न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे का पूरा निखार छीन सकता हैं ठुड्डी का कालापन, लें इन उपायों की मदद

ठुड्डी का यह कालापन चेहरे का पूरा निखार छीन लेता हैं। ऐसे में चेहरा भद्दा लगता है और आपकी खूबसूरती भी प्रभावित होती है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Sep 2022 9:38:44

चेहरे का पूरा निखार छीन सकता हैं ठुड्डी का कालापन, लें इन उपायों की मदद

चेहरे की सुंदरता के लिए इसका बेदाग होना जरूरी हैं और उसके लिए होती हैं चेहरे की सही देखभाल की जरूरत, खासतौर से ऑयली स्किन वालों को। देखा जाता हैं कि ऑयली स्किन वालों के चेहरे पर पिग्मेंटेशन या डेड स्किन की वजह से ठुड्डी पर गंदगी जमा होने लगती हैं जिससे कालापन नजर आने लगता हैं। ठुड्डी का यह कालापन चेहरे का पूरा निखार छीन लेता हैं। ऐसे में चेहरा भद्दा लगता है और आपकी खूबसूरती भी प्रभावित होती है। हांलाकि यह कोई ऐसी परेशानी नहीं है जिसका कोई उपचार न हो। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ठुड्डी का कालापन दूर करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

dark chin,home remedies to treat dark chin,beauty tips,skin care tips

# दालचीनी

आधा चम्मच दालचीनी, थोड़ी से हल्दी और गुलाबजल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अब उस पेस्ट को ठुड्डी पर लगाकर दो से तीन मिनट तक मसाज करें और फिर इसे सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद ठुड्डी को अच्छे से साफ़ कर लें ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें इससे ठुड्डी का रंग भी निखरने लगेगा। और ठुड्डी पर ब्लैकहेड्स की समस्या भी नहीं होगी।

dark chin,home remedies to treat dark chin,beauty tips,skin care tips

# गुलाबजल

यह आपके ठुड्डी के कालेपन को दूर करने में मददगार साबित होगा। आधा कप गुलाबजल, 1 चम्मच ग्लिसरीनऔर 1 चम्मच नींबू का रस इन तीनों चीजों को एक साथ मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को फ्रिज में रखें और दिन दो बार इसे पूरे चेहरे पर लगा लें। लेकिन मुंह के चारों तरफ लगाकर कुछ देर की मालिश जरूर करें। इस मिश्रण को आप 15 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके उपयोग कर सकती हैं।

dark chin,home remedies to treat dark chin,beauty tips,skin care tips

# कॉफी

यदि आप नियमित इस घरेलू स्क्रब को अपनाती हैं तो आपको बहुत अच्छे रिजल्‍ट्स मिलेंगे। इसे आजमाने के लिए सबसे पहले दूध में कॉफी और शहद मिक्स करें। अब इस मिश्रण से ठुड्डी को आहिस्‍ता-आहिस्‍ता स्क्रब करें। इसके बाद आप नॉर्मल पानी से स्किन को साफ कर लें।

dark chin,home remedies to treat dark chin,beauty tips,skin care tips

# बेसन

स्किन केयर में बेसन को हमेशा से इस्तेमाल किया जाता रहा है। बेसन से ठुड्डी के लिए अच्छा एक्सफोलिएटर तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दूध और एक चम्मच गुलाबजल लेना है। आप चाहे तो सादा पानी भी ले सकते हैं। तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इससे चेहरे को स्क्रब करें। स्किन एक्सफोलिएट होने पर पिग्मेंटेशन जल्दी दूर होती है।

dark chin,home remedies to treat dark chin,beauty tips,skin care tips

# हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल बरसों से स्किन को निखारने के लिए किया जाता है ऐसे में ठुड्डी की स्किन के कालेपन को दूर करने और स्किन को निखारने में भी हल्दी बहुत फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल के लिए आप हल्दी और दूध का एक पेस्ट बनाएं। उसके बाद इस पेस्ट से अपनी ठुड्डी की मसाज करें। मसाज करने के बाद ठुड्डी अच्छे से साफ़ कर लें। आपको जरूर फायदा मिलेगा।

dark chin,home remedies to treat dark chin,beauty tips,skin care tips

# शहद

आधा चम्मच शहद लेकर इसमें 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर मिला लें। इस मिक्स को अपने मुंह के चारों तरफ लगा लें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इस मिश्रण को रगड़ते हुए मुंह के चारों तरफ 5 मिनट के लिए हल्की-हल्की मसाज करें। इसके बाद चेहरा धोकर साफ कर लें। हर दिन यह विधि अपनाने पर सिर्फ 7 दिनों के अंदर आपके मुंह का कालापन दूर हो जाएगा।

dark chin,home remedies to treat dark chin,beauty tips,skin care tips

# विटामिन ई ऑइल

विटामिन ई ऑइल त्वचा को नमी प्रदान करता है और ठुड्डी के कालेपन की समस्या को भी काफी हद तक ठीक करता है। रोज़ रात को सोने से पहले विटामिन ई युक्त ऑइल से ठुड्डी पर मसाज करें जहाँ आप सोचते हैं कि इसकी आवश्यकता अधिक है।

dark chin,home remedies to treat dark chin,beauty tips,skin care tips

# संतरे के छिलके

संतरे के छिलको को सुखाकर एक पाउडर बनाएं। अब दो चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर में पानी मिलाएं। और उसके बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद साफ़ पानी से उसे साफ़ कर दें, ऐसा करने से भी ठुड्डी के कालेपन को दूर करने में मदद मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद