बाकायदा आत्महत्या के लिए WhatsApp पर बना रखा था 'सुसाइड ग्रुप', बताए जाते थे अंजाम देने के तरीके

आज का जमाना सोशल मीडिया का हैं जहां एक-दूसरे से जुड़ने के लिए WhatsApp एक महत्वपूर्ण जरिया बना हुआ हैं। देखा जाता हैं कि WhatsApp पर आजकल कई ग्रुप बने होते हैं जिसमें का तरह की जानकारी प्राप्त करवाई जाती हैं। लेकिन ब्रिटेन के पोर्ट्सलैंड से एक हैरान करने वाला WhatsApp ग्रुप सामने आया हैं जो कि बाकायदा आत्महत्या के लिए बनाया गया था और उसमे आत्महत्या करने के तरीके बताए जाते थे। इसका खुलासा हुआ 20 साल की एमी स्प्रिंगर नाम की लड़की की लाश मिलने पर। पुलिस ने जब मामले की जांच करनी शुरू की, तो उन्हें अजीबोगरीब घटनाएं मिलने लगीं। उन्हें इस केस जुड़ा हुआ एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी मिला, जिसे एमी ने ज्वाइन कर रखा था। इस ग्रुप में आत्महत्या के कुछ ‘बेहतर तरीकों’ को लेकर चर्चा हो रही थी।

पुलिस को एमी स्प्रिंगर के अलावा 3 और लोगों की लाश भी मिलने की जानकारी मिली। जब इसकी भी जांच की गई, तो पता चला कि एमी की ही तरह इन लोगों ने भी आत्महत्या की थी। ये सभी एक ही व्हाट्सऐप ग्रुप के सदस्य थे। एमी स्प्रिंगर के साथ इन लोगों ने भी वाट्सऐप ग्रुप पर सुसाइड के तरीकों पर चर्चा की थी। इसके बाद ही इनके मरने की सूचना पुलिस को मिली। सभी आत्महत्याओं के तार जुड़े हुए देखकर पुलिस भी हैरान है। मरने वाले सभी लोगों ने आत्महत्या की और इससे जुड़े तरीके पहले ग्रुप पर डिस्कस कर चुके थे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि लंबे समय से ही एमी तडिप्रेशन की शिकार थी। साल 2020 में वो 15 बार गायब हो चुकी थी, जबकि साल 2021 में 3 बार वो घर से बिना बाए निकल गई थी। उसने कई बार खुद को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की थी। बचपन में ही उनके छोटे भाई की मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी पारिवारिक स्थितियां ऐसी रहीं कि वे हमेशा डिप्रेशन में रही। बताया जा रहा है कि अपनी मौत से कुछ हफ्ते पहले तक उसके स्वास्थ्य में सुधार महसूस किया गया था, लेकिन फिर एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर चर्चा के बाद उसने अपनी जान दे दी।