यहां महिलाओं का पुलिस में भर्ती होना इतना आसान नहीं, गुजरना पड़ता है इस घिनौने काम से

आज हमारे देश में कई युवा हैं जो सरकारी नौकरी की चाहत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसमें से कई लड़कियां भी हैं। खासतौर से कई युवा, पुलिस की जॉब के लिए तैयारी करते हैं जिसमें कई शारीरिक और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए वर्जिनिटी टेस्ट से गुजरना पड़ता हैं जो कि हैरान कर देने वाला हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया की जहां पर कुछ ऐसे अजीब कानून हैं। यहां पुलिस में भर्ती के लिए लड़कियों को अपना वर्जिनिटी टेस्ट देना पड़ता है। अगर आपको भी वहां पर जॉब चाहिए तो कुछ ऐसे ही टेस्ट से गुज़रना होगा। जहां महिलाएं पुरुष के बराबर होती जा रही हैं वहीं इंडोनेशिया की इस रूढ़िवादी सोच ने सबको हिला कर रख दिया है।

इंडोनेशिया में सिर्फ महिलाओं का वर्जिनिटी टेस्ट ही नहीं होता बल्कि ये भी देखा जाता है महिला कितनी खूबसूरत है। यानी वर्जिन भी और खूबसूरत भी, दोनों में अगर आप पास हैं तो ये नौकरी मिल सकती है।