न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: जानिए तिथि, परंपरा और इसका धार्मिक महत्व

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 इस बार 27 जून से शुरू होगी। जानिए भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की इस भव्य यात्रा की तिथि, परंपराएं, महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक मान्यताएं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 26 May 2025 4:05:57

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: जानिए तिथि, परंपरा और इसका धार्मिक महत्व

जगन्नाथ रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2025) भारत की सबसे भव्य और प्रसिद्ध धार्मिक यात्राओं में से एक है। हर साल ओडिशा के पुरी शहर में यह यात्रा आयोजित की जाती है, जिसमें भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडिचा मंदिर की यात्रा पर निकलते हैं। इस यात्रा का पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बेहद गहरा है।

कब से शुरू होगी यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2025 Date)

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है। वर्ष 2025 में, यह तिथि 26 जून को दोपहर 1:24 बजे से प्रारंभ होकर, 27 जून को सुबह 11:19 बजे तक रहेगी। इस प्रकार जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत शुक्रवार 27 जून 2025 से होगी।

क्या है इस यात्रा के पीछे की मान्यता?

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा आषाढ़ माह में कुछ समय के लिए बीमार पड़ जाते हैं। इसके बाद वे 15 दिनों तक विश्राम करते हैं और स्वस्थ होकर रथ यात्रा पर निकलते हैं। यह यात्रा एक तरह से उनका अपनी मौसी के घर जाना होता है, जो गुंडिचा मंदिर कहलाता है। भगवान जगन्नाथ अपने रथ पर सवार होकर अपने भाई और बहन के साथ मंदिर से निकलते हैं और सात दिनों तक मौसी के घर रुकते हैं, जहां उनका विशेष स्वागत और सत्कार होता है। इसके बाद वे पुनः रथ पर सवार होकर जगन्नाथ मंदिर लौट जाते हैं।

पुरी रथ यात्रा की विशेषताएं (Puri Rath Yatra Rituals & Significance)

तीन रथों का निर्माण: भगवान श्रीकृष्ण (जगन्नाथ), बलराम और सुभद्रा के लिए तीन अलग-अलग रथ बनाए जाते हैं। इन रथों का निर्माण दारु नामक नीम की लकड़ी से किया जाता है।

बिना धातु का उपयोग: रथों के निर्माण में न तो कील, न कांटे, और न ही कोई धातु का उपयोग होता है। यह पूरी तरह पारंपरिक और शुद्ध विधि से किया जाता है।

रथों की क्रमबद्ध यात्रा: सबसे पहले बलराम जी का रथ, फिर सुभद्रा जी का, और अंत में भगवान जगन्नाथ का रथ चलता है। यह क्रम धार्मिक परंपरा के अनुसार तय किया गया है।

हजारों की संख्या में भक्तों की भागीदारी: इस दिन लाखों श्रद्धालु पुरी में जुटते हैं और भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं। ऐसा माना जाता है कि रथ को खींचने से सारे पाप मिट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गुंडिचा मंदिर का महत्व (Gundicha Temple Significance)

गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर माना जाता है। इस मंदिर में भगवान और उनके भाई-बहन सात दिनों तक रुकते हैं।
यह मंदिर जगन्नाथ मंदिर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यात्रा का प्रमुख पड़ाव होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?