पुर्तगाल के समुद्र में पेशाब करना गै़र-कानूनी, जानें विदेशों के अजीबोगरीब कानून

जब भी कभी आप बाहर घूमने के लिए जाते हैं हैं तो वहां की प्रसिद्द जगहों और स्थलों के बारे में पहले जानकारी लेते हैं ताकि अच्छे से घूमा जा सकें। लेकिन क्या आपने कभी उस जगह के कानून की जानकारी ली हैं क्या जो आपको परेशानी में भी डाल सकती हैं। जी हां, अक्सर ऐसा होता हैं कि दूसरी जगह पर अनजाने में हुई गलती की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज हम आपको विदेशों के कुछ बेहद अजीबोगरीब कानून बताने जा रहे हैं ताकि आपको परेशानी ना हो।

स्विमिंग सूट पहनना मना है

2011 में बार्सिलोना में समुद्री तट से दूर कहीं भी सार्वजनिक जगह पर स्वीमिंग सूट पहनना गै़र-कानूनी था। लेकिन इसके बाद स्थानीय लोगों ने स्थिति बदलने के लिए अभियान चलाया। उनका तर्क था कि शहर में अधिकतर लोग पर्यटक होते हैं। लेकिन अगर आप अर्धनग्न अवस्था में हैं तो इसके लिए आपको 100 पाउंड का भुगतान करना पड़ सकता है।

यहां च्युंइगम खाना मना है

थाईलैंड में च्युंइगम खाकर फर्श पर फेंकना भी अपराध की श्रेणी में शामिल है। इसके लिए आपको 400 पाउंड का जुर्माना हो सकता है और यदि भुगतान नहीं किया गया तो इसके लिए आपको जेल भी हो सकती है। ऐसा ही सिंगापुर में भी है जहां दांतों से संबंधित और निकोटीन को छोड़कर च्युंइगम के खरीदने या बेचने पर रोक है।

दवाइयां जांच लें

जापान में एलर्जी पैदा करने वाली दवाओं को प्रतिबंधित किया गया है। चाहे इसमें आपकी सर्दी-जुक़ाम की ही दवाएं क्यों न हो। अगर आपको जापान जाना है तो इन दवाओं को इस्तेमाल न करें। यदि आप इनके साथ पाए गए तो आपको पकड़े जाने पर वहीं रोक दिया जायेगा और सब दवाओं को जब्त कर लिया जाएगा।

थाईलैंड की करंसी पर गलती से भी पैर न रखें

लेज-मजेस्ते कानून यहां का बहुत पुराना कानून है जिसके अनुसार थाई शाही परिवार का किसी भी तरह का अपमान, गंभीर अपराध माना जाता है। अगर किसी को राजा, रानी या फिर उनके उत्तराधिकारी या फिर उनके प्रतिनिधि की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने, या फिर अपमान करने या फिर खतरा पहुंचाने के लिए दोषी पाया जाए, तो उसे 15 साल तक की कैद की सजा हो सकती है। ये कानून देश के लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों पर भी लागू होता है।

समुद्र में पेशाब न करें

अगर समुद्र में नहाते समय आपको पेशाब लगे तो भूल कर भी आलस न करें और अपने आप को थोड़ा सा तकलीफ दें। पुर्तगाल में ये गै़र-कानूनी है। हालांकि ये आपकी पहचान कैसे करेगा, ये अस्पष्ट है।