न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवलिंग के सामने 3 बार ताली क्यों बजाई जाती है? जानिए हर ताली का खास संदेश

क्या आपने कभी सोचा है कि शिवलिंग के सामने तीन बार ताली क्यों बजाई जाती है? जानिए हर ताली के पीछे छिपे आध्यात्मिक अर्थ, पौराणिक मान्यता और सावन में शिवलिंग पर चढ़ाई जाने वाली विशेष वस्तुएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 7:11:22

शिवलिंग के सामने 3 बार ताली क्यों बजाई जाती है? जानिए हर ताली का खास संदेश

सावन का महीना आते ही देश के कोने-कोने में शिवभक्ति की लहर दौड़ जाती है। मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है, हर कोई भोलेनाथ की कृपा पाने को आतुर नजर आता है। पूजा-पाठ, मंत्रोच्चार और रुद्राभिषेक के साथ-साथ आपने एक और बात जरूर देखी होगी—कुछ श्रद्धालु शिवलिंग के सामने खड़े होकर तीन बार ताली बजाते हैं।

अब सवाल उठता है कि आखिर ये तीन तालियों का रहस्य क्या है? क्यों खासकर तीन बार ही ताली बजाई जाती है? क्या इसके पीछे सिर्फ परंपरा है या कोई आध्यात्मिक संदेश भी छुपा हुआ है?

तालियों की गूंज में छिपा है गहरा आध्यात्मिक भाव

धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो शिवलिंग के समक्ष तीन बार ताली बजाना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक सूक्ष्म संवाद है ईश्वर से।

पहली ताली: इसका तात्पर्य है कि भक्त अपनी उपस्थिति भोलेनाथ के दरबार में दर्ज करवा रहा है। यह एक संकेत है कि "हे प्रभु, मैं आपके चरणों में हाज़िर हूँ।"

दूसरी ताली: इस क्षण में श्रद्धालु अपनी मन की बात, इच्छाएं या कामनाएं भगवान को समर्पित करता है। यह एक आंतरिक प्रार्थना की तरह होती है।

तीसरी ताली: यह आत्मसमर्पण का प्रतीक है। इसका भाव होता है—"अब सब कुछ आपके हाथ में है, मेरी भूलों को क्षमा करें और मुझे सही राह दिखाएं।"

पौराणिक कथाओं के अनुसार रावण ने भी एक बार शिव की उपासना करते समय तीन बार ताली बजाई थी, जिससे प्रसन्न होकर शिव ने उसे अपार शक्तियां और समृद्धि का आशीर्वाद दिया।

सावन में शिवलिंग पर अर्पित करें ये पवित्र सामग्री

सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं चढ़ाना शुभ माना गया है।

दूध और दही: शुद्धता और शीतलता का प्रतीक, शिवजी को प्रिय।

सफेद फूल और चंदन:
सौम्यता और समर्पण दर्शाते हैं।

गंगाजल: पवित्रता और आत्मशुद्धि का प्रतीक।

बेलपत्र और शमी के पत्ते: धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत लाभकारी।

धतूरा और गन्ने का रस: यह शिव को प्रिय माने जाते हैं।

घी: आस्था और श्रद्धा का प्रतीक।

विशेषकर चंदन का लेप सावन के दिनों में शिवलिंग पर करना अति शुभ फलदायक माना गया है। कहा जाता है कि इससे मन को शांति मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर