Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

8 जून को बुध उदय से चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, व्यापार-नौकरी में मिलेंगे शुभ फल

08 जून को बुध के उदय से वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के लोगों को व्यापार, नौकरी, सेहत और धन के क्षेत्र में शुभ फल मिल सकते हैं। जानें पूरा राशिफल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 5:40:02

8 जून को बुध उदय से चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, व्यापार-नौकरी में मिलेंगे शुभ फल

ग्रहों के राजकुमार बुध 08 जून 2025 को रात 08 बजकर 12 मिनट पर उदित होंगे। इससे पहले 06 जून को बुध अस्त अवस्था में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और फिर यहीं पर उदय होंगे। बुध के उदय का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों जैसे वृषभ और सिंह के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा। इन राशियों को बुध उदय के कारण भाग्य का सहयोग मिलेगा जिससे व्यापार में उन्नति, आय में बढ़ोतरी और नौकरी में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन 5 राशियों को बुध उदय का विशेष लाभ मिलेगा:

1. वृषभ राशि:


बुध उदय का समय वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। रिश्तों में पहले से बेहतर सामंजस्य देखने को मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना बन रही है। व्यापार में मजबूती आएगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। इस समय के दौरान आप लग्जरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

2. सिंह राशि:

सिंह राशि वालों को नौकरी से संबंधित मामलों में लाभ होगा। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल बनेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं और मित्रों का सहयोग आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। करियर के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा।
3. कन्या राशि:

बुध की उदय अवस्था कन्या राशि के लिए लाभकारी साबित होगी। मिथुन राशि में बुध के उदय से व्यवसाय और नौकरी दोनों में तरक्की के योग बनेंगे। व्यापारियों को लाभदायक पार्टनरशिप मिल सकती है जबकि नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर्स की तारीफ मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे।

4. वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि वालों को बुध उदय से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नए आय के स्रोत खुलेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन का आगमन हो सकता है। यह समय आपके लिए सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद अनुकूल रहेगा।

5. मकर राशि:

मकर राशि के लिए बुध उदय का समय कई क्षेत्रों में लाभकारी सिद्ध होगा। आपके प्रयासों में सफलता मिलने के संकेत हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी और कमाई के साधनों में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अध्ययन, लेखन या रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
astrology