न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kajri Teej 2025: पति की लंबी आयु के लिए आज रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

कजरी तीज 2025 का व्रत पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख के लिए रखा जाता है। जानें कजरी तीज की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री और विधि ताकि इस पावन अवसर का सही तरीके से आयोजन कर सकें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Aug 2025 7:43:24

Kajri Teej 2025: पति की लंबी आयु के लिए आज रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

आज कजरी तीज का पावन पर्व है। हरियाली तीज के बाद आने वाली यह तीज विवाहित महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। सुहागिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र, खुशहाली और वैवाहिक सुख की कामना से व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कजरी तीज को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना से दांपत्य जीवन में प्रेम, सौभाग्य और स्थिरता प्राप्त होती है। यह पर्व रक्षाबंधन के तीन दिन बाद तथा कृष्ण जन्माष्टमी से लगभग पांच दिन पहले पड़ता है।

उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में कजरी तीज को ‘कजली तीज’, ‘सत्तूड़ी तीज’ या ‘बड़ी तीज’ के नामों से भी जाना जाता है। इस अवसर पर विशेष रूप से रात्रि में चंद्रमा की पूजा की जाती है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि चंद्रदेव को अर्घ्य देने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

कजरी तीज 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त

प्रत्येक वर्ष की भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि को यह व्रत मनाया जाता है। इस वर्ष भाद्रपद कृष्ण तृतीया 11 अगस्त की सुबह 10:33 बजे से शुरू होकर 12 अगस्त की सुबह 8:40 बजे तक रहेगी। पंचांग के अनुसार, कजरी तीज इस साल 12 अगस्त, मंगलवार को मनाई जाएगी।

वहीं, कजरी तीज के शुभ मुहूर्त की बात करें तो इस वर्ष सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जिसे पूजा और व्रत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह योग 12 अगस्त को सुबह 11:52 बजे प्रारंभ होगा और 13 अगस्त की सुबह 5:49 बजे समाप्त होगा। मान्यता है कि इस समय में गौरी-शंकर की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

कजरी तीज 2025 पूजन सामग्री

इस दिन पूजा के लिए जरूरी वस्तुओं में शामिल हैं – श्रीफल, चंदन, गंगाजल, बेलपत्र, दूर्वा घास, शमी के पत्ते, सुपारी, कलश, भांग, मिश्री, धतूरा, अक्षत, घी, कपूर और पंचामृत। श्रृंगार के लिए हरी साड़ी, चुनरी, बिंदी, चूड़ियां, सिंदूर, कुमकुम, मेहंदी, कंघी, बिछुआ तथा सोलह श्रृंगार की अन्य वस्तुएं भी पूजन में रखनी आवश्यक होती हैं।

कजरी तीज पूजन की विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त होने के बाद मंदिर या पूजा स्थल की सफाई करें। फिर एक चौकी पर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। इसके बाद शिवजी को बेलपत्र, दूध, दही, भांग, धतूरा और गंगाजल अर्पित करें। माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित कर पूजा करें। तत्पश्चात कजरी तीज व्रत कथा का पाठ करें। रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देते हुए व्रत का पारण करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
नूंह में मुठभेड़ के दौरान ढेर हुआ शाहिद उर्फ आडवाणी, थार से ले जा रहा था गौवंश
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन