न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परीक्षा में पास होने के लिए करे ये उपाय, मिलेगी सफलता

हर किसी के जीवन में परीक्षा की घड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इस समय शांत मन से पढ़ाई करना ओर परीक्षा में सफल होना बहुत ज़रूरी होता है। परीक्षा के समय की गई लापरवाही से किसी छात्र का पूरा साल बर्बाद हो सकता है। धैर्य पूर्वक पढ़ाई करने के बाद भी आप को परीक्षा में सफलता न मिले तो नीचे दिये गए उपाय आप परीक्षा में पास होने के लिये अपना सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Apr 2022 8:23:11

 परीक्षा में पास होने के लिए करे ये उपाय, मिलेगी सफलता

हर किसी के जीवन में परीक्षा की घड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। इस समय शांत मन से पढ़ाई करना ओर परीक्षा में सफल होना बहुत ज़रूरी होता है। परीक्षा के समय की गई लापरवाही से किसी छात्र का पूरा साल बर्बाद हो सकता है। धैर्य पूर्वक पढ़ाई करने के बाद भी आप को परीक्षा में सफलता न मिले तो नीचे दिये गए उपाय आप परीक्षा में पास होने के लिये अपना सकते हैं। सबसे जरुरी बात परीक्षा में सफलता के उपाय करने के साथ ही आपको चाहिए कि आप अपने विषयों को अच्छे से अध्ययन करें क्योंकि परीक्षा में सफलता के लिए गहन अध्ययन का कोई विकल्प नही है। अगर आप अपने विषयों को रूचि लेकर पढ़ते हैं और उनके प्रति अपनी समझ को विकसित करने के लिए प्रतिदिन मेहनत करते हैं तो आपको परीक्षा में सफलता प्राप्त करने से कोई भी नही रोक सकता।

परीक्षा में पास होने के उपाय

- परीक्षा में पास होने के लिए एक थाली में केसर में गंगाजल मिलाकर बनी स्याही से स्वस्तिक का चिह्न बना दीजिए। उस पर नैवेद्य चढ़ाएं। शुद्ध घी का दीपक जला कर लीजिए। मां सरस्वती की पूजा करें। इसके बाद थाली में जल मिलाकर वह पानी पी लीजिए। ऐसा करने से शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होती है।

- परीक्षा में पास होने के लिए आप तुलसी के 11 पत्तों का रस मिश्री के साथ नियमित रूप से दें। आप चाहें तो तुलसी और मिश्री साथ में खि‍ला भी सकते हैं, लेकिन तुलसी के पत्ते अधि‍क होनें चाहिए।

- परीक्षा में पास होने के लिए परीक्षा के 5 दिन पहले से बच्चों को मीठा दही नियमित रूप से दें। उसमें समय को न बदलें और जिस विषय को पढ़ा हो उसकी पुस्तक को जमीन के नीचे छुपा दें और उसके बाद किताब को जला दीजिए।

- परीक्षा में पास होने के लिए गीता का 11 और 12 श्लोक का पाठ करना चाहिए और गीता के पाठ करते समय भगवान श्रीकृष्ण की फोटो लगानी चाहिए। और परीक्षा में पास के लिए यह उपाय जरूर करें।

- छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए सूर्य भगवान की भी आराधना करनी चाहिए। एक लोटे में जल लेकर उसमे थोड़े से चावल, लाल चन्दन और फूल डालकर हर दिन सुबह स्नान आदि करके सूर्य देव को जल चढ़ाएं। ऐसा करने से बुद्धि में प्रखरता आती है और परीक्षा में सफलता निश्चित ही मिलती है।

- परीक्षा में पास होने के लिए रोजाना दही के साथ तुलसी के पत्तों को मिला दीजिए और परीक्षा में जाने से पहले इसे ग्रहण कर लें और भगवान शिव की पूजा में धतुरा चढ़ाए साथ ही गरीबो को प्रसाद के रूप में खाना खिलाएं।

- परीक्षा में पास होने के लिए अपने कमरे में मां सरस्वती का छोटा-सा चित्र लगाएं। पढ़ने के लिए बैठने से पहले माता के समक्ष कपूर का दीपक जलाएं अथवा तीन अगरबत्ती जलाकर हाथ जोड़ कर माता से प्रार्थना करके फिर पढ़ाई शुरू करना।

- परीक्षा में पास होने के लिए सूर्य भगवान की पूजा करनी चाहिए। एक लोटे में जल लेकर उसमे थोड़े से चावल, लाल चन्दन और फूल डालकर हर दिन सुबह स्नान करना चाहिए। सूर्य देव को जल चढाना चाहिए। ऐसा करने से बुद्धि में बढ़ती हैं। और परीक्षा में सफलता निश्चित ही मिलेगी।

- परीक्षा में पास होने के लिए परीक्षा में जाने से पहले केशर का तिलक लगाएं और उस तिलक में एक तुलसी का पत्ता पीसकर केशर के साथ मिला दीजिए। और रोजाना इसका तिलक लगाकर जाना चाहिए।

- परीक्षा में पास होने के लिए तुलसी के तीन पत्ते लीजिए। और इनको हनुमानजी की मंदिर में चढा दीजिए। और इन तीन पत्तो में से एक पत्ता अपने पास रख दीजिए। यह उपाय आपको हर रोज करना हैं। लेकिन ध्यान रहें रविवार को तुलसी का पत्ता न तोड़े।

- परीक्षा में भूलने के आदत से बचने के लिए छात्र अपने पास फिटकरी और कपूर रखें। मन को शांत रखने के लिए अपने अध्ययन कक्ष में हरे रंग का पर्दा लगाकर रखें।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?