न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Shukrawar Upay: शुक्रवार को करें ये उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी को समर्पित है। माता लक्ष्मी धन, धान्य, ऐश्वर्य, सुख, समृद्धि, सफलता सबकुछ देने वाली हैं, वहीं शुक्र ग्रह को धन, संपदा, भौतिक सुख का कारक माना गया है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की पूजा- अर्चना की जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Apr 2022 8:44:20

Shukrawar Upay: शुक्रवार को करें ये उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह और माता लक्ष्मी को समर्पित है। माता लक्ष्मी धन, धान्य, ऐश्वर्य, सुख, समृद्धि, सफलता सबकुछ देने वाली हैं, वहीं शुक्र ग्रह को धन, संपदा, भौतिक सुख का कारक माना गया है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की पूजा- अर्चना की जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ आसान उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को प्रसन्न करके धन, संपत्ति, सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति कर सकते है।

- शुक्रवार शाम को माता लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा करें। माता लक्ष्मी को कमलगट्टा, कमल का फूल, लाल गुलाब और सफेद मिठाई या खीर अर्पित करें। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन, संपत्ति में वृद्धि का आशीष देती हैं।

- यदि आपकी आर्थिक परिस्थिति खराब है तो आपको शुक्रवार के दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इंद्र देव ने लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ किया था।

- अगर धन का आगमन रुका हुआ है, ऐसे में आप शुक्रवार को पूरे मन से कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। कनकधारा स्तोत्र को बहुत ही चमत्कारी बताया जाता है।

- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लाल बिंदी, चुनरी, चूड़िया सहित अन्य सोलह श्रृंगार अर्पित करना चाहिए। इससे सौभाग्य की वृद्धि होती है, साथ ही पति की उम्र लंबी होती है।

- मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद प्लेट में चार कपूर के टुकड़े में 2 लौंग रखकर आरती करना चाहिए। इससे मां जल्द प्रसन्न होती हैं।

- शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के नाम का दीपक जलाते समय रूई के बदले कलावा की बत्ती बनाकर जलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।

- धन की बढ़ोतरी के लिए शुक्रवार के दिन पांच लाल रंग के फूल को लेकर माता लक्ष्मी का ध्यान करें और फिर इन फूलों को अलमारी या फिर तिजोरी में रख दें। इससे मां लक्ष्मी आपके घर विराजमान हो जाएगी।

- शुक्रवार के दिन ॐ श्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै श्रीं श्रीं ॐ नम:। मंत्र का 108 बार जाप करें। जीवन में तरक्की होगी।

- माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना है तो शुक्रवार के दिन श्री यंत्र और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें, फिर श्री सूक्त का पाठ करें। धन संकट दूर होगा और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

- शुक्र को प्रबल करने के लिए सफेद वस्त्र पहनें, इत्र लगाएं, साफ-सफाई रखें, महिलाओं का सम्मान करें। सफेद वस्त्र, चीनी, श्रृंगार सामग्री, चावल, घी, कपूर, दही आदी का दान करें।

- अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते हैं तो शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान कपूर जला कर, उसमें रोली डाल दें। अब उस राख को एक लाल कागज में रखकर अपने पर्स में रख लें। इससे धन टिकने लगेगा।

- शुक्र ग्रह के मंत्र ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: का जाप कम से कम 5 माला या 21 माला करें। इसे कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होगी और सुख समृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे।

- धन, संपत्ति एवं सुखी जीवन की प्राप्ति के लिए आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं। यह व्रत कम से कम 21 शुक्रवार रखना होगा। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और शुक्र ग्रह के मंत्रों का जाप करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?