Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गंगा दशहरा 2025: जानिए क्या करें और क्या नहीं इस पावन अवसर पर

गंगा दशहरा 2025 पर जानें शुभ कार्य, दान-पुण्य और पूजा का महत्व। जानिए क्या करें और किन बातों से बचें इस पावन दिन पर, जिससे मिलेगा कई गुना पुण्य।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 5:54:02

गंगा दशहरा 2025: जानिए क्या करें और क्या नहीं इस पावन अवसर पर

गंगा दशहरा का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व हर वर्ष ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं, इसलिए यह दिन विशेष पुण्य प्रदान करने वाला होता है। इस वर्ष गंगा दशहरा 5 जून 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए अच्छे कर्मों और पूजा से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं इस पवित्र दिन पर क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए।

# गंगा दशहरा पर क्या करें?

दीपदान करें: गंगा दशहरा के दिन दीपदान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

दान पुण्य करें: इस दिन गरीब और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और धन का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। यह दान मन को शांति और पुण्य को बढ़ाने वाला होता है।

गंगा स्नान का महत्व: यदि संभव हो तो गंगा नदी में स्नान करें। यदि यह संभव न हो, तो स्नान के जल में थोड़ी मात्रा में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इससे पापों से मुक्ति मिलती है और शुद्धता की प्राप्ति होती है।

मां गंगा और शिव पूजन करें:
इस दिन केवल मां गंगा की नहीं बल्कि भगवान शिव की पूजा भी अत्यंत शुभ मानी जाती है। शिव का जलाभिषेक करने से देवों के देव महादेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
# गंगा दशहरा पर क्या नहीं करें?

फटे या पुराने वस्त्रों का दान न करें: इस दिन फटे-पुराने कपड़े, टूटे-फूटे बर्तन या नुकीली चीजें दान नहीं करनी चाहिए। इनके स्थान पर ठंडी वस्तुएं जैसे पानी, छाता, चप्पल या टोपी का दान करें, जो गर्मी में राहत पहुंचा सकें।

काले रंग की वस्तुएं दान करने से बचें: इस दिन काली वस्तुओं का दान अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से पारिवारिक जीवन में तनाव और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

झूठ व छल से दूर रहें: गंगा दशहरा जैसे पवित्र दिन पर झूठ बोलना, छल-कपट करना या किसी को धोखा देना अशुभ फल देता है। इस दिन मन, वचन और कर्म से पवित्रता बनाए रखें।

किसी का अपमान न करें: यह दिन सम्मान और विनम्रता का है। किसी का अपमान करना या कटु वचन बोलना पुण्य को नष्ट कर सकता है। सभी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
astrology