न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उम्र के साथ लटकती चहरे की त्वाचा को टाइट करने के लिए आजमाए ये 12 तरीके

हर कोई हमेशा जवां दिखना चाहता हैं लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती हैं इसका असर आपकी सेहत और स्किन पर दिखने लगता हैं। देखा जाता हैं कि उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा में झुर्रियां, फुंसी, त्वचा में दरार आना और त्वचा का परतदार होना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Apr 2022 12:19:03

उम्र के साथ लटकती चहरे की त्वाचा को टाइट करने के लिए आजमाए ये 12 तरीके

हर कोई हमेशा जवां दिखना चाहता हैं लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती हैं इसका असर आपकी सेहत और स्किन पर दिखने लगता हैं। देखा जाता हैं कि उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा में झुर्रियां, फुंसी, त्वचा में दरार आना और त्वचा का परतदार होना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर से चहरे की स्किन ढीली पड़ने लगती हैं और लटकती हुई नजर आती हैं जो आपको कई बार समय से पहले भी बूढ़ा दर्शाती हैं। ऐसे में खुद को जवां दिखाने के लिए जरूरी हैं कि चहरे की स्किन में कसावट लाई जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से आसानी से आप स्किन को को टाइट बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

loose skin,home remedies for tightening loose skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

अंडा
एक अंडा लेकर उसे फोड़ लें उसके बाद उसका पीला भाग अलग कर लें। और बचे सफ़ेद भाग को अपने चेहरे पर लगाएं और आराम से लेट जाएँ। ध्यान रखें न तो किसी से बात करें और न ही हंसें। उसके बाद जब यह सुख जाएँ तो चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें, ऐसा करने से स्किन में कोलेजन का निर्माण बढ़ेगा और ढीली पड़ी स्किन को टाइट करने में मदद मिलेगी।

loose skin,home remedies for tightening loose skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

खीरा

खीरा सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। ढीली त्वचा को टाइट बनाने के लिए आप खीरे का उपयोग कर सकती हैं। खीरा में अधिक मात्रा में पानी होता है, इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है। आप खीरे को कद्दूकस कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो दें। इससे एंजिंग के लक्षणों में भी कमी आएगी। आप जवां और खूबसूरत नजर आएंगी।

loose skin,home remedies for tightening loose skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

निम्बू

निम्बू में विटामिन सी होता है जिससे स्किन में कोलेजन बढ़ता है और लचीलापन आता है। जिससे धीरे धीरे स्किन को टाइट होने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप निम्बू का रस कटोरी में निकालकर रुई की मदद से अच्छे से अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, और उसके बाद सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद चेहरे को पानी से साफ़ कर लें।

loose skin,home remedies for tightening loose skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

ग्रीन टी

ग्रीन टी सेहत, बालों और त्वचा के लिए लाभकारी होता है। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम के लिए भी ग्रीन टी उपयोगी माना जाता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो डैमेज स्किन की मरम्मत करता है। एंजिंग के लक्षणों को कम करता है और ढीली त्वचा को टाइट बनाता है। ग्रीन टी के इस्तेमाल से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। इसके लिए आप ग्रीन टी होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

loose skin,home remedies for tightening loose skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

एलोवेरा जैल

एलोवेरा जैल मार्किट से लाकर या एलोवेरा के ताजे पत्ते को काटकर उसका जैल निकाल लें। उसके बाद इस जैल को अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर जैल लगाने के बाद चेहरे को सूखने के लिए छोड़ दें, सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं। बेहतर परिणाम के लिए ऐसा रोजाना करें।

loose skin,home remedies for tightening loose skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

चन्दन मास्क

चन्दन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाने से चेहरे पर जमी धूल मिट्टी, तेल, डेड स्किन साफ़ होने के साथ स्किन को टाइट होने में भी मदद मिलती है। चेहरे पर लगाने के बाद जैसे ही यह पेस्ट सुख जाये। उसके बाद साफ़ पानी का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को धो लें।

loose skin,home remedies for tightening loose skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

कॉफ़ी

कॉफ़ी स्किन को सॉफ्ट, टाइट बनाने में मदद करता है। कॉफी स्किन को एक्सफोलिएट भी करती है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ती उम्र के लक्षणों में कमी करता है। इसके लिए आप कॉफी और शहद का होममेड फेस पैक तैयार करें। इससे स्किन की हल्के हाथों से मसाज करें। थोड़ी देर बाद चेहरे को साफ पानी से धो दें।

loose skin,home remedies for tightening loose skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

फिटकरी

थोड़े से पानी में थोड़ी सी फिटकरी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। उसके बाद इस पानी को रुई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। और चेहरे को सूखने के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी का इस्तेमाल करके चेहरे को साफ कर लें। इस तरीके का इस्तेमाल करने से भी चेहरे की स्किन को टाइट होने में मदद मिलती है।

loose skin,home remedies for tightening loose skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

टमाटर

टमाटर में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स चेहरे की स्किन को निखारने के साथ चेहरे की स्किन को टाइट करने में भी मदद करते हैं। इसके लिए आप टमाटर के रस को निकालकर रुई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। और सूखने के बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो लें।

loose skin,home remedies for tightening loose skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

नारियल तेल

नारियल तेल के फायदे आपकी त्वचा को कसने में मदद करते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि नारियल के तेल में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो फ्री रेडिकल्स से हमारी त्वचा की रक्षा करते हैं। ये फ्री रेडिकल्स हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा नारियल का तेल त्वचा को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करता है जो त्वचा को लूज होने से रोकता है। अपनी लूज स्किन को टाइट करने के लिए आप नियमित रूप से त्वचा में नारियल तेल की मालिश ले सकते हैं। इसके लिए आप सोने से पहले 1 चम्मच नारियल तेल लें और अपने चेहरे की लगभग 5 मिनिट तक मालिश करें।

loose skin,home remedies for tightening loose skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

मुल्तानी मिट्टी

दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी के पाउडर में गुलाबजल और शहद मिलाएं। अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक मास्क तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद गुनगुने पानी का इस्तेमाल करके चेहरे को साफ़ कर लें।

loose skin,home remedies for tightening loose skin,skin care tips,skin care,beauty,beauty tips

पपीता

पपीते के कुछ टुकड़ों को अच्छे से पीसकर एक पास्ट तैयार करें अब इसमें एक से डेड चम्मच चावल का आटा मिला दें। चावल का आटा मिलाने के बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को धो लें। कुछ दिनों तक हफ्ते में दो से तीन बार इस उपाय को करें आपको बहुत जल्दी फायदा मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए