न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वट पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये खास उपाय, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

वट सावित्री पूर्णिमा हिंदू धर्म की उन पवित्र तिथियों में से एक है, जिसका इंतजार हर वर्ष सुहागिन महिलाएं विशेष श्रद्धा और आस्था के साथ करती हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 10:24:00

वट पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये खास उपाय, वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

वट सावित्री पूर्णिमा हिंदू धर्म की उन पवित्र तिथियों में से एक है, जिसका इंतजार हर वर्ष सुहागिन महिलाएं विशेष श्रद्धा और आस्था के साथ करती हैं। यह पर्व केवल उपवास और पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें छिपे होते हैं वो धार्मिक उपाय जो वैवाहिक जीवन में प्रेम, स्थिरता और सुख-शांति लाने में सहायक माने जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने से पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन में खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है।

वट पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में वट पूर्णिमा का पर्व सुहागिनों के लिए विशेष होता है। इस दिन महिलाएं वट (बरगद) के वृक्ष की पूजा करती हैं और 7 या 11 बार परिक्रमा करती हैं। वट वृक्ष को ब्रह्मा, विष्णु और महेश – तीनों देवों का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि इस पूजा से विवाह में आई समस्याएं दूर होती हैं और पति की दीर्घायु होती है।

व्रत और तिथि की जानकारी

वर्ष 2025 में वट पूर्णिमा 10 जून को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 10 जून को सुबह 11:35 बजे शुरू होकर 11 जून दोपहर 1:13 बजे समाप्त होगी। व्रत 10 जून को रखा जाएगा, जबकि स्नान-दान 11 जून को होगा। महिलाएं इस दिन पूरे श्रद्धा से व्रत करती हैं और कथा श्रवण करती हैं।

कलह और तनाव दूर करने का उपाय

यदि किसी दंपत्ति के जीवन में कलह या अस्थिरता है, तो वट पूर्णिमा पर महिला को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। वट वृक्ष की 7 परिक्रमा कर, पेड़ पर कलावा बांधें और नीचे दीपक जलाएं। यह उपाय वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ाने में सहायक माना गया है।

पति के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए


यदि पति किसी रोग से ग्रस्त हैं, तो इस दिन भगवान शिव की आराधना करें। वट वृक्ष को जल अर्पित करें, 11 परिक्रमा करें और पेड़ पर कच्चा धागा बांधते हुए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव स्वयं आपके पति की रक्षा करते हैं।

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य सामाजिक और सांस्कृतिक जानकारी देना है, वैज्ञानिक पुष्टि नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका