न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूसी (डैंड्रफ) से चाहते हैं छुटकारा तो आजमाइए ये 3 रामबाण नुस्खे. . . .

यह आयुर्वेदिक देसी नुस्खे हैं जिनके इस्तेमाल से आपके बालों या सिर की चमड़ी पर कोई नुकसान नहीं होता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Aug 2021 7:30:56

रूसी (डैंड्रफ) से चाहते हैं छुटकारा तो आजमाइए ये 3 रामबाण नुस्खे. . . .

रूसी (डैंड्रफ) के कारण हमें गाहे-बगाहे शर्मिन्दगी का अहसास होता है। भूलवश यदि किसी महफिल में हम अपने बालों में हाथ फिराते हैं तो अचानक से हमारे कपड़ों पर सफेद पपड़ी के छिलके उतर के आ जाते हैं जो सामने वाले को यह अहसास कराते हैं कि हम डैंड्रफ से ग्रसित हैं। यदि आप रूसी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीचे लिखे इन नुस्खों को आजमा कर देखें सम्भवत: आप इससे मुक्ति पा लें। यह आयुर्वेदिक देसी नुस्खे हैं जिनके इस्तेमाल से आपके बालों या सिर की चमड़ी पर कोई नुकसान नहीं होता है।

dandruff,home remedies to treat dandruff,hair care tips,hair dandruff,beauty,beauty tips

मेहंदी के साथ मिलाए नीबूं और मेथी पाउडर

अक्सर आपने देखा होगा कि महिलाएँ अपने बालों में मेहंदी लगाती हैं। यह मेंहदी जहाँ बालों का रंग बदलती है वहीं दूसरी ओर इसके इस्तेमाल से सिर में ठंडक पहुँचती है। यदि आप रूसी अर्थात् डैंड्रफ से परेशान हैं तो आप मेंहदी में नींबू और मेथी पाउडर मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए आप को इन तीनों को पानी मिलाकर थिक पेस्ट बनाना होगा। इसके बाद इसे हेयर मास्क की तरह अपने बालों में लगाए और फिर कम से कम दो घंटे के लिए छोड़ दें। दो घंटे के अन्तराल में यह पूरी तरह सूख जाएगा फिर इसे आप पानी से धो लें। बालों को धोने और सुखाने के बाद आप अपने बालों में नारियल का तेल लगा सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके सिर में खुजली कम हो गई और बालों में चमक आ गई है। इसे आप कम से कम चार सप्ताह तक आजमाएं। सम्भावना है कि चार सप्ताह बाद आपके बालों से रूसी (डैंड्रफ) गायब हो चुका होगा।

dandruff,home remedies to treat dandruff,hair care tips,hair dandruff,beauty,beauty tips

एलोवेरा

एलोवेरा इंसान को दिया कुदरत का एक ऐसा तोहफा है जिसका इस्तेमाल करने से न सिर्फ कई बीमारियों से बचा जा सकता है अपितु इसके सेवन से मनुष्य अपनी प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ा सकता है। हालांकि खाने में एलोवेरा का इस्तेमाल कम ही लोग करते हैं। लेकिन बीमारियों में इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है।

बालों के लिए एलोवेरा बहुत फायदेमंद है। विशेष रूप से डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में यह बहुत मदद करता है। एलोवेरा में मौजूद जेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन प्रचुर मात्रा में होता है जो बालों से डैंड्रफ (रूसी) की समस्या को कम करने के साथ-साथ बालों की कई और समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। एलोवेरा जेल को बालों और स्कैल्प (त्वचा) पर लगभग 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें इसके पश्चात् माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें। बालों को सुखाने के बाद आप नारियल तेल, सरसों तेल या जो तेल आप बालों में लगाते हैं उसे लगाइए। आपको महसूस होगा कि आपके सिर में इंतहाई आराम है।

dandruff,home remedies to treat dandruff,hair care tips,hair dandruff,beauty,beauty tips

नारियल तेल और नींबू

अपने बालों को खूबसूरत और घना बनाने के लिए महिलाएं ज्यादातर नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। नारियल का तेल सिर की त्वचा यानी स्कैल्प के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा के सूखेपन को समाप्त करता है। वहीं, दूसरी तरफ नींबू का रस एंटी फंगल होता है साथ ही इसमें सिट्रिक एसिड भी होता है। इन दोनों को मिलाकर इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। चार चम्मच नारियल तेल में दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं। (नारियल तेल और नींबू के रस की मात्रा आप अपने बालों के घने और लम्बेपन के अनुसार कर सकते हैं।) इसे बालों और त्वचा (स्कैल्प) पर लगाकर मसाज करें। फिर इसे पाँच मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद अपने शैम्पू (जिसका इस्तेमाल आप पहले से करते आ रहे हैं) से अपने बालों को धो लें।

हम दावा तो नहीं करते हैं अपितु आश्वस्त जरूर कर सकते हैं कि इन तरीकों को आजमाने से आप अपनी डैंड्रफ व सूखेपन की समस्या से निजात पा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद