न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Hanuman Jayanti 2022: आखिर क्यों बजरंगबली को पसंद है सिंदूर?, पढ़े इसके पीछे की कथा

हनुमान जी का जन्म चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा को हुआ था। इस बार हनुमान जी का जन्मोत्सव 16 अप्रैल 2022, शनिवार को मनाया जा रहा है। भक्त आज के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाते है। हनुमान जी को सिंदूर काफी पसंद है तो आज हम आपको हनुमान जी के सिंदूर प्रेम से जुड़ी कथा के बारे में बताते है...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Apr 2022 8:53:48

Hanuman Jayanti 2022: आखिर क्यों बजरंगबली को पसंद है सिंदूर?, पढ़े इसके पीछे की कथा

हनुमान जी का जन्म चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा को हुआ था। इस बार हनुमान जी का जन्मोत्सव 16 अप्रैल 2022, शनिवार को मनाया जा रहा है। भक्त आज के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाते है। हनुमान जी को सिंदूर काफी पसंद है तो आज हम आपको हनुमान जी के सिंदूर प्रेम से जुड़ी कथा के बारे में बताते है...

हनुमान जी को सिंदूर क्यों चढ़ाते हैं

लंका विजय के बाद जब रामचंद्र जी अयोध्या के राजा बने, तो हनुमान जी भी अपने प्रभु की सेवा में अयोध्या में ही थे। एक दिन माता सीता स्नान के बाद माथे पर सिंदूर लगा रही थीं, उन्हें हनुमान जी बड़े ही आश्चर्य भाव से देख रहे थे। जब उनसे नहीं रहा गया, तो पूछ ही लिया कि माते, आप अपने माथे पर यह क्या लगा रही हैं और क्यों लगा रही हैं। हनुमान जी के प्रश्नों को सुनकर माता सीता मुस्कुराने लगीं। उन्होंने हनुमान जी की जिज्ञासा को शांत करने के लिए कहा कि वे अपने माथे पर प्रतिदिन सिंदूर लगाती हैं और इसे देखकर भगवान श्रीराम बहुत ही प्रसन्न होते हैं। हनुमान जी को यह बात आश्चर्य वाली लगी कि उनके प्रभु यह लाल रंग की वस्तु लगाने से बहुत प्रसन्न होते हैं।

प्रभु श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी कुछ भी कर सकते है। उन्होंने सोचा कि माता सीता अपनी ललाट पर थोड़ा ही​ सिंदूर लगाती हैं जिसको देख कर भगवान श्रीराम खुश हो जाते है तो अगर मैं इसको अपने पूरे शरीर पर लगा लू तो भगवान राम अत्यंत ही प्रसन्न हो जाएंगे। हनुमान जी ने बड़े ही प्रेम से अपने पूरे शरीर में सिंदूर लगा लिया और राम दरबार में पहुंच गए। राम दरबार में हनुमान जी के इस स्वरुप को देखकर हर कोई उनका मजाक बनाने लगा। प्रभु राम और माता सीता भी हनुमान जी का यह रूप देखकर मुस्कुराने लगे। उधर हनुमान जी प्रभु के प्रेम में डूबे हुए थे। तब रामजी ने पूछा कि आपने अपने पूरे शरीर में सिंदूर क्यों लगा लिया है?

तब बजरंगबली ने कहा कि माता ​सीता अपने माथे पर सिंदूर लगाती हैं, तो आप प्रसन्न होते हैं। इस वजह से मैंने अपने पूरे शरीर पर ही सिंदूर लगा लिया ताकि आप अति प्रसन्न हो जाएंगे। उनके जवाब को सुनकर प्रभु राम और माता सीता मुस्कुराने लगे। इस वजह से हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सिंदूर चढ़ाया जाता है।

हनुमान जी के मंत्र

– ॐ तेजसे नम:
– ॐ प्रसन्नात्मने नम:
– ॐ शूराय नम:
– ॐ शान्ताय नम:
– ॐ मारुतात्मजाय नमः

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल

एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय

एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा

LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी

राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा

यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया

तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर