न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्किन की खूबसूरती को छिनने का काम करते हैं मुंहासों के दाग, इन तरीकों से करें इन्हें दूर

ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने से मुंहासो के दाग को दूर करने में आपकी मदद होगी। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 02 Dec 2022 1:27:07

स्किन की खूबसूरती को छिनने का काम करते हैं मुंहासों के दाग, इन तरीकों से करें इन्हें दूर

बेदाग़ त्वचा की चाहत सभी रखते हैं और इसे पाने के लिए तो महिलाएं कई महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लेती हैं। लेकिन इस चाहत पर पानी फेरने का काम करते हैं मुंहासों के दाग जो त्वचा में होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है। मुंहासों के दाग काफी जिद्दी हो सकते हैं जिनसे छुटकारा पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऑयली यानी तैलीय त्वचा वाले लोगों को इसकी परेशानी सबसे ज्यादा होती है। मुंहासों के दाग दूर करने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन घरेलू और प्राकृतिक उपायों का कोई जवाब नहीं हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने से मुंहासो के दाग को दूर करने में आपकी मदद होगी। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

acne scars work to take away the beauty of the skin,remove them with these methods,beauty tips,beauty hacks

आलू का रस

आलू का रस मुंहासों के दाग-धब्बों को कम करने के लिए बहुत अच्छा है क्योंकि वे त्वचा को चमकदार और हल्का करने वाले गुणों से भरपूर होते हैं। आलू में मौजूद एस्ट्रिंजेंट धीरे-धीरे लगाने से काले धब्बों को दूर करने में मदद करता है। आलू का रस निकाल लें और रुई की सहायता से दागों पर लगाएं। इसके अलावा आलू के स्लाइस काटकर प्रभावित क्षेत्रों पर रगड़ सकते हैं।

acne scars work to take away the beauty of the skin,remove them with these methods,beauty tips,beauty hacks

ऑरेंज पील पाउडर

संतरा विटामिन C का प्रमुख स्रोत है। सेहत के साथ-साथ ये स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके सिट्रिक एसिड दाग-धब्बों को हल्का करते हैं। संतरे के छिलके का पाउडर का बनाकर इसे शहद के साथ मिलाकर दाग वाली जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इसे हर एक दिन छोड़कर लगाने से फायदा होगा।

acne scars work to take away the beauty of the skin,remove them with these methods,beauty tips,beauty hacks

बेसन

आप अपने मुंहासों के निशान हटाने के लिए बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे नियमित फेस स्क्रब के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 1 बड़ा चम्मच बेसन, गुलाब जल और नींबू का रस लें। एक कटोरी लें, सभी सामग्री को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं, फिर पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे करीब 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और ठंडे पानी से धो लें। बेहतर परिणामों के लिए आप इसे हर दूसरे दिन लगा सकते हैं।

acne scars work to take away the beauty of the skin,remove them with these methods,beauty tips,beauty hacks

नारियल का तेल

नारिलय में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लामेट्री गुण होते हैं जो जो स्किन की ज्यादातर दिक्कतों को ठीक कर देते हैं। इसमें विटामिन A और K भी होता है जो स्किन में जलन की समस्या दूर करता है। दाग वाली जगह पर नारियल का तेल लगाकर पूरी रात छोड़ दें और अगले दिन सुबह पानी से चेहरा धो लें। इसे आप हर दिन लगा सकते हैं।

acne scars work to take away the beauty of the skin,remove them with these methods,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा

एलोवेरा भी स्किन से जुड़ी सारी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन इंफेक्शन की समस्या को दूर करते हैं। ये स्किन की जलन को दूर कर ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। ये मुंहासों के दाग को दूर करने में भी असरदार हैं। अगर आपके घर एलोवेरा का पौधा है तो आप सीधे इसका जेल निकालकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे चेहरे पर रात भर लगाकर छोड़ दें और सुबह उठकर धो लें।

acne scars work to take away the beauty of the skin,remove them with these methods,beauty tips,beauty hacks

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा स्किन को एक्सफोलिएट करता है। ये ब्लीचिंग का भी काम करता है। हर दिन इसके इस्तेमाल से बंद पोर्स खुल सकते हैं। बेकिंग सोडा मुंहासों के दाग-धब्बे दूर करता है। पानी में बेकिंग सोडा डालकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। 10-15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

acne scars work to take away the beauty of the skin,remove them with these methods,beauty tips,beauty hacks

टी ट्री ऑयल

मुंहासे वाली त्वचा के लिए टी ट्री ऑयल सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर पिंपल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके लिए टी ट्री ऑयल की तीन से चार बूंदें और नारियल या बादाम का तेल लें। एक बाउल लें। इसमें टी ट्री ऑयल को कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। अब, इसे प्रभावित जगहों पर समान रूप से अपने चेहरे पर लगाएं। इसे धोने से पहले रात भर या कम से कम एक या दो घंटे के लिए रखें।

acne scars work to take away the beauty of the skin,remove them with these methods,beauty tips,beauty hacks

नींबू का रस

नींबू न केवल प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए लोकप्रिय हैं, बल्कि वे मुंहासे के दाग को दूर करने के लिए एक उत्कृष्ट एजेंट हैं। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड दाग और दाग को साफ तौर पर हल्का करता है। ताजे नींबू के रस की 5-6 बूंदें पानी में डालें, कॉटन बॉल का उपयोग करके, मिश्रण को प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। 10 मिनट के लिए पोशन को अपने चेहरे पर लगा रहने दें, बाद में ठंडे पानी से धो लें।

acne scars work to take away the beauty of the skin,remove them with these methods,beauty tips,beauty hacks

हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल सदियों से एक औषधि की तरह किया जाता रहा है। ये पिगमेंटेशन की समस्या दूर करता है और स्किन के दाग को हल्का करता है। एक चम्मच हल्दी में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे दाग-धब्बो वाली जगह पर लगाएं। 30 मिनट के बाद इसे धो लें।

acne scars work to take away the beauty of the skin,remove them with these methods,beauty tips,beauty hacks

चंदन पाउडर

मुंहासों के दाग से छुटकारा पाने के लिए चंदन पाउडर का उपयोग करना एक और प्राकृतिक तरीका है। चंदन चेहरे के लिए एक बेहतरीन क्लींजर का काम करता है। यह चेहरे से गंदगी और जमी हुई मैल को बाहर निकालने में मदद करता है जो मुंहासे पैदा करने के लिए जिम्मेदार होता है। इसके अलावा, यह काले धब्बों को कम करता है और टैन को भी दूर करता है। एक चम्मच चंदन पाउडर को गुलाब जल में मिलाएं या नारियल के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। पेस्ट को 10-15 मिनट तक रखें और पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे