न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालो को करना हैं जड़ों से मजबूत, आजमाएं आयुर्वेद के ये 7 उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको आयुर्वेद के इन्हीं उपायों की जानकारी देने जा रहे जिनकी मदद से बालों की हेल्थ को ठीक किया जा सकता है। आयुर्वेद के इन उपायों का कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं अर्थात बालों को कोई नुकसान नहीं होता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Jan 2022 5:43:28

बालो को करना हैं जड़ों से मजबूत, आजमाएं आयुर्वेद के ये 7 उपाय

आजकल बालों में पोषण की कमी की वजह से दो मुंहें बाल, ड्राइनेस, रूसी, खुजली की समस्या होना आम बात हैं। खासतौर से डैमेज बालों का सामना करना पड़ता हैं। देखा जा रहा हैं कि बालों की मजबूती कम होने की वजह से इनके झड़ने और गंजेपन की समस्या सामने आ रही हैं। ऐसे में आपकी मदद कर सकता हैं आयुर्वेद जिसमें बताए गए उपाय बालों की जड़ों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको आयुर्वेद के इन्हीं उपायों की जानकारी देने जा रहे जिनकी मदद से बालों की हेल्थ को ठीक किया जा सकता है। आयुर्वेद के इन उपायों का कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं अर्थात बालों को कोई नुकसान नहीं होता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

remedies of ayurveda leads to strong hair,beauty tips,beauty hacks

आयुर्वेदिक हेयर ऑयल

अगर आयुर्वेदिक हेयर ऑयल से बालों की नियमित मसाज की जाए तो बालों की सेहत को काफी अच्छा बनाया जा सकता है। इससे बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और सिर में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। हफ्ते में दो बार तो सिर की ऑयल मसाज अवश्य करनी चाहिए। सिर धोने से एक दिन पहले बालों की तेल मालिश करनी चाहिए। ब्राह्मी, अश्वगंधा, गूंजा, अमाल्की जैसे इंग्रेडिएंट्स से बना तेल प्रयोग कर सकती हैं।

आयुर्वेदिक थेरेपी

पंचकर्मा, नास्य, शिरोधर, बस्ती, शिरो अभ्यानगा जैसी आयुर्वेदिक थेरेपी ले सकती हैं। इनसे सिर को डीप नरिशमेंट मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार आता है। इससे सिर डिटॉक्स और रिजूविनेट होता है। इन थेरेपी से आपका दिमाग और शरीर काफी रिलैक्स महसूस करता है और इस वजह से मौजूद स्ट्रेस में भी काफी राहत मिलती है।

remedies of ayurveda leads to strong hair,beauty tips,beauty hacks

आयुर्वेदिक शैंपू

आयुर्वेदिक शैंपू बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं क्योंकि वह एक प्रकार की प्राकृतिक हेयर केयर रेमेडी होते हैं। इससे आपके बाल रिपेयर भी होते हैं और उनका विकास भी होता है। रीठा, शिकाकाई जैसे तत्व आयुर्वेदिक शैंपू में पाए जाते हैं। इन तत्वों में विटामिन ए, सी, डी, ई और के होते हैं जो आपके सिर और बालों की सेहत के लिए काफी आवश्यक होते हैं। इसके अलावा इन शैंपू में आंवला, मेथी और ब्राह्मी भी होते हैं।

remedies of ayurveda leads to strong hair,beauty tips,beauty hacks

आयुर्वेदिक हेयर मास्क

अगर बालों को अच्छे से नरिश करना चाहती हैं तो आयुर्वेदिक मास्क अप्लाई कर सकती हैं और ऐसी ही एक मास्क का नाम शीरो लेपा है। यह न केवल सिर से स्ट्रेस कम करने में मदद करता है बल्कि बालों तक ब्लड सप्लाई इंप्रूव करने में भी मदद करता है। आप आंवला पाउडर और शिकाकाई के द्वारा भी हेयर मास्क बना सकती हैं। भृंगराज और नीम का हेयर मास्क भी बालों के लिए लाभदायक होता है। एलो वेरा को भी हेयर मास्क के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

remedies of ayurveda leads to strong hair,beauty tips,beauty hacks

आयुर्वेदिक हेयर सीरम

आयुर्वेदिक हेयर सीरम को बालों में लगाने से आपके बाल बाहरी तत्वों जैसे प्रदूषण और धूप की हानिकारक किरणों से बचे रहते हैं। इससे बालों में उलझनें कम होती हैं और बालों में एक शाइन एड होती है। आप ऐसे सीरम का प्रयोग कर सकती हैं जिसमे प्राकृतिक हर्ब्स और इंग्रेडिएंट्स जैसे एलो वेरा, ऑर्गन ऑयल, भृंगराज आदि मिले हुए होते हैं। यह इंग्रेडिएंट्स दोष लेवल को बैलेंस करते हैं और साथ ही हेयर डैमेज से भी बालों को रिपेयर करते हैं।

remedies of ayurveda leads to strong hair,beauty tips,beauty hacks

हेल्दी डाइट का भी करें पालन

हमारे शरीर के साथ साथ हमारे बालों को भी स्वस्थ रहने के लिए पोषण की जरूरत होती है। इस पोषण को डाइट के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। अपनी डाइट में ऐसी चीजें एड करें जिसमे आयरन, जिंक, प्रोटीन और विटामिन होते हैं।

रेगुलर एक्सरसाइज करें

आयुर्वेद के अनुसार रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर डिटॉक्सिफाई होता है और शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। साथ ही एक्सरसाइज करने से आपके शरीर को जरूरी प्राकृतिक न्यूट्रिएंट्स और ऑक्सीजन मिलती है। जिससे आपके बालों के फॉलिकल्स में ब्लड फ्लो बढ़ता है। अगर आप का कार्डियो नहीं करना चाहते हैं तो आप योगा और प्रणायाम अपने डेली रूटीन में शामिल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद