न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 7 प्राकृतिक तरीके अपनाए और आंखों की पलकों को बनाए घना

इसके लिए प्राकृतिक उपायों को ही आजमाया जाए तो बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आंखों की पलकों को घना बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 Jan 2022 7:34:51

ये 7 प्राकृतिक तरीके अपनाए और आंखों की पलकों को बनाए घना

रूप संवारने के लिए आंखों को मेकअप किया जाता हैं जिसमें आंखों की पलकों का महत्वपूर्ण काम होता हैं। पलकों का घनापन आंखों के आकर्षण को बढ़ाने का काम करता हैं। देखा जाता हैं कि महिलाऐं इसके लिए आर्टीफिशियल आई लैशेज की मदद लेती हैं लेकिन वह लुक नहीं मिल पाता हैं। पलकों को घनापन प्राकृतिक रूप से मिले तो लुक अच्छा मिलता हैं। इसके लिए प्राकृतिक उपायों को ही आजमाया जाए तो बेहतर परिणाम देखने को मिलते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आंखों की पलकों को घना बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

natural ways to make your eyelashes thick,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल का इस्तेमाल

नारियल तेल लगाने से बालों का प्रोटीन लॉस नहीं होता है। ये जरूरत भर मेनटेन रहता है। इसलिए इसके साथ आईलैशेज भी स्ट्रॉन्ग और घनी होती हैं। इस तेल के इस्तेमाल से रीग्रोथ में भी मदद मिलती है। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको 1 टीस्पून कोल्ड-प्रेस्ड नारियल का तेल चाहिए होगा। अब इसे पलकों पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। आपको अगले कुछ दिनों में ही अपनी पलकों के लिए तारीफ मिलने लगेगी।

natural ways to make your eyelashes thick,beauty tips,beauty hacks

वैसलीन का इस्तेमाल

वैसलीन सर्दी के समय तो हर घर में होती ही है। इसको अभी तक फटी एड़ियों या फिर होंठों पर ही लगा रही थीं तो अब इसका एक और काम किया जा सकता है। इसको भी पलकों को घना करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए भी आपको रुई में वैसलीन लेनी है और सोने से पहले ऊपर-नीचे की पलकों पर लगाना है। आंखों में ना जाए ये ध्यान रखें। अब इसको रातभर अपना काम करने दें। सुबह इसे धो दें। हफ्ते में कम से कम 3 दिन ऐसा करें, जल्द ही असर आपको भी दिखेगा।

natural ways to make your eyelashes thick,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा का इस्तेमाल

अब तो तकरीबन हर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में एलोवेरा का इस्तेमाल होता ही है। आप इसे घनी पलकें पानें में इस्तेमाल करें। फायदा जरूर मिलेगा। इसके लिए सोने पहले आपको एलोवेरा जेल पलकों पर लगाना होगा। चाहें तो इसकी पत्ती से फ्रेश एलोवेरा भी ले सकती हैं। इससे असर और भी नेचुरल होगा और साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। एलोवेरा के फायदे आपको कुछ दिनों में ही नजर आएंगे।

natural ways to make your eyelashes thick,beauty tips,beauty hacks

कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल

कैस्टर ऑयल में ऐसे एसिड होते हैं जिनके साथ हेयर लॉस में सुधार करने में मदद मिलती है। आईलैशेज इनके इस्तेमाल से बेहतरीन हो जाती हैं। महंगे से महंगा मेकअप जो नहीं कर पाएगा वो ये तेल कर देगा। इसके लिए आपको 1 टीस्पून कोल्ड-प्रेस्ड कैस्टर ऑयल की जरूरत होगी। इसको लगाने से पहले आईलैशेज को पानी से धोकर सुखा लें। अब रुई को इस तेल में डुबो लें और इसे ऊपरी और निचली लैशेज पर लगा लें। कोशिश करें ये ऑयल आंखों में ना जाए। आंखों में तेल के जाने पर दिक्कत भी हो सकती है। इस तेल को आईलैशेज पर पूरी रात लगा रहने दें। अगले दिन सुबह धो दें। कुछ दिन में ही आपको अंतर दिखने लगेगा।

natural ways to make your eyelashes thick,beauty tips,beauty hacks

नींबू के छिलकों का इस्तेमाल

नींबू के छिलकों का असर भी पलकों की ग्रोथ में दिख सकता है। आपको इसके लिए नींबू के छिलकों को काट कर थोड़े से ऑलिव ऑयल में कम से कम 3 दिनों के लिए भिगो देना होगा। अब सोने से पहले इस तेल को पलकों पर लगा लें। सुबह धो दें। नींबू के छिलकों का पोषण आपकी पलकों को भी खूब मिलेगा।

natural ways to make your eyelashes thick,beauty tips,beauty hacks

विटामिन ई का इस्तेमाल

विटामिन ई में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स पलकों को बढ़ाने में मदद करता है। इसका पोषण लेने के लिए सबसे पहले विटामिन ई के कैप्सूल से तेल निकाल लें। अब इस तेल को पलकों पर लगा लें। अब ये तेल कम से कम 4 घंटों के लिए लगा रहना चाहिए। तब ही पलकों को अच्छे पोषण मिल सकेगा। इसको आप रोज इस्तेमाल कर सकती हैं। पलकें घनी होंगी। आपका आई मेकअप भी अच्छा लगेगा। विटामिन ई के कैप्सूल बाजार में आसानी से मिल जाते हैं और बहुत महंगे भी नहीं मिलते हैं। आपको ये किसी भी मेडिकल स्टोर में मिल जाएंगे।

natural ways to make your eyelashes thick,beauty tips,beauty hacks

ग्रीन टी का इस्तेमाल

ग्रीन टी में epigallocatechin-3-gallate (EGCG) नाम का पॉलीफेनोल होता है। जिसके साथ हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। इसके लिए आपको 1 टीस्पून ग्रीन टी की जरूरत होगी या फिर 1 टी बैग भी लिया जा सकता है। इसको एक कप गरम पानी में भिगो दें। इस पानी को आप पी भी सकती हैं। ऐसा दिन में दो बार करें। या फिर इस पानी को करीब 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब इस पानी को रुई से पलकों पर लगाएं। आपको आर्टीफिशियल पलकों जैसा फील ना आए तो कहना।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए