Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाती है सुंदर नाक! शेप में लाने के लिए आजमाएं ये एक्सरसाइज

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में नाक की भूमिका अहम होती है। सुंदर नाक हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। यही...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 4:35:13

चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाती है सुंदर नाक! शेप में लाने के लिए आजमाएं ये एक्सरसाइज

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में नाक की भूमिका अहम होती है। सुंदर नाक हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। यही कारण है कि कुछ एक्ट्रेस सर्जरी का सहारा लेकर अपनी नाक को सुंदर बनाकर शेप में लाती हैं और उसे पतला दिखाना चाहती हैं। उनकी सुंदर नाक को देखकर कभी न कभी मन में यह सवाल तो आ ही जाता है कि नाक को सुन्दर कैसे बनाएं।
nose,exercise,nose exercise,nose shaping exercise,nose shortening,nose straightening,nose breathing,wingling,nose massage,smile line,beauty article in hindi नाक को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज

1. नोज शेपिंग

यह व्यायाम उन महिलाओं के लिए हैं, जो हमेशा अपनी नाक की शेप देखकर दुखी होती हैं। अगर नियमित रूप से नाक को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज करेंगे, तो इसके शेप में आने की संभावना बढ़ सकती है।

कैसे करें :

- सबसे पहले योग मैट पर आराम से बैठ जाएं और कमर सीधी रखें।

- इसके बाद लंबी गहरी सांस लें और छोड़ें।

- अब फिर से गहरी सांस लें और अपने दोनों हाथों की तर्जनी उंगलियों यानी अंगूठे के साथ की उंगलियों से नाक को साइड से हल्का-सा दबाएं।

- इसके बाद बलपूर्वक तरीके से नाक से सांस छोड़ें।

- इस बात का खास ख्याल रखें कि सांस ज्यादा जोर से नहीं छोड़नी है।

- इस व्यायाम को क्षमतानुसार 10 बार दोहराएं।


nose,exercise,nose exercise,nose shaping exercise,nose shortening,nose straightening,nose breathing,wingling,nose massage,smile line,beauty article in hindi 2. नोज शॉर्टनिंग

यह काफी आसान व्यायाम है, जिसे किसी भी समय कहीं भी किया जा सकता है। इससे न सिर्फ नाक आकार में आ सकती है, बल्कि कार्टिलेज (नरम और मुलायम टिश्यू) को नुकसान से बचाने में भी मदद मिल सकती है।

कैसे करें:

- किसी साफ जगह योग मैट या चादर बिछाकर बैठ जाएं और कमर सीधी रखें।

- फिर अपनी तर्जनी उंगली से नाक के टिप यानी नाक के नोक पर थोड़ा दबाव बनाएं।

- अब उंगली के जरिए नाक को पहले नीचे की ओर और फिर ऊपर की ओर ले जाएं।

- बेहतर परिणाम के लिए दिन में जितनी बार चाहें उतनी बार इस व्यायाम को कर सकते हैं।


nose,exercise,nose exercise,nose shaping exercise,nose shortening,nose straightening,nose breathing,wingling,nose massage,smile line,beauty article in hindi 3. नोज स्ट्रेटनिंग

नाक को सीधा करने के लिए यह सबसे बेहतरीन व्यायाम हो सकता है। एक छोटी-सी मुस्कान के साथ किया जाने वाला यह व्यायाम नाक को बेहतर शेप दे सकता है।

कैसे करें:

- इसके लिए मुस्कुराएं और फिर उंगलियों की मदद से अपनी नाक को ऊपर उठाएं।

- यह प्रक्रिया नाक के किनारों की मांसपेशियों के निर्माण में मदद करेगी।

- बेहतर परिणाम के लिए रोजाना इस प्रक्रिया को 20 से 30 बार दोहराएं।


nose,exercise,nose exercise,nose shaping exercise,nose shortening,nose straightening,nose breathing,wingling,nose massage,smile line,beauty article in hindi 4. ब्रीदिंग एक्सरसाइज

नाक को शेप में लाने के लिए एक्सरसाइज में सांस संबंधी व्यायाम काफी फायदेमंद हो सकता है। यह एक्सरसाइज न सिर्फ शरीर के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह नाक को भी बेहतर आकार देने में मदद कर सकती है।

कैसे करें:

- दाएं हाथ के अंगूठे से अपनी दाहिनी नासिका को बंद करें और बाईं नासिका से गहरी सांस लें।

- अब अपने दाएं हाथ की मध्य उंगली से बाईं नासिका को बंद करें और बाएं हाथ के अंगूठे को हटाकर दाईं नासिका से सांस छोड़ें।

- फिर दाहिनी नासिका से गहरी सांस लें और फिर बाईं नासिका से सांस छोड़ें।

- इस प्रकार इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज का एक चक्र पूरा होता है।

- ऐसा रोजाना 10-12 बार किया जा सकता है।


nose,exercise,nose exercise,nose shaping exercise,nose shortening,nose straightening,nose breathing,wingling,nose massage,smile line,beauty article in hindi 5. नोज विंग्लिंग (नाक को लचीला करना) एक्सरसाइज

यह व्यायाम नाक को आकार देने से ज्यादा मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। यह निश्चित रूप से नाक की मांसपेशियों को मजबूत बनाएगा, जिससे नाक की शेप बेहतर हो सकती है।

कैसे करें:

- अपने चेहरे को स्थिर रखते हुए अपनी नाक को अपनी उंगलियों से पकड़कर धीरे-धीरे हिलाएं-डुलाएं।

- बेहतर परिणाम पाने के लिए ऐसा दिन में कुछ देर किया जा सकता है।


nose,exercise,nose exercise,nose shaping exercise,nose shortening,nose straightening,nose breathing,wingling,nose massage,smile line,beauty article in hindi 6. नोज मसाज

सांस के व्यायाम की तरह ही नाक की मालिश के भी कई फायदे हैं। इससे किसी भी तरह के सिर दर्द से राहत पाई जा सकती है और नाक भी शेप में आ सकती है।

कैसे करें?

- इसके लिए अपनी नाक के हर हिस्से की मालिश करनी होगी। सबसे पहले नाक के ऊपरी हिस्से की मालिश करें, फिर निचले हिस्से की मालिश करें।

- मालिश करने के लिए कुछ बूंद नारियल या जैतून का तेल ले सकते हैं।

- मालिश करते समय अपनी उंगलियों को गोलाकार दिशा में घुमाएं।

- दिन में कुछ देर इस व्यायाम को किया जा सकता है।


nose,exercise,nose exercise,nose shaping exercise,nose shortening,nose straightening,nose breathing,wingling,nose massage,smile line,beauty article in hindi 7. स्माइल लाइन को दूर करने के लिए व्यायाम

उम्र के साथ-साथ स्माइल लाइन और गहरी हो जाती है, जो देखने में भद्दी लगती है। इसे दूर करने के लिए भी व्यायाम कर सकते हैं।

कैसे करें:

- इसके लिए पहले अपने मुंह को फुला लें और मुंह के हर हिस्से में हवा को घुमाएं। हर हिस्से में हवा पांच सेकंड के लिए रखें।

- इसके बाद मुंह खोलकर हवा छोड़ सकते हैं।

- बेहतर परिणाम पाने के लिए इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology