Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Diwali 2025: 71 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिवाली 2025 पर 71 साल बाद बन रहा दुर्लभ ग्रह योग, जिससे मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। जानें इस दिवाली किस राशि को मिलेगा धन, समृद्धि और खुशियों का वरदान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Oct 2025 10:07:00

Diwali 2025: 71 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

देशभर में आज दीपावली का पावन त्योहार बड़े उल्लास और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार दिवाली कुछ खास ग्रह-नक्षत्रीय संयोगों के कारण बेहद शुभ और दुर्लभ मानी जा रही है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इस दिवाली पर देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं। तुला राशि में सूर्य और बुध बुधादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं, वहीं सूर्य, मंगल और बुध का त्रिग्रही योग भी तुला राशि में बना हुआ है।

साथ ही, सर्वार्थ सिद्धि योग और महालक्ष्मी राजयोग का भी संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि दिवाली पर इस प्रकार का दुर्लभ योग लगभग 71 साल बाद बन रहा है। इस शुभ अवसर पर विशेष रूप से पांच राशियों के लोग मां लक्ष्मी की कृपा और सुख-समृद्धि का अनुभव करेंगे। आइए जानते हैं कौन सी राशियों पर है विशेष प्रभाव:

मेष राशि:

मेष राशि वालों के लिए यह समय नई उपलब्धियाँ हासिल करने और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। आपका जज्बा और उत्साह कुछ बड़ा करने के लिए ऊँचा रहेगा। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट की संभावना बन रही है। परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी भी आ सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। धन-संपत्ति के मामले में लाभ प्राप्त हो सकता है। नए निवेश या प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। दिवाली के बाद आपका समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। मन की हर इच्छा पूरी हो सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों से भेंट और मेलजोल बढ़ेगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि वाले अपने करियर में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। तरक्की के नए अवसर खुलेंगे और नई नौकरी या पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापार भी फले-फूलेगा और भौतिक सुखों की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। घर, वाहन या अन्य संपत्ति खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। पिता या वरिष्ठों का सहयोग किसी बड़े काम को पूरा करने में सहायक रहेगा।
कन्या राशि:

क्रिएटिव और कला से जुड़े क्षेत्र में कार्यरत कन्या राशि वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और आय में वृद्धि होगी। धन और संपत्ति के मामले अनुकूल रहेंगे। शत्रुओं पर विजय संभव है। दांपत्य जीवन सुखद और संतोषजनक रहेगा, जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताने के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि:

मकर राशि के जातकों को अनायास धन की प्राप्ति होगी। नया मकान, वाहन, दुकान या प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर बन सकते हैं। व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा और आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। ठगों या धोखाधड़ी से सावधान रहें। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। कोई बड़ी ख्वाहिश पूरी हो सकती है और दीवाली का यह पर्व सुख-समृद्धि लेकर आएगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
astrology