न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लुक को आकर्षक दिखाने के लिए आजमाए ये बेसिक मेकअप टिप्स, मिलेगा बेहतर परिणाम

अच्छी तरह से समझ लें तो अपने लुक तो बेहतर बना ही सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए बेसिक मेकअप टिप्स की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद के लुक को आकर्षक बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 6:19:43

लुक को आकर्षक दिखाने के लिए आजमाए ये बेसिक मेकअप टिप्स, मिलेगा बेहतर परिणाम

वर्तमान समय में मेकअप महिलाओं की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका हैं जिसका इस्तेमाल वे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए करती हैं। कोई भी लड़की हो या महिला अपने बेहतर लुक के लिए मेकअप करना पसंद करती ही हैं। मेकअप के जरिए चेहरे के तमाम दाग धब्बों को आसानी से छिपाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि आपको मेकअप करने से जुड़ी सही जानकारी हो। जी हां, मेकअप एक ऐसा आर्ट है जिसमें हर कोई माहिर नहीं हो सकता लेकिन अगर आप मेकअप के बेसिक्स को अच्छी तरह से समझ लें तो अपने लुक तो बेहतर बना ही सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए बेसिक मेकअप टिप्स की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद के लुक को आकर्षक बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

basic make up tips,beauty tips,beauty hacks

मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन

अगर आपका चेहरा पूरी तरह से मॉइश्चराइज्ड और सन-प्रोटेक्टेड नहीं है किसी भी तरह का मेकअप आपके चेहरे को पर्फेक्ट लुक नहीं दे सकता। लिहाजा मेकअप लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें, फिर इसे टोन करें और एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद चेहरे के साथ ही हाथ और पैर पर भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

प्राइमर

मेकअप की शुरुआत हमेशा प्राइमर से करनी चाहिए। तमाम महिलाएं इसे स्किप कर देती हैं, इसलिए उनके मेकअप में फिर वो बात नहीं आती। प्राइमर आपके मेकअप के लिए बेस बनाने का काम करता है। अगर आप मिनटों में ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं, तो आपको सबसे पहले अपने चेहरे पर प्राइमर लगाना चाहिए। फेस प्राइमर आपके पोर्स को ब्लर करता है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा ऑयली नहीं होगी। फेस प्राइमर लगाने से चेहरे पर मॉइस्चर बना रहता है। यह आपकी स्किन और मेकअप के बीच एक और लेयर बनाता है। अपने चेहरे पर अच्छे से फेस प्राइमर लगा लें और करीब 4-5 मिनट तक लगा रहने दें, ताकि यह आपके चेहरे पर अच्छे से बैठ जाए।

basic make up tips,beauty tips,beauty hacks

फाउंडेशन

प्राइमर लगाने के बाद आपको चेहरे पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए या आजकल बीबी और सीसी क्रीम आने लगी हैं, वो भी काफी अच्छी रहती हैं। लेकिन इन्हें अच्छे से ब्लेंड करने के बाद स्किन पर अप्लाई करें। फाउंडेशन इस्तेमाल करते समय स्किन टोन का खयाल रखें। साथ ही ऑफिस मेकअप के लिए बहुत हैवी फाउंडेशन का इस्तेमाल न करें। अगर आप मिनटों में मेकअप की मदद से ग्लो पाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको फाउंडेशन और हाइलाइटर को मिक्स करके लगाना चाहिए। फाउंडेशन और हाइलाइटर के मिश्रण को अपने चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं।

