न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जुलाई में बनेगी सिंह राशि में मंगल-केतु की तनावपूर्ण युति, 1 महीने तक चौकन्ना रहें ये 4 राशियां – मन और स्वास्थ्य पर पड़ेगा गहरा असर

जुलाई 2025 में सिंह राशि में मंगल और केतु की युति बन रही है, जो 28 जुलाई तक बनी रहेगी। यह युति मेष, सिंह, कन्या और मकर राशि वालों के लिए मानसिक, शारीरिक और पेशेवर तनाव का कारण बन सकती है। जानें इससे कैसे बचें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 3:01:10

 जुलाई में बनेगी सिंह राशि में मंगल-केतु की तनावपूर्ण युति, 1 महीने तक चौकन्ना रहें ये 4 राशियां – मन और स्वास्थ्य पर पड़ेगा गहरा असर

ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह की चाल बदलना यूं ही नहीं होता, यह हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ प्रभाव जरूर छोड़ता है। 7 जुलाई 2025 से मंगल सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही केतु डेरा जमाए बैठे हैं। ये दोनों ग्रह मिलकर एक ऐसी युति बना रहे हैं, जो बेहद संवेदनशील मानी जा रही है – यह युति 28 जुलाई 2025 तक बनी रहेगी। मंगल, जो ऊर्जा, साहस और पराक्रम के प्रतीक हैं और केतु, जो छाया ग्रह माना जाता है, दोनों की जुगलबंदी कुछ राशियों के लिए मानसिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी उतार-चढ़ाव लेकर आ सकती है।

मेष राशि

मंगल और केतु की यह युति मेष राशि के पंचम भाव में बन रही है। यह भाव प्रेम, संतान और भावनाओं से जुड़ा है। ऐसे में इस दौरान जातकों को संतान को लेकर मन में चिंता हो सकती है। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव बढ़ सकता है। आपको भावनात्मक रूप से संयम रखने की सख्त जरूरत है वरना अनजाने में कोई बात रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है क्योंकि यह युति आपके प्रथम भाव में बन रही है, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। इस समय आपको विचलित महसूस हो सकता है, किसी बात का डर या अनजाना तनाव आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में अपनों का साथ और धैर्य ही आपको राहत दे सकता है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी असमझदारी हो सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह युति 12वें भाव में बन रही है, जो विदेश, हानि और स्वास्थ्य से जुड़ा भाव है। जो लोग विदेश में जॉब कर रहे हैं या विदेशी कंपनी से जुड़े हैं, उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में परेशानी आ सकती है, बॉस से अनबन या अचानक ट्रांसफर जैसी स्थितियां बन सकती हैं। साथ ही इस दौरान शरीर के बाएं हिस्से में कोई तकलीफ हो सकती है, इसलिए लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह युति अष्टम भाव में बन रही है। यह भाव अचानक घटनाओं, गूढ़ रहस्यों और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है। इस समय अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, खासकर विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। पेट के निचले हिस्से या कमर से जुड़ी कोई दिक्कत परेशान कर सकती है। छोटी लापरवाही भी बड़ी परेशानी में बदल सकती है, इसलिए सतर्कता बरतें।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन