नाइजीरिया के इस क्षेत्र में महिलाओं की हालत है दर्दनीय, कुर्सी पर बैठने तक की है मनाही

आज हम हर तरफ महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। और देखते भी है कि महिलाओं ने आज पूरे विश्व में एक सम्मानीय मुकाम हासिल किया हैं। लेकिन कई जगहें ऐसी है जहां आज भी महिलाओं की हालत दर्दनीय और बेकार हैं। आज हम आपको ऐसे ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कई आतंकी गुट सक्रिय है और महिलाओं को कई यातनाएं दी जाती हैं।

यह आतंकी गुट है बोको हराम जो नाइजीरिया Nigeria में सक्रिय है। बोको हराम एक साथ सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्राओं का अपहरण करने के लिए कुख्यात माना जाता हैं। इसके अलावा ये बम धमाके करने और लोगों को यातनाएं देकर मारने को लेकर भी सुर्खियों में रहता हैं।

महिलाओं को कुर्सी तक पर बैठने की मनाही करता है। इसके चलते बोको हराम के प्रभाव वाले नाइजीरियों के पूर्वोत्तर क्षेत्र में महिलाओं ने उसके डर कुर्सी पर बैठना तक बंद कर दिया है।

इसका सबसे ज्यादा खौफ स्कूली छात्राओं में और महिलाओं में हैं। इस गुट के आतंकी कब और किस स्कूल या काॅलेज में धमक जाए, कहा नहीं जा सकता। ये सैंकड़ों की तादाद में हमला करते हैं जिस कारण सुरक्षा बल भी इनका मुकाबला नहीं कर पाते हैं।

इस्लामी वहाबी और सलाफी विचार धारा को मानने वाला आतंकवादी संगठन बोको हराम जब किसी शहरों पर कब्जा करता है तो उसके बाद यह वहां के लोगों विशेष रूप से महिलाओं के संबंध में आश्चर्यजनक कानून बनाता है और यदि कोई उसका उल्लंघन करता है तो उनको कोड़े मारना, हाथ-पैर काटना और गर्दन काटकर सजाएं देता हैं।

बोको हराम की दहशत के कारण लोगों ने उनके प्रभाव वाले इलाके आस पास अपनी लड़कियों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। इतना ही नहीं इनके डर से महिलाओं ने बाजार जाना छोड़ दिया है। क्योंकि इसकी निगाह में शोरूम में महिलाओं के कपड़े को शोकेस में रखना तक इस्लाम के खिलाफ है।