basic make up tips,beauty tips,beauty hacks

कंसीलर

अगर स्किन पर पिंपल्स, फाइन लाइन्स हैं, या डार्क सर्कल्स को छिपाना चाहती हैं, तो कंसीलर का इस्तेमाल करें। लेकिन कंसीलर को भी हमेशा स्किन टोन को ध्यान में रखकर ही इस्तेमाल करें। कंसीलर हमेशा आपकी स्किन टोन से एक टोन लाइटर होना चाहिए। कंसीलर थिक होता है। जिसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर मौजूद डार्क सर्कल, ब्लेमिश और पिंगमेंटेशन छिपा सकती हैं। आपको हमेशा फाउंडेशन के बाद ही कंसीलर लगाना चाहिए। कंसीलर को ट्राइएंगुलर फॉर्म में अपनी आंखों के नीचे लगाएं। फिर कंसीलर को अपनी उंगली या ब्रश की मदद से ब्लेंड कर लें।

basic make up tips,beauty tips,beauty hacks

कॉम्पैक्ट पाउडर

मेकअप को सेट करने के लिए पूरे चेहरे पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं और उसके बाद हल्के रंग के ब्लश का इस्तेमाल करें। ब्लश को फेस के एक साइड के चीकबोन्स से लेकर दूसरे साइड के चीकबोन्स तक लगाएं। इसके अलावा हल्का सा नाक के टिप पर, माथे पर और गर्दन के हिस्से पर।

basic make up tips,beauty tips,beauty hacks

आईलाइनर और मस्कारा

ये स्टेप्स करने के बाद अब आप आंखों का मेकअप कर सकती हैं। आइलाइनर लगाने का मकसद, एक भरी-भरी लैश लाइन का इल्यूजन प्रोवाइड करना होता है; इसलिए अपनी लैश के साथ यूज किए जाने के लिए, एक ऐसा कलर (या अगर आपके बाल ब्लोंड हैं, तो ब्राउन) चुनें, जो आपके नेचुरल हेयर कलर के जैसा हो। अपना आइ मेकअप पूरा करने के लिए, आपको अपनी आँखों को हल्का सा मस्कारा अप्लाई करना होगा। आप कैसा लुक पाना चाहती हैं, उसके हिसाब से चुनने के लिए कई तरह के मस्कारा मौजूद हैं; अगर आपकी पलकें छोटी हैं, तो एक ऐसा मस्कारा इस्तेमाल करें, जो उनमें लंबाई एड करेगा, या अगर आपकी पलकें पतली हैं, तो एक वॉल्यूम एड करने वाला मस्कारा इस्तेमाल करें।

basic make up tips,beauty tips,beauty hacks

लिपस्टिक

आखिरी में होंठो पर लिप्सटिक लगाएं। आपके मेकअप का लुक लिप्सटिक के बाद ही आता है। लिप्सटिक का शेड हमेशा आउटफिट के हिसाब का होना चाहिए। ऑफिस में आप लाइट या न्यूड लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। इसके अलावा ग्लॉस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि कुछ ही समय के बाद लिपस्टिक होंठों से गायब हो जाती है। लेकिन इस मेकअप टिप्स को अपनाने से आपको काफी फायदा मिल सकता है। इसके लिए एक कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करें जो आपको अपनी लिपस्टिक को 6-7 घंटे तक टिकाए रखने में मदद करता है। लिपस्टिक लगाने के बाद उस पर टिश्यू पेपर लगाएं। अब, अपने होंठों पर टिश्यू पेपर के ऊपर कुछ ढीला कॉम्पैक्ट पाउडर या एक ढीला सेटिंग पाउडर लगाएं। ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक पहले की तरह सेट हो जाएगी।

basic make up tips,beauty tips,beauty hacks

मेकअप के साथ हेयरस्टाइल भी होती है जरूरी

आपके लुक को निखारने में एक अच्छे मेकअप के साथ सुंदर सी हेयरस्टाइल का भी होना जरूरी है। आपकी हेयरस्टाइल आपकी सीरत से मैच खाती हुई होनी चाहिए। आप चाहें तो बालों को ओपन, स्ट्रेस या फिर लाइट कर्ल कर सकती हैं। वैसे तो आजकल सॉफ्ट कर्ल्स लुक काफी ज्यादा ट्रेंड में छाया हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी