न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Navratri 2022: मां दुर्गा को प्रसन्‍न करने के लिए नवरात्रि के 9 दिन में पहनें इन रंगों के कपड़े, होगी हर मनोकामना पूरी

शारदीय नवरात्रि का पर्व आज यानी कि 26 सितंबर 2022, सोमवार से शुरू हो रहा है। नवरात्रि का समापन 5 अक्टूबर 2022 को होगा। साल में पड़ने वाली 4 नवरात्रि में से चैत्र और शारदीय नवरात्रि को बहुत खास माना जाता है और इस उत्‍सवों की देश के कई राज्‍यों में जमकर धूम रहती है। इन 9 दिनों के दौरान लोग खूब सज-धज कर मां दुर्गा की पूजा-आरती करते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Sep 2022 9:13:57

Navratri 2022: मां दुर्गा को प्रसन्‍न करने के लिए नवरात्रि के 9 दिन में पहनें इन रंगों के कपड़े, होगी हर मनोकामना पूरी

शारदीय नवरात्रि का पर्व आज यानी कि 26 सितंबर 2022, सोमवार से शुरू हो रहा है। नवरात्रि का समापन 5 अक्टूबर 2022 को होगा। साल में पड़ने वाली 4 नवरात्रि में से चैत्र और शारदीय नवरात्रि को बहुत खास माना जाता है और इस उत्‍सवों की देश के कई राज्‍यों में जमकर धूम रहती है। इन 9 दिनों के दौरान लोग खूब सज-धज कर मां दुर्गा की पूजा-आरती करते हैं। नवरात्रि का हर दिन मां के एक रूप को समर्पित होता है। नवरात्रि के ये 9 दिन मां दुर्गा के 9 रूपों माता शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं साथ ही इन 9 दिनों में 9 अलग-अलग रंग पहनने का बड़ा महत्‍व है। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्‍न होकर मनोकामनाएं पूरी करती हैं। तो चलिए जानते हैं नवरात्रि के किस दिन कौन सा रंग पहनें।

पहला दिन: माता शैलपुत्री को समर्पित है नवरात्रि का पहला दिन। इस दिन जीवन में खुशियां और उत्‍साह लाने के लिए पीला रंग पहनें।

दूसरा दिन: माता ब्रह्मचारिणी को समर्पित है नवरात्रि का दूसरा दिन। जीवन में तरक्‍की के लिए इस दिन हरा रंग पहनें।

तीसरा दिन: माता चंद्रघंटा को समर्पित है नवरात्रि का तीसरा दिन। बुराइयां या बुरी आदतें खत्‍म करने और जीवन में सकारात्‍मकता बढ़ाने के लिए इस दिन भूरे या ग्रे रंग के कपड़े पहनें।

चौथा दिन: माता कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन। माता कुष्मांडा को प्रसन्‍न करने के लिए इस दिन आप नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते है। इससे जीवन में प्रसन्‍न्ता, खुशी और सकारात्‍मकता बढ़ेगी।

पांचवा दिन: माता स्कंदमाता को समर्पित है नवरात्रि का पांचवा दिन। माता स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए इस दिन सफेद रंग पहनें। यह जीवन में सुख, शांति, एकाग्रता और सकारात्मकता बढ़ाएगा।

छठा दिन: माता कात्यायनी को समर्पित है नवरात्रि के छठवां दिन। माता कात्यायनी को युद्ध की देवी माना गया है। माता के इसी रूप ने दैत्‍य महिषासुर का वध किया था। जीत और पराक्रम के लिए इस दिन आप लाल रंग धारण कर सकते है।

सातवां दिन: माता कालरात्रि को समर्पित है नवरात्रि के सांतवा दिन। माता का यह रूप राक्षसों का नाश करने वाला है। जीवन से भय या डर को दूर करने के लिए इस दिन नीले रंग के वस्त्र धारण करें।

आठवां दिन: माता महागौरी को समर्पित है नवरात्रि का आठवां दिन। जीवन के सारे कष्‍ट दूर करने और इसे बेहतर बनाने के लिए इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहने।

नौवां दिन: माता सिद्धिदात्री को समर्पित है नवरात्रि का आखिरी नौवां दिन। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें। यह आपकी महत्‍वाकांक्षाएं पूरी करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?