न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में स्किन को ठंडक देने के साथ ही निखार दिलाने का काम करेंगे चंदन के ये 8 फैस पैक

आज इस कड़ी में हम आपके लिए चंदन से बने कुछ फैस पैक लेकर आए हैं जो गर्मियों में स्किन को ठंडक देने के साथ ही निखार दिलाने का काम भी करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 5:10:27

गर्मियों में स्किन को ठंडक देने के साथ ही निखार दिलाने का काम करेंगे चंदन के ये 8 फैस पैक

गर्मियों का मौसम आ चुका हैं जिसकी शुरुआत से ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि स्किन को ठंडक प्रदान की जाए और कुछ ऐसे उपाय आजमाए जाए जो स्किन से दाग हटाते हुए निखार लाने का काम करें। बात अगर चेहरे की खूबसूरती की हो और वहां चंदन का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। चंदन त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। प्राचीन समय से ही चंदन का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। चंदन में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के दाग-धब्बे, मुंहासे और ड्राइनेस को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए चंदन से बने कुछ फैस पैक लेकर आए हैं जो गर्मियों में स्किन को ठंडक देने के साथ ही निखार दिलाने का काम भी करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

face packs of sandalwood in summers,beauty tips,beauty hacks

चंदन, कपूर और गुलाब जल का फैस पैक

अपने चेहरे की स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए और मुंहासों से हमेशा के लिए निजात पाने के लिए आप 5 ग्राम चंदन के पाउडर में 2 ग्राम कपूर को पीसकर मिलाएं। अब इसमें एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने चेहरे पर लगाएं और उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। पूरी तरह से सूख जाने के बाद आप सादे पानी से अपने चेहरे को धो लें।

face packs of sandalwood in summers,beauty tips,beauty hacks

चंदन, बादाम और दूध का फेस पैक

त्वचा के लिए दूध और चन्दन का फेस पैक कई प्रकार से फायदेमंद है। चंदर पाउडर प्रदूषण से त्वचा की रक्षा कर सकता है। साथ ही चेहरे को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। यही नहीं, चंदन पाउडर में एंटी माइक्रोबियल (बैक्टीरिया से लड़ने वाला) गुण होता है, जो त्वचा की विभिन्न समस्याओं, जैसे- निशान व मुंहासे आदि को दूर करने में मदद कर सकता है। वहीं, दूध चेहरे को गहराई से हाइड्रेट करने में मदद कर सकता है। साथ ही त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रख सकता है। यह पैक प्राकृतिक रूप से ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स और अन्य त्वचा की खामियों को भी दूर कर सकता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले चंदन पाउडर में दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें एक चम्मच बादाम का पाउडर भी मिला लें। इन तीनों को अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और सूख जाने तक छोड़ दें। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।

face packs of sandalwood in summers,beauty tips,beauty hacks

चंदन का तेल, हल्दी और कपूर का फैस पैक

एक छोटे चम्मच हल्दी में एक चुटकी कपूर को मिलाएं और इसमें चंदन का तेल डालकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रात में सोने से पहले चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। सुबह उठने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर ग्लो भी आएगा और मुंहासों से भी पल भर में ही छुटकारा मिल जाएगा।

face packs of sandalwood in summers,beauty tips,beauty hacks

चंदन और संतरे का फेस पैक

चंदन पाउडर चेहरे को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। वहीं, अगर इसमें संतरे के छिलके का पाउडर मिला दिया जाए, तो इसके परिणाम और भी सकारात्मक दिख सकते हैं। संतरा चेहरे से मुंहासे और झुर्रियों को भी कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, संतरे में हाइड्रेटिंग और तुरंत चमक लाने के भी गुण होते हैं। यही कारण है कि चंदन और संतरे का फेस पैक चेहरे के लिए फायदेमंद माना जा सकता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले चंदन पाउडर में संतरे के छिलके का पाउडर मिला लें। जब यह अच्छे से मिल जाए, तो इसमें गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छे से लगाएं। फिर 15 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।

face packs of sandalwood in summers,beauty tips,beauty hacks

चंदन और दही का फैस पैक

1 चम्मच चंदन का पाउडर लें और इसमें आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच दही मिलाएं। इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाएं। लगाने के बाद इसे आप 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। उसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे की सारी गंदगी निकल जाएगी, चेहरे की चमक बढ़ेगी और मुंहासों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

face packs of sandalwood in summers,beauty tips,beauty hacks

चंदन, हल्दी और दूध का फेस पैक

तेज धूप के संपर्क में आने से स्किन डैमेज हो जाती है। इससे त्वचा पर गहरे दाग-धब्बे आ जाते हैं। एक चम्मच चंदन पाउडर में एक चम्मच दूध और एक चुटकी हल्दी मिलाकर फेसपैक तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। डार्क पैच खत्म हो जाएंगे।

face packs of sandalwood in summers,beauty tips,beauty hacks

चंदन, गुलाब जल का फैस पैक

चेहरे से पिंपल्स और धब्बों को हटाने के लिए चंदन और गुलाब जल का फेस पैक बनाएं। इस पैक को बनाने के लिए आप 1 चम्मच चंदन का पाउडर और 1 चम्मच गुलाब जल लें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसका पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर इसे मास्क की तरह लगाएं। 10 मिनट तक इसे अपने चेहरे पर ही लगा रहने दें। इसके बाद हाथ से 2 मिनट तक चेहरे की मसाज करें और फिर ठंडे पानी से धो लें। चेहरे को एक सूखे तौलिए से पोंछ लें और फिर मॉश्चराइजर लगा लें।

face packs of sandalwood in summers,beauty tips,beauty hacks

चंदन और शहद फेस पैक

शहद और चंदन का फेस पैक भी त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद त्वचा की नमी और पीएच स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकता है। वहीं, चंदन किस प्रकार से त्वचा के लिए लाभकारी है, इसकी जानकारी ऊपर लेख में दी गई है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले चंदन पाउडर और शहद को मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लागाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए