न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ बसंत पंचमी: जानें तीसरे अमृत स्नान की तिथि और शुभ मुहूर्त

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में कुल पांच अमृत स्नान निर्धारित हैं, जिनमें से दो स्नान पहले ही संपन्न हो चुके हैं। अब तीसरा शुभ अमृत स्नान बसंत पंचमी के पावन अवसर पर होगा।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 6:09:31

महाकुंभ बसंत पंचमी: जानें तीसरे अमृत स्नान की तिथि और शुभ मुहूर्त

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में कुल पांच अमृत स्नान निर्धारित हैं, जिनमें से दो स्नान पहले ही संपन्न हो चुके हैं। अब तीसरा शुभ अमृत स्नान बसंत पंचमी के पावन अवसर पर होगा। महाकुंभ में अमृत स्नान को अत्यंत पवित्र और मोक्षदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है और व्यक्ति को जीवन में पुण्य लाभ प्राप्त होता है।

बसंत पंचमी का महत्व

बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित होता है। यह दिन ज्ञान, संगीत और कला की देवी की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है, यानी इस दिन बिना किसी विशेष मुहूर्त के सभी शुभ और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।

महाकुंभ में बसंत पंचमी अमृत स्नान 2025

तिथि: 2 फरवरी 2025
अमृत स्नान: महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान
महत्व: मां सरस्वती की कृपा से विद्या, ज्ञान और कला के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

बसंत पंचमी 2025 पर अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त

माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 2 फरवरी 2025 को प्रातः 9:14 बजे से प्रारंभ होकर 3 फरवरी 2025 को सुबह 6:52 बजे तक रहेगी। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त को अमृत स्नान के लिए सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इसके अतिरिक्त, शुभ चौघड़िया मुहूर्त में भी स्नान किया जा सकता है।

अमृत स्नान के लिए शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:24 – 6:16
चर मुहूर्त: सुबह 8:30 – 9:52
लाभ काल: सुबह 9:52 – 11:13
अमृत काल: सुबह 11:13 – 12:35
शुभ काल: दोपहर 1:57 – 3:18

अमृत स्नान की विधि

मलापकर्षण स्नान: ब्रह्म मुहूर्त में साधु-संतों के स्नान के बाद जल तट से कुछ दूर शरीर को पवित्र करें। इसे मलापकर्षण स्नान कहते हैं।

संकल्प लें: नदी के जल में घुटनों तक प्रवेश करें। हाथ में जल लेकर पुण्य लाभ और मोक्ष प्राप्ति के लिए संकल्प करें।


स्नान करते समय निम्न मंत्र का जाप करें:

"गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु॥"
स्नान के दौरान सूर्य की ओर मुख करके पाँच बार डुबकी लगाएं।

तर्पण एवं अर्घ्य दें: स्नान के बाद तर्पण करें और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें।

दान-पुण्य करें: स्नान के उपरांत स्वच्छ वस्त्र धारण कर पंचदेवों की पूजा करें। ज़रूरतमंदों को भोजन, वस्त्र एवं दान देकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप