न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महंगे प्रोडक्टस की जगह करें इन 6 चीजों का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

हम आपको कुछ ऐसी चीजों और इनके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जो त्वचा को चमकदार, सुदर और मुलायम बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Feb 2022 3:41:05

महंगे प्रोडक्टस की जगह करें इन 6 चीजों का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

खूबसूरती पाने की चाहत किसे नहीं होती हैं, सभी इसके पीछे पागल होते हैं और इसके लिए कई जतन करते हैं। कुछ तो इस कदर तक चले जाते हैं कि वे अपनी कमाई का आधा हिस्सा बाजार में उपलब्ध महंगे प्रोडक्टस पर ही उड़ा देती हैं लेकिन फिर भी वे परिणाम नहीं मिल पाते हैं जिसकी वे चाहत रखती हैं। ऐसे में आपको समझने की जरूरत हैं कि आप प्राकृतिक चीजों की मदद से भी सस्ते में उससे प्रभावी निखार पा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों और इनके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जो त्वचा को चमकदार, सुदर और मुलायम बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

natural things for beautiful skin,beauty tips,beauty hacks

संतरे का रस

संतरे विटामिन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत है और इसलिए अगर इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाए तो स्किन के दाग-धब्बे व अन्य स्किन प्रॉब्लम्स दूर होती है। अपने विटामिन सी और साइट्रिक एसिड कंटेंट के कारण संतरा एक्ने को नियंत्रित करने में मदद करता है और त्वचा को बेहर बनाता है। संतरे के स्किन और हेल्थ बेनिफिट्स प्राप्त करने के लिए आप संतरे का रस नियमित रूप से लें। ताजे बने रस में एक चुटकी नमक और थोड़ी सी काली मिर्च मिलाएं और इसे पीएं। वहीं, संतरे के छिलकों को फेंने की जगह आप इसे सूखाकर पाउडर बना लें। अब आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल डालकर उससे एक स्मूद पेस्ट बनाएं। अब, इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।

natural things for beautiful skin,beauty tips,beauty hacks

बेसन

जब ग्लोइंग स्किन की बात हो तो सालों से बेसन का इस्तेमाल महिलाओं द्वारा किया जाता रहा है। यह आपकी स्किन में इंस्टेंट ग्लो लेकर आता है। इतना ही नहीं, बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है और डेड स्किन सेल्स को दूर करता है, जिससे चेरहे पर गजब की चमक आती है। अब आपको फैंसी कॉस्मेटिक्स या फेस पैक खरीदने की ज़रूरत नहीं है। बेसन को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के लिए आप इसे पानी, दूध, दही या रोज वॉटर आदि के साथ मिलाकर प्रयोग किया जाता है। इसे त्वचा पर पैक की तरह लगाया जाता है। कभी-कभी, स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए इसमें ऑयल व चीनी का भी इस्तेमाल किया जाता है।

natural things for beautiful skin,beauty tips,beauty hacks

खीरा

अगर आप रूखी त्वचा या काले घेरों से परेशान हैं तो ऐसे में खीरे को स्किन केयर रूटीन में शामिल करना एक अच्छा आईडिया है। खीरे का पीएच स्तर हमारी त्वचा के समान ही होता है। यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है और इससे आपकी स्किन में चमक आती है। अगर आपको काले घेरे की समस्या है तो खीरे के स्लाइस को अपनी आंखों पर रखें। इसके अलावा, आप खीरे को कद्दूकस करके अपनी स्किन पर लगा सकती हैं या फिर इससे कई तरह से फेस पैक भी बनाए जा सकते हैं।

natural things for beautiful skin,beauty tips,beauty hacks

शहद

शहद का सेवन करने से सेहत को तो लाभ होता ही है, साथ ही साथ यह आपकी स्किन पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। यह आपकी स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करता है और रूखी से लेकर ऑयली स्किन की महिलाएं बेहद आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। शहद को आप कई फेस पैक में आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपकी स्किन रूखी या कॉम्बिनेशन है तो आप प्रतिदिन एक चम्मच शहद लेकर उसे स्किन पर अप्लाई करें और मालिश करें। इसे करीब 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें। अंत में, स्किन को थपथपाकर सुखाएं और आप देखेंगी कि आपकी स्किन बेहद कोमल और चमकदार नजर आएगी। कोशिश करें कि स्किन केयर रूटीन में आप आर्गेनिक रॉ हनी का इस्तेमाल करें।

natural things for beautiful skin,beauty tips,beauty hacks

हल्दी

हल्दी एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है, साथ ही यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह भी काम करती है। इसमें करक्यूमिन होता है जो एक एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है और स्किन इन्फ्लमेशन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। यह न केवल आपकी त्वचा को चमक देता है, बल्कि स्किन को डैमेज करने वाले फ्री रेडिकल्स को भी दूर करती है। साथ ही साथ, स्किन के कोलेजन उत्पादन को बढ़ाकर स्किन को कोमल बनाती है। इसे स्किन पर इस्तेमाल करने के लिए एक कप बेसन में लगभग एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। अब इसमें आवश्यकता अनुसार दूध या पानी डालें और अच्छी तरह मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें और फिर से मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने तक लगा रहने दें। फिर, ठंडे पानी से धो लें।

natural things for beautiful skin,beauty tips,beauty hacks

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल स्किन के लिए एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखता है। साथ ही, यह स्किन डैमेज के भी रिपेयर करने में मदद करता है। यह न केवल स्किन के लिए अच्छा है बल्कि इसे एक चमक भी देता है। इसके इस्तेमाल के लिए हर रात सोने से पहले जैतून के तेल की कुछ बूंदें लें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगभग दो से तीन मिनट तक ऊपर की दिशा में मालिश करें। अब एक तौलिये को गर्म पानी में डुबोएं, अतिरिक्त पानी को निचोड़ लें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगभग एक मिनट के लिए रख दें। तौलिये को फिर से गर्म पानी में डुबोएं और चेहरे और गर्दन पर अतिरिक्त तेल को धीरे से पोंछने के लिए इसका इस्तेमाल करें। अब, एक और साफ तौलिये से चेहरे और गर्दन को साफ कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी