न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करें आटे का इस्तेमाल, आजमाए ये 6 फेसपैक

आज इस कड़ी में हम आपको आटे से बने कुछ फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा से जुड़ी अलग-अलग समस्या के मुताबिक बनाए जाते हैं। इन फेसपैक का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को पोषित किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 9:37:13

खूबसूरती को बढ़ाने के लिए करें आटे का इस्तेमाल, आजमाए ये 6 फेसपैक

आटा हमारे भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जिसकी बनी रोटी से पेट भरा जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट की भूख शांत करने वाला यह आटा खूबसूरती को बढ़ाने का भी काम करता हैं। आटे के इस्तेमाल से स्किन पर होने वाली कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको आटे से बने कुछ फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा से जुड़ी अलग-अलग समस्या के मुताबिक बनाए जाते हैं। इन फेसपैक का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को पोषित किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन फेसपैक के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,aata facepack

ऑयली स्किन के लिए फेसपैक

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप आटे से फेसपैक बनाकर लगा सकती है। इससे स्किन में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल साफ हो जाएगा। ऐसे में आपको साफ, निखरी, मुलायम व ऑयल फ्री स्किन मिलेगी। इसके लिए एक कटोरी में 4 बड़े चम्मच आटा, 3 बड़े चम्मच गुनगुना दूध, 2 बड़े चम्मच शहद, 2 बड़े चम्मच गुलाबजल मिलाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 2-3 मिनट तक मसाज करें। बाद में 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में चेहरा धो लें। इससे आपको एकदम ऑयल फ्री व ग्लोइंग लुक मिलेगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,aata facepack

थकान को दूर करने के लिए

स्किन की थकान को दूर करने के लिए आप आटा फेसपैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन एक्सफोलिएट होगी, जो चेहरे से दाग-धब्बों को दूर करने में असरदार है। थकी हुई स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए फेसपैक बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले 1 कटोरी में दूध लीजिए। अब इसमें आटा डालकर इसे अच्छे से मिक्स कीजिए। इसके बाद इसमें हल्दी मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसके बाद जब यह मिश्रण चेहरे से सूख जाए, तो इसे स्क्रब की तरह थोड़ी देर तक मसाज करें। बाद में इसे नॉर्मल पानी से साफ कर लें। इससे आपकी स्किन फ्रेश नजर आएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,aata facepack

टैनिंग के लिए

सर्दियों में टैनिंग की समस्या ज्यादा होती है। इसके कारण चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लगते हैं। इसके अलावा सनबर्न के कारण स्किन पर जलन, खुलजी व रैशेज की परेशानी भी होने लगतीहै। ऐसे में आप इन सब से राहत पाने के लिए आटे व गुलाब की पंखुड़ियों से फेसपैक बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पैन में थोड़ा पानी, 10-12 गुलाब की पंखुड़ियां, थोड़े से संतरे के छिलके डालकर उबालें। अब इस पानी को कटोरी में निकालकर इसमें 1 चम्मच गुनगुना दूध, 1 चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसमें 1 चम्मच आटा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। तैयार पेस्ट को हल्का ठंडा करके चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसे लगाने से टैनिंग की समस्या दूर हो जाएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,aata facepack

ड्राई स्किन के लिए

सर्दियों में ठंड के कारण स्किन ड्राई व खींची-खींची सी होने लगती है। ऐसे में स्किन को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाने के लिए आटे का फेसपैक बनाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 4 चम्मच आटा, 2 चम्मच गुलाब जल, 1 अंडा मिलाएं। अब इसमें 1-1 चम्मच शहद और ग्लिसरीन मिलाएं। तैयार फेसपैक को चेहरे व गर्दन पर 10 मिनट तक लगाकर गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी ड्राई स्किन की परेशानी दूर हो जाएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,aata facepack

स्किन की थकान दूर करने के लिए

आप स्किन की थकान दूर करने के लिए आटे का फेसपैक बनाकर लगा सकती हैं। यह डेड स्किन सेल्स साफ करके चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, झाइयां, काले घेरे दूर करने में मदद करता है।इसके लिए एक कटोरी में 3 बड़े चम्मच कच्चा दूध, 2 बड़े चम्मच मोटा पीसा आटा, चुटकीभर हल्दी मिलाएं। इसके बाद इसे हल्के हाथों से चेहरे व गर्दन पर स्क्रब करते हुए लगाएं। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में ताजे या गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपका चेहरा एकदम साफ, मुलायम व खिला-खिला नजर आएगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,aata facepack

ग्लोइंग स्किन के लिए

चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे खूबसूरती बिगाड़ने का काम करते हैं। ऐसे में आप त्वचा की रंगत निखारने के लिए आटे के फेसपैक बनाकर लगा सकती है। यह डेड स्किन सेल्स साफ करके त्वचा को निखारने में मदद करेगा। इसके लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच मलाई लेकर उसे फेंट लें। इसके बाद इसमें 1-2 चम्मच आटे मिलाकर चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। 10-15 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से चेहरा धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद