Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एलोवेरा : हसीं और जवां दिखाता, त्वचा को बेदाग बनाता और अंदर से निखारता

बालों की तरह ही आपकी त्वचा को सुंदर और सेहतमंद बनाए रखने में एलोवेरा और एलोवेरा जेल का महत्वपूर्ण योगदान होता है। त्वचा के...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 08 May 2021 7:34:53

एलोवेरा : हसीं और जवां दिखाता, त्वचा को बेदाग बनाता और अंदर से निखारता

बालों की तरह ही आपकी त्वचा को सुंदर और सेहतमंद बनाए रखने में एलोवेरा और एलोवेरा जेल का महत्वपूर्ण योगदान होता है। त्वचा के दाग़-धब्बों को हटाने से लेकर मेकअप रिमूवर के तौर पर भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। त्वचा के लिए एलोवेरा की ऐंटी-बैक्टीरियल, ऐंटी-सेप्टिक और ऐंटी-इन्फ़्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ काम आती हैं।

अगर आप अपने चेहरे के मुहांसों से बुरी तरह परेशान हैं तो आपको एलोवेरा से मदद और फ़ायदा पहुंच सकता है। इसका मॉइस्चराइज़िंग गुण मुहांसों के दाग़-धब्बों को कम करके त्वचा को बेदाग़ बनाता है और अंदर से निखारता है।

aloe vera,skin,aloe vera skin,aloe vera gel,aloe vera mask,beautiful skin,acne,beauty news in hindi पुरुषों की सख़्त त्वचा पर भी एलोवेरा जेल अपना हीलिंग इफ़ेक्ट दिखाता है। शेविंग के बाद एलोवेरा जेल लगाने से जलन और कटी हुई त्वचा को राहत मिलती है। वहीं लड़कियों के लिए एलोवेरा एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर का काम कर सकता है। यह तो हर लड़की को बताया जाता है कि रोज़ाना रात को मेकअप रिमूव करना कितना ज़रूरी होता है। आप एलोवेरा जेल को कॉटन पर रखकर अपना मेकअप उतार सकती हैं। इससे त्वचा गहराई तक और नैचुरल ढंग से साफ़ होती है।

aloe vera,skin,aloe vera skin,aloe vera gel,aloe vera mask,beautiful skin,acne,beauty news in hindi चेहरे की त्वचा बेहद संवेदनशील मानी जाती है। उसकी साफ़-सफ़ाई के लिए फ़ेस पैक्स के इस्तेमाल से लगभग सभी लोग वाकिफ़ हैं। ये फ़ेसपैक त्वचा के प्रकार के अनुसार तैयार किए जाते हैं। एलोवेरा के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि यह सभी तरह की स्किन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। मसलन-अति संवेनशील त्वचा, ऑयली या ड्राय स्किन सभी के लिए।

तो घर पर ही फ़ेस मास्क बना रहे हों तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा को नमी मिलती है और वह मुलायम होती है। इसके लिए आपको बस अपने चेहरे और गले पर एलोवेरा जेल निकालकर लगाना होता है। जब यह सूख जाए तो इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें। त्वचा मुलायम और नम बनती है।

aloe vera,skin,aloe vera skin,aloe vera gel,aloe vera mask,beautiful skin,acne,beauty news in hindi चूंकि एलोवेरा में विटामिन सी और ई की अच्छी-ख़ासी मात्रा होती है तो यह त्वचा को नया निखार देने और जवां बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होता है। ताज़े एलोवेरा जेल का इस्तेमाल त्वचा के टेक्स्चर को निखारने में काम आता है। इससे त्वचा की लचक यानी इलैस्टिसिटी बरकरार रहती है। यही कारण है कि त्वचा पर वे बढ़ती उम्र के निशां कम दिखते हैं।

aloe vera,skin,aloe vera skin,aloe vera gel,aloe vera mask,beautiful skin,acne,beauty news in hindi त्वचा के लिए कुछ बेहतरीन एलोवेरा मास्क का इस्तेमाल आपको भी करना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा को भरपूर नमी मिलती है। अगर आप नमी के लिए एलोवेरा मास्क बनाना चाहते हैं तो एलोवेरा जेल में थोड़ी-सी हल्दी, थोड़ा सा दूध, शहद और गुलाब जल मिलाएं। इसे ठीक से मिलाने के बाद चेहरे और गले पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। वहीं अगर आपका लक्ष्य टैन रिमूव करना हो तो आपको एलोवेरा, ककड़ी और नींबू के रस को मिलाकर मास्क बनाना चाहिए। इससे सनबर्न की समस्या से प्रभावी तरीक़े से छुटकारा पाया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology