न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के व्रत में छननी का विशेष महत्व, जानें क्यों सुहागिन महिलाएं इससे देखती हैं पति का चेहरा

करवा चौथ पर छलनी के इस्तेमाल की एक पौराणिक कथा है। पौराणिक कथा के अनुसार, पतिव्रता वीरवती के सात भाई थे। जब वीरवती का विवाह हुआ तो उसने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 13 Oct 2022 11:33:38

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ के व्रत में छननी का विशेष महत्व, जानें क्यों सुहागिन महिलाएं इससे देखती हैं पति का चेहरा

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास करती हैं और रात को चांद के दर्शन करने के बाद व्रत खोलती हैं। उत्तर भारत में कई जगहों पर करवा चौथ के दिन छननी से पति का चेहरा देखने की परंपरा है। क्या आप जानते हैं कि चंद्र दर्शन के बाद सुहागिनें ऐसा क्यों करती हैं। करवा चौथ के व्रत में इस छननी का बड़ा विशेष महत्व बताया गया है। करवा चौथ के दिन चंद्र दर्शन के समय सुहागिनें एक छननी से अपने पति का चेहरा देखती हैं। इस छननी में दीपक भी रखा जाता है। इस छननी से पति का चेहरा देखने के बाद वे उनके हाथ से जल ग्रहण करती हैं और व्रत का पारण करती हैं। आइए आज आपको इसके पीछे की कहानी बताते हैं।

करवा चौथ पर छलनी के इस्तेमाल की एक पौराणिक कथा है। पौराणिक कथा के अनुसार, पतिव्रता वीरवती के सात भाई थे। जब वीरवती का विवाह हुआ तो उसने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। चूंकि उसने व्रत निर्जला रखा था, इसलिए उसकी तबियत बिगड़ने लगी। भाइयों से उसकी हालत देखी नहीं जा रही थी।

karwa chauth,karwa chauth 2022,husband face in chalni

एक भाई से यह बिल्कुल बर्दाश्त ना हुआ और वो पेड़ पर एक छननी में दीपक रखकर बैठ गया। जब वीरवती ने छननी में जलते हुए दीपक को देखा तो वो उसे चंद्रमा समझ बैठी और व्रत खोल लिया। वीरवती जब खाने का पहला टुकड़ा मुंह में डालती है तब उसको छींक आ जाती है। दूसरे टुकड़े पर बाल बीच में आ जाता है और तीसरा खाने का टुकड़ा जब मुंह में डालने की कोशिश करती है तो उसके पति की मौत की खबर आज जाती है। वीरवती की भाभी उसको सच्चाई से अवगत कराती हैं कि उसके साथ ऐसा क्यों हुआ। वीरवती को जब पता चलता है तो सच्चे मन से अपनी गलती स्वीकार करती है और अपने पति की फिर जीवित होने की कामना करती है। वीरवती पूरे साल चतुर्थी तिथि का व्रत रखती है। फिर जब करवा चौथ आया तो उसने विधि विधान से पूजा करके व्रत रखा और असली चांद को अर्घ्‍य देकर अपना व्रत तोड़ा।

इसके बाद वह छननी से सबसे पहले चंद्रमा और उसके बाद अपने पति को देखती है। करवा चौथ माता उसकी यह मनोकामना पूरी करती हैं, इससे उसका पति फिर से वापस जीवित हो जाता है। मान्यता है कि पतिव्रता स्‍त्री से कोई छल न कर पाए, इसलिए भी छननी से चांद को देखा जाता है। छननी के बारीक छेदों से चांद को देखने की परंपरा है ताकि महिलाओं का किसी भी प्रकार से व्रत न भंग होने पाए। कहते हैं कि तभी से करवा चौथ के दिन पति को छननी से देखने की परंपरा चली आ रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत