न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंवले से बने ये 8 फेस पैक देंगे चेहरे को गजब का निखार, आजमाते ही दिखने लगेगा असर

हर घर में आंवले का प्रयोग होता हैं। कोई इसका अचार बनाता हैं तो कोई मुरब्बा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वादिष्ट आंवला एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर होता हैं जो सेहत के साथ ही त्वचा को भी कई फायदे पहुंचाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 19 Mar 2023 3:55:59

आंवले से बने ये 8 फेस पैक देंगे चेहरे को गजब का निखार, आजमाते ही दिखने लगेगा असर

हर घर में आंवले का प्रयोग होता हैं। कोई इसका अचार बनाता हैं तो कोई मुरब्बा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वादिष्ट आंवला एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर होता हैं जो सेहत के साथ ही त्वचा को भी कई फायदे पहुंचाता हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी, आयरन, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम, कैल्शियम आदि स्किन को डिटॉक्स कर त्वचा से तमाम बैक्टीरिया को दूर रखते हैं। आंवले में मौजूद तत्व चेहरे के दाग-धब्बे, झुर्रियां कम करके स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको आंवले से बने कुछ फेस पैक के बारे में बताने जा रहे जिनका इस्तेमाल कर आप चेहरे के दाग-धब्बे दूर करते हुए निखार लाने में कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में...

amla face pack,8 amla face pack,8 amla face pack to get fair skin,skin care tips,skin care

आंवला और दही से बना फेस पैक

- एक कटोरी में 2-3 टेबल स्पून आंवला पाउडर लें। इसमें एक टेबलस्पून सादा दही मिलाएं।
- इस मिश्रण को पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं।
- 3-5 मिनट के लिए अपनी उंगलियों से अपनी त्वचा की धीरे से मसाज करें।
- इसे त्वचा पर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद सादे पानी से धो लें।
- प्राकृतिक रूप से असमान त्वचा टोन, सन टैन, मुंहासों आदि से छुटकारा पाने के लिए आप इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।

amla face pack,8 amla face pack,8 amla face pack to get fair skin,skin care tips,skin care

आंवला और पपीते से बना फेस पैक

- अगर आप फ्रेश आंवले का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे थोड़े से पानी के साथ ब्लेंडर में पीस लें।
- इस ताजे रस या पाउडर को पपीते के गूदे के साथ मिलाएं।
- अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- आंवला से बने इस फेस को अपने चेहरे पर लगाने के लिए चेहरे को अच्छे से साफ करें और इसे अच्छे से फेस पर अप्लाई करें।
- इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

amla face pack,8 amla face pack,8 amla face pack to get fair skin,skin care tips,skin care

आंवला और एलोवेरा से बना फेस पैक

- एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच आंवला के रस को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें।
- इस मिश्रण को चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं।
- 3-5 मिनट के लिए अपनी उंगलियों से त्वचा की धीरे से मसाज करें।
- इसे 15-20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें और इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
- इस एंटी एजिंग फेस पैक को हफ्ते में दो या तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

amla face pack,8 amla face pack,8 amla face pack to get fair skin,skin care tips,skin care

आंवला और हल्दी से बना फेस पैक

- इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास आंवले का पाउडर और हल्दी होनी जरूरी है।
- अब आप एक चम्मच आंवला पाउडर में एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
- अब पानी के माध्यम से एक पेस्ट तैयार करें।
- अब इस पेस्ट को थोड़ी देर के लिए ऐसे ढक कर दें। बने मिश्रण को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
- 15 मिनट बाद चेहरे को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से व्यक्ति को त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

amla face pack,8 amla face pack,8 amla face pack to get fair skin,skin care tips,skin care

आंवला और नींबू से बना फेस पैक

- एक बाउल में 2-3 टेबल स्पून आंवला पाउडर लें।
- इसमें आधे ताजे नींबू का रस मिलाएं। साथ ही थोड़ा सा पानी डालकर सभी चीजों को एक साथ मिला लें।
- इस फेस मास्क की एक समान परत पूरे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए इसे त्वचा पर लगा रहने दें।
- इसके बाद सादे पानी का इस्तेमाल करके चेहरा धो लें।
- इस एंटी एक्ने फेस पैक को आंवला और नींबू के साथ हफ्ते में दो या तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ये फेस पैक एक्सफोलिएशन में मदद करता है, डेड स्किन सेल्स को हटाता है।

amla face pack,8 amla face pack,8 amla face pack to get fair skin,skin care tips,skin care

आंवला और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक

- सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी, आंवले पाउडर को एक साथ रख लें।
- अब पपीते का गूदा और गुलाब जल का होना जरूरी है।
- अब एक कटोरी में पपीते के गूदे में गुलाब जल, मुल्तानी मिट्टी और आंवला पाउडर मिलाएं। तैयार हुए मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
- आप इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
- ऐसा करने से त्वचा खिली नजर आएगी और त्वचा पर दाग धब्बे नजर आएंगे।

amla face pack,8 amla face pack,8 amla face pack to get fair skin,skin care tips,skin care

आंवला और शहद से बना फेस पैक

- एक बड़ा चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच ताजा आंवले का रस मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें।
- इस मिश्रण को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और कुछ मिनटों के लिए अपनी उंगलियों से धीरे से मसाज करें।
- इसे त्वचा पर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।

amla face pack,8 amla face pack,8 amla face pack to get fair skin,skin care tips,skin care

आंवला और लाल मसूर दाल से बना फेस पैक

- आपके पास आंवले का पाउडर दूध और लाल मसूर दाल का होना बेहद जरूरी है।
- अब रात को दूध में लाल मसूर दाल भिगोएं।
- अगले दिन जब दाल फूल जाए तो उसमें आंवला का पाउडर डालें।
- इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करके तैयार करें।
- अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं।
- 15 मिनट बाद चेहरे को साधारण पानी से धो लें।
- ऐसा करने से न केवल त्वचा में कुदरती निखार आएगा, बल्कि त्वचा खिली-खिली नजर आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत