips

चेहरे को करें एक्सफोलिएट

महिलाओं की तरह पुरूषों को भी अपने चेहरे को एक्सफोलिएट करना चाहिए। एक्सफोलिएशन के बाद चेहरा डीप क्लीन होता है, जिससे दाढ़ी के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतर सरफेस मिलता है। आप घर पर ही अपने फेस को स्क्रब करने के लिए जैतून का तेल और ब्राउन शुगर को मिक्स कर सकते हैं। या फिर जैतून के तेल के साथ पिसी हुई कॉफी भी एक अच्छे प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम कर सकती है। बस आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए बेहद हल्के हाथों से गोलाकार गति में मालिश करें। इस दौरान अपने चेहरे के बालों के नीचे की त्वचा को स्क्रब करना ना भूलें।

beard growth,beard growth tips,beauty,beauty tips

जैतून का तेल

चेहरे पर खासकर दाढ़ी वाली जगह पर जैतून के तेल की मालिश करने से भी बालों को अच्छी ग्रोथ मिलती है। आयुर्वेद में जैतून के तेल को बालों की बढोतरी का बेहद कारगर उपाय बताया गया है। महिलाएं भी भौंहों पर अच्छी ग्रोथ के लिए जैतून के तेल की मालिश करें तो बढ़िया आइब्रो का ग्रोथ होगा।

beard growth,beard growth tips,beauty,beauty tips

बायोटिन का करें प्रयोग

बायोटिन (विटामिन बी 7) बालों को बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह न केवल आपके बालों को बढ़ाता है बल्कि आपकी त्वचा और नाखूनों पर भी एक अच्छा प्रभाव डालता है। आपको नट्स और कच्चे अंडे की जर्दी में बायोटिन प्राप्त होगा लेकिन बालों को बढ़ाने का लाभ लेने के लिए आप सप्लीमेंट्स का उपयोग कर सकते हैं। किसी भी दवाई को लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श ज़रूर कर लें।

beard growth,beard growth tips,beauty,beauty tips

दालचीनी और नींबू का करें इस्तेमाल

नींबू साइट्रिक एसिड, कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो दाढ़ी के डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं जबकि दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर दाढ़ी की ग्रोथ में मददगार होती है। आपको बस इतना करना है कि पिसी हुई दालचीनी लें और उसमें कुछ बड़े चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे के बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में, आप ठंडे पानी की मदद से चेहरे को वॉश करें। अधिकतम लाभ के लिए आप इसे सप्ताह में दो बार उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो आप इस उपाय को अपनी स्किन पर अप्लाई करने से बचें।

beard growth,beard growth tips,beauty,beauty tips

फॉलिक एसिड

फॉलिक एसिड शरीर खासकर चेहरे के बालों की ग्रोथ के लिए काफी मददगार होता है। आप फॉलिक एसिड वाले फूड जैसे पालक, हरी सब्जियां, मटर जैसी चीजों का सेवन कीजिए। चाहें तो फॉलिक एसिड की टेबलेट और अन्य सेप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। ये आपको आसानी से कैमिस्ट पर मिल जाएंगे लेकिन फॉलिक एसिड को फ्रेश सब्जियों के जरिए लेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

beard growth,beard growth tips,beauty,beauty tips

यूकेलिप्टस तेल

मेंहदी के तेल की तरह चेहरे के बालों की बढ़त के लिए यूकेलिप्टस तेल भी बहुत उपयोगी होता है। हालांकि इस सीधे तौर पर चेहरे पर लगाने से खुजली की समस्या हो सकती है इसलिए इसे जैतून या तिल के तेल में मिलाकर लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत