मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए

दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। कभी यात्रियों के बीच बहस या झगड़े के वीडियो वायरल होते हैं, तो कभी किसी की अनोखी हरकत इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर लेती है। पिछले कुछ समय से मेट्रो के अंदर रील बनाने का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ा है और ऐसे वीडियो आए दिन अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होते रहते हैं। अब इसी कड़ी में एक और वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक युवती मेट्रो के भीतर डांस करते हुए रील रिकॉर्ड करती नजर आ रही है।

यात्रियों के बीच शुरू किया डांस

वायरल हो रहे वीडियो में एक युवती लाल रंग की ड्रेस पहने दिखाई देती है। वीडियो की शुरुआत में वह कैमरे की ओर आत्मविश्वास के साथ बढ़ती है और फिर मेट्रो के कोच के भीतर डांस करना शुरू कर देती है। उस समय डिब्बे में कई यात्री मौजूद होते हैं, जिनके सामने वह अपना वीडियो रिकॉर्ड कराती है।

रील बनाते समय यात्रियों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी कैमरे में कैद हो जाती हैं। कुछ लोग युवती को उत्सुकता से देखते नजर आते हैं, कुछ अपनी सीट पर बैठे हुए उसे पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि कुछ मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं। मेट्रो के अंदर रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया, कॉन्फिडेंस पीक पर है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को सात हजार से अधिक बार देखा जा चुका था। हालांकि माना जा रहा है कि जिस मूल अकाउंट से यह वीडियो बनाया गया था, वहां इसे इससे कहीं अधिक बार देखा गया होगा।
लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पर अपनी-अपनी राय भी जाहिर की। कुछ लोगों ने युवती के आत्मविश्वास की तारीफ की, जबकि कई यूजर्स ने मेट्रो जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह रील बनाने को लेकर सवाल भी उठाए।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, इसलिए मुझे मेट्रो पसंद है। दूसरे ने टिप्पणी की, जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसी नौटंकी और सर्कस करने से आखिर मिलेगा क्या? एक और व्यक्ति ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कुछ भी मत बनाओ बहन, जब कोई इस तरह की हरकत करता है तो लोग उसे सिर्फ टाइमपास ही समझते हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। जहां कुछ लोग इसे केवल मनोरंजन के रूप में देख रहे हैं, वहीं कई यूजर्स सार्वजनिक परिवहन में इस तरह की गतिविधियों को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।