न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रसोई में रखी इन 8 चीजों से दूर होगी चेहरे पर जमी डेड स्किन, मिलेगा निखार

आज हम आपको रसोई में रखी ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित होगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Mar 2023 6:49:28

रसोई में रखी इन 8 चीजों से दूर होगी चेहरे पर जमी डेड स्किन, मिलेगा निखार

स्किन की सही से सफाई ना हो तो डेड स्किन की वजह से कालापन होने लगता हैं। गर्मियों में हानिकारण यूवी किरणों के कारण त्वचा पर टैन, प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण डेड स्किन जमने लगती हैं। कई लोग मानते हैं कि चेहरा क्लेंज करने और मॉइश्चराइजर लगा लेने से ही डेड स्किन सेल्स निकल जाती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं। डेड स्किन को हटाने के लिए बाजार में कई तरह से कॉस्मेटिक उपलब्ध हैं, लेकिन इनका नकारात्मक प्रभाव आपकी त्वचा के लिए घातक हो सकता है। ऐसे में आपको इसके लिए कुछ ऐसी चीजों की जरूरत होती हैं जो अपने कुदरती गुणों से चेहरे पर जमी डेड स्किन को निकालने में मदद करें। आज हम आपको रसोई में रखी ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित होगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

ingredients to remove dead skin,beauty tips,beauty hacks

सोया बड़ी का इस्तेमाल

आप डेड स्किन सेल्स को सोया बड़ी की मदद से पूरी तरह साफ कर सकती हैं। इसके लिए आप सोया बड़ी को कूटकर इसका पाउडर बना लें। चेहरा और गर्दन साफ करने के लिए बड़े आकार की दो सोया बड़ी काफी हैं। जबकि अगर पूरी बॉडी को क्लीन करना है तो 7 से 8 पीस सोया बड़ी चाहिए होंगी। इन्हें कूटने के बाद नारियल तेल में मिक्स करें और तैयार मिक्स से त्वचा पर जमा मृत कोशिकाओं को स्क्रब करते हुए हटा लें। फिर ताजे पानी से स्नान कर लें।

ingredients to remove dead skin,beauty tips,beauty hacks

चीनी का इस्तेमाल

यह तरीका ड्राई स्किन वालों के लिए बेस्ट है। चीनी एक बहुत ही अच्छी स्किन एक्सफोलिएटर होती है। सबसे पहले एक पैन में पानी को उबालें और उसमें ग्रीन-टी डालें। अब इसमें ग्रीन-टी डालें और जब ग्रीन-टी पक जाए, तब पैन को आंच पर से उतार लें। अब जब पानी ठंडा हो जाए तब उसे एक बॉटल में भर लें। इस पानी को फ्रिज में स्टोर कर लें। जब भी आप स्क्रब तैयार करें इस पानी का प्रयोग करें। अब आपको ग्रीन-टी के पानी में चीनी और शहद मिक्स करना होगा। फिर आप इससे चेहरे को स्क्रब कर सकती हैं।

ingredients to remove dead skin,beauty tips,beauty hacks

संतरे के छिलके का इस्तेमाल

ये स्क्रब डेड स्किन को हटाने का काम करता है। इसके लिए आपको 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, 1 छोटा चम्मच रॉ मिल्क और 4 से 5 बूंद नारियल के तेल की जरूरत होगी। सबसे पहले संतरे के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसमें रॉ मिल्क और नारियल का तेल मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। इससे कुछ देर तक स्क्रब करें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। ऑयली त्वचा के लिए आप रॉ मिल्क की जगह दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ingredients to remove dead skin,beauty tips,beauty hacks

अखरोट का इस्तेमाल

वैसे तो बाजार में भी अखरोट का स्क्रब मिलता है।लेकिन अगर आप इसे घर पर तैयार करेंगे, तो यह बहुत ही फायदेमंद होगा। क्योंकि घर में सभी प्राकृतिक चीजें और शुद्धता रहेगी। आप इसके लिए एक मुट्ठी अखरोट और शहद ले। पहले आप अखरोट को मिक्सर में डालकर पीस लें और फिर एक कटोरी में थोड़ा शहद ले और अखरोट के पाउडर को मिलाएं। यह स्क्रब तैयार हो गया है। अब आप इसे मसाज करते हुए अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे या फिर जब तक सुख ना जाए। तब तक रहने दें, इसके बाद चेहरे को धो लें।

ingredients to remove dead skin,beauty tips,beauty hacks

नमक का इस्तेमाल

नमक को नारियल तेल और लैवेंडर ऑयल में मिलाएं। अब इस स्क्रब का इस्तेमाल करें और 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे स्क्रब करें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। डेडे स्किन से छुटकारा पाने के लिए सप्ताह में एक बार इस स्क्रब का उपयोग करें। इसके अलावा, आप चेहरे को स्क्रब करने के लिए आधे चम्मच एप्सम सॉल्ट को अपने क्लींजिंग क्रीम में डालकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

ingredients to remove dead skin,beauty tips,beauty hacks

ग्रीन टी का इस्तेमाल

ग्रीन टी न सिर्फ एक अद्भुत एंटीऑक्सीडेंट है, बल्कि इसमें कोशिकाओं को किसी भी प्रकार के क्षति से बचाने के भी गुण मौजूद होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए ग्रीन टी के बैग को एक कप गर्म पानी में डाल दें। अब इस पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इस मिश्रण को धीरे-धीरे से चेहरे पर मालिश करें। ध्यान रहे पानी उतना ही गर्म हो जितना आप सह सकें।इस मिश्रण को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि पानी के तापमान का पता चल सके।थोड़ी देर बाद इसे किसी साफ-मुलायम तौलिए से पोंछ लें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

ingredients to remove dead skin,beauty tips,beauty hacks

चावल के आटे का इस्तेमाल

यह तरीका मृत कोशिकाओं को साफ करने के साथ ही त्वचा को बहुत सॉफ्ट और स्मूद बनाता है। दो चम्मच दही और एक चम्मच चावल का आटा मिक्स करके आप अपने चेहरे और गर्दन को स्क्रब कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन जवां, ग्लोइंग और निखरी नजर आती है। साथ ही एक बार में ही पूरी की पूरी डेड स्किन इस स्क्रब से निकल जाती हैं। याद रखें स्क्रब सिर्फ 4 से 5 मिनट तक करना होता है।

ingredients to remove dead skin,beauty tips,beauty hacks

पपीते का इस्तेमाल

इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको 1 बड़ा चम्मच पपीते का पल्प और 1 बड़ा चम्मच ओट्स की जरूरत होगी। सबसे पहले पपीते को अच्छे से मैश कर लें। इसमें ओट्स मिला लें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। इसे त्वचा पर लगाएं। इससे कुछ देर के लिए त्वचा की मसाज करें। इसे त्वचा पर 5 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। आप इस स्क्रब में दूध भी मिला सकते हैं। ये मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। ये त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो लाने में मदद करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